एक्सप्लोरर

MP: बीजेपी को विधायकों के टूटने का डर, चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली लाया गया, गुरुग्राम के ITC ग्रैंड में ठहरे हैं 106 MLAs

बीजेपी विधायकों के साथ कैलाश विजयवर्गीय भी दिल्ली आए हैं.सिंधिया 12 मार्च को अपने समर्थकों और कांग्रेस के कई विधायकों के साथ बीजेपी का दामन थाम सकते हैं.

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार खतरे में आ चुकी है. 22 विधायक कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके हैं. वहीं देर रात भोपाल से दिल्ली होते हुए गुरुग्राम तक सियासी हलमल मचती रही. देर रात बीजेपी के 106 विधायक भोपाल से प्लेन के जरिए दिल्ली आए. दिल्ली एयरपोर्ट पर बस से विधायकों को गुरुग्राम ले जाया है. ग्रुरुग्राम में सभी विधायकों को एक होटल में ठहराया गया है. बीजेपी विधायकों के साथ कैलाश विजयवर्गीय भी दिल्ली आए हैं. भोपाल एयरपोर्ट पर विधायकों से मिलने शिवराज सिंह चौहान भी पहुंचे. बीजेपी के 106 विधायक गुरुग्राम के ITC ग्रैंड भारत होटल में ठहरे हैं.

कांग्रेस के 22 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है और बेंगलुरु के रिसॉर्ट में ठहरे हैं. वहीं बीजेपी पूरी प्लानिंग और तैयारी के साथ हर कदम उठा रही है. ऑपरेशन लोटस में कहीं कोई गड़बड़ ना हो जाए इसके लिए बीजेपी ने अपने विधायकों को मध्य प्रदेश से बाहर भेजा है.

एमपी में सियासी संकट को लेकर राज्यपाल लालजी टंडन ने कहा कि वह स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और राजभवन पहुंचने के बाद कोई फैसला लेंगे. वहीं कांग्रेसी विधायकों के इस्तीफे को लेकर विधानसभा स्पीकर ने कहा है कि हम पहले वेरीफाई करेंगे उसके बाद उसपर कोई फैसला लेंगे. बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस के 22 बागी विधायकों में से 19 विधायकों के इस्तीफे स्पीकर को सौंपे हैं.

सिंधिया का अगला रुख क्या होगा?

सूत्रों ने बताया कि सिंधिया 12 मार्च को अपने समर्थकों और कांग्रेस के कई विधायकों के साथ बीजेपी का दामन थाम सकते हैं. सूत्रों ने यह भी बताया कि बीजेपी में शामिल होने से पहले सिंधिया ग्वालियर में अपने समर्थकों को संबोधित कर सकते हैं.

क्या है विधानसभा का गणित

मध्य प्रदेश में विधानसभा की कुल 230 सीटें हैं और इसमें से दो सीट खाली है. अब तक 22 कांग्रेस विधायकों ने इस्तीफा दिया है. ऐसे में अगर विधायकों का इस्तीफा स्वीकार हो जाता है तो इसकी कुल संख्या 206 हो जाती है. बहुमत के लिए 104 विधायकों की जरूरत होगी. कांग्रेस के 22 नेताओं के इस्तीफे के बाद इस समय उसके विधायकों की संख्या 93 है. बीजेपी के पास 107 विधायक हैं और सूबे में अन्य दलों के सात विधायक हैं. कमलनाथ को विधानसभा सत्र शुरू होने के बाद अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें-

मध्य प्रदेश और यस बैंक के मसले पर संसद में होगा हंगामा, एक बार फिर संसद चलने को लेकर संशय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
पेपर लीक पर सख्त कानून और नशा मुक्त भारत पर जोर, पीयूष गोयल ने विपक्ष को घेरा
पेपर लीक पर सख्त कानून और नशा मुक्त भारत पर जोर, पीयूष गोयल ने विपक्ष को घेरा
राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर FIR के बाद भड़की कांग्रेस, BJP को घेरा
राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर FIR के बाद भड़की कांग्रेस, BJP को घेरा

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Embed widget