एक्सप्लोरर

जानें- गोबर के गोदाम वाले अस्पताल का वायरल सच

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के जरिए दावा है कि एक अस्पताल को गोबर का गोदाम बना दिया गया है. एक अस्पताल जहां लोगों का इलाज नहीं होता बल्कि लोग यहां गोबर के उपले रखते हैं.

क्या है गोबर के गोदाम वाले अस्पताल का वायरल सच

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दो मिनट 50 सेकेंड के एक वीडियो में शुरू में सब सामान्य लगता है, लेकिन वीडियो आगे बढ़ने के साथ-साथ कहानी भी आगे बढ़ती है. कुछ कमरे हैं. कमरों में ताले लगे हैं, लेकिन 2 मिनट के बाद जो नजारा दिखता है वो हैरान करने वाला है. एक इमारत के बाहर खुली जगह में गोबर के उपले रखे दिखाई दे रहे हैं.

एक कमरे के बाहर बनी सीढ़ियों के पास जमीन पर गोबर के उपलों का ढेर दिखाई देता है. वीडियो बनाने वाला शख्स सीढ़ियों की तरफ आगे बढ़ता है तो कमरे के अंदर भी उपलों का ढेर नजर आता है.

जानें- गोबर के गोदाम वाले अस्पताल का वायरल सच

दावा है कि ये वीडियो उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नगपुरा गांव का है. वीडियो में आधी-अधूरी बनी दिख रही इमारत को एक सरकारी अस्पताल बताया जा है. वीडियो के साथ एक मैसेज भी है जिसमें लिखा है, ‘’10 सालों से बंद पड़ा ये सरकारी अस्पताल जिसमें लोग गोबर रखते हैं और हर साल इसमें काम होता है.’’

वायरल सच की टीम ने सच्चाई की तह तक जाने के लिए पड़ताल शुरू की

एबीपी न्यूज़ ने दिल्ली से 944 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले पहुंचकर नगपुरा गांव में गोबर के गोदाम वाले अस्पताल के बारे में तहकीकात शुरु की. हमें इस गांव में गुलाबी रंग की वो इमारत दिखाई दी जिसे वायरल वीडियो में सरकारी अस्पताल बताया गया था. इमारत के बाहर एक बोर्ड भी था जिसमें लिखा था-

‘’प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुरा, बलिया का शिलान्यास माननीय श्री घूरा राम जी विधायक एवं पूर्व स्वास्थ्य राज्य मंत्री (उ.प्र) के कर कमलों द्वारा दिनांक 15-6-2008 दिन रविवार को सम्पन्न हुआ.’’

जानें- गोबर के गोदाम वाले अस्पताल का वायरल सच

ये बोर्ड इस बात की गवाही दे रहा था कि अस्पताल का शिलान्यास 9 साल पहले साल 2008 में हुआ था. हम अंदर पहुंचे तो देखा कुछ कमरों में ताला लटक रहा था तो कई कमरों में गोबर के उपले रखे गए थे. सिर्फ कमरों को ही नहीं खुली जगह को भी गोबर के उपले रखने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था.

नगपुरा गांव के प्रधान ने बताया कि अस्पताल में कभी-कभी तो काम चलता है लेकिन कई महीनों के लिए रुक भी जाता है. यही वजह है कि गांववालों को इलाज के लिए 10-12 किलोमीटर दूर के अस्पताल में जाना पड़ता है.

बलिया के गांव में शुरू हुई पड़ताल में हम इस वीडियो को वायरल करने वाले शख्स तक भी पहुंच चुके थे. ये वीडियो गांव के ही विनय कुमार सिंह ने वायरल किया था.

विनय कुमार सिंह ने बताया, ‘’हर साल मेनटेनेंस का खर्च आता है. लोगों को इलाज के लिए 10 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है. लोग यहां अब गोबर रखते हैं. इस वीडियो को इसलिए वायरल किया है कि आपके माध्यम से इसे चलाया जाए. उद्देश्य यही था कि इस अस्पताल को जल्द से जल्द शुरु किया जाए.’’

जानें- गोबर के गोदाम वाले अस्पताल का वायरल सच

एक इमारत जो गांव के लिए उम्मीद बनकर 9 साल पहले शुरू हुई थी वो अब भी आधी अधूरी है. ये कब पूरी होगी इसका जवाब देने वाला कोई नहीं है.

एबीपी न्यूज की पड़ताल में गोबर के गोदाम वाला अस्पताल सच साबित हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget