एक्सप्लोरर

वायरल सच: हाईकोर्ट की रोक के बावजूद 16500 पेड़ काटे जा रहे हैं?

दक्षिण दिल्ली के सरोजनी नगर, नेताजी नगर, नौरोजी नगर, कस्तूरबा नगर, मुहम्मदपुर, श्रीनिवासपुरी, त्यागराज नगर इलाके में 16,500 पेड़ दांव पर लगे हैं. इन इलाकों में पेड़ काटकर यहां सरकारी कर्मचारियों के लिए मकान और अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की तर्ज पर बड़े बड़े सेंटर बनाए जाने हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली के साढ़े 16 हजार पेड़ों के काटे जाने पर हाईकोर्ट ने रोक लगा रखी है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए दावा किया जा रहा है कि इस रोक के बावजूद भी राजधानी में पेड़ों पर दनादन कुल्हाड़ी और आरी चलाई जा रही है.

दिल्ली पेड़ में क्यों काटे जा रहे हैं पेड़? दक्षिण दिल्ली के सरोजनी नगर, नेताजी नगर, नौरोजी नगर, कस्तूरबा नगर, मुहम्मदपुर, श्रीनिवासपुरी, त्यागराज नगर इलाके में 16,500 पेड़ दांव पर लगे हैं. इन इलाकों में पेड़ काटकर यहां सरकारी कर्मचारियों के लिए मकान और अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की तर्ज पर बड़े बड़े सेंटर बनाए जाने हैं. काम की जिम्मेदारी NBCC यानि नेशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन और CPWD यानि सेंटर पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट जैसी सरकारी एजेंसियों के पास है.

ये प्रोजेक्ट्स कुछ वक्त पहले ही शुरू हुए हैं जिसे 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य है. कम्पनी को दिल्ली सरकार के पर्यावरण विभाग की मंजूरी भी मिल चुकी है जबकि ये प्रोजेक्ट केंद्र सरकार का है. दिलचस्प बात ये है कि मंजूरी देते वक्त जो बात गलत नहीं लगी वो बात अब आम आदमी पार्टी को अखर रही है. आम आदमी पार्टी के नेता पेड़ काटे जाने के विरोध में खड़े हो गए हैं.

जब पेड़ काटने की ये बात जनता तक पहुंची तो विरोध शुरू हो गया. लोग पेड़ से चिपककर खड़े हो गए. बात देश की अदालत तक पहुंची तो कोर्ट ने 4 जुलाई तक पेड़ काटे जाने पर रोक लगा दी. जिस सरकारी एजेंसी के पास पेड़ काटने का ठेका था उसने ही कोर्ट को आश्वस्त किया था कि 4 जुलाई तक पेड़ नहीं काटे जाएंगे.

एबीपी न्यूज़ ने की वायरल वीडियो की पड़ताल एबीपी न्यूज़ ने वीडियो बनाने वाले पर्यावरणविद विमलेंदु झा से बात की. विमलेंदु झा ने बताया, ''11 बजे सुबह में जब मैं नेताजी नगर गया तो देखा कि खुलेआम पुलिस के सामने पेड़ों का काटा जा रहा था. जब मैंने पीसीआर बुलाया, जब मैं पुलिस स्टेशन गया तो पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने से मना कर दिया. पुलिस ने कहा कि हमारे पास उच्च न्यायालय का कोई नोटिस नहीं है. अभी तक कोई जानकारी नहीं आई है इसलिए हम एफआईआर दर्ज नहीं कर सकते हैं.''

उन्होंने बताया, ''बहुत ही दुर्भाग्यपुर्ण स्थिति है दिल्ली की कि हमलोग लड़ते हैं, उच्च न्यायालय से एक आदेश निकालते हैं और उसके बावजूद यहां कि पुलिस हमारी बात नहीं सुनती है और पेड़ों को अभी भी अंधाधुंध काटा जा रहा है.'' विमलेंदु झा के मुताबित पेड़ काटने की ये घटना दिल्ली के नेताजी नगर में पालिका भवन कॉम्प्लेक्स के गेट नंबर 4 के सामने हुई है.

एबीपी न्यूज़ जब उस जगह पर पहुंचाजहां का वायरल वीडियो बताया जा रहा था तब पता चला कि मंगलवार सुबह 10.30 बजे पेड़ काटने की कोशिश हुई थी लेकिन पर्यावरणविद विमलेंदु झा ने सही समय पर पेड़ कटने से रोक लिया. एबीपी न्यूज़ ने कुछ और इलाकों का जायजा लिया जहां पेड़ काटे जाने की योजना है. यहां काम शुरू होने की तैयारी तो दिखी लेकिन पेड़ को काटता हुआ कोई दिखाई नहीं दिया. कुछ जगहों पर तो लोग इतने चौकन्ने हैं कि पेड़ बचाने के लिए 24 घंटे पहरा दे रहे हैं.

जब एनबीसीसी ने कोर्ट को आश्वस्त किया था कि पेड़ नहीं काटे जाएंगे तो फिर पेड़ काटने की कोशिश हुई क्यों? एनबीसीसी ने अपने बयान में कहा, ''हमने कोई पेड़ नहीं काटा है, सभी ठेकेदारों को ये निर्देश जारी किया है कि हाईकोर्ट के आदेश को ध्यान में रखते हुए पुनर्निर्माण के प्रोजेक्ट के तहत नौरोजी नगर, नेताजी नगर और सरोजिनी नगर कहीं भी 4 जुलाई तक कोई पेड़ नहीं काटा जाएगा.''

एनबीसीसी सफाई दे रहा है लेकिन मौके पर मौजूद गवाह, वीडियो और पड़ताल में इस बात की पुष्टि हुई है कि पेड़ काटने की कोशिश हुई थी. हमारी पड़ताल में हाईकोर्ट की रोक के बावजूद पेड़ काटने की कोशिश का दावा सच साबित हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के बाद अभिजीत दीपके ने भी मांगा अमित शाह का इस्तीफा, कहा- 'बल प्रयोग का...'
राहुल गांधी के बाद अभिजीत दीपके ने भी मांगा अमित शाह का इस्तीफा, कहा- 'बल प्रयोग का...'
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?
E20 पेट्रोल पर उठे 7 बड़े सवाल, सरकार ने आंकड़ों के साथ संसद में दिया जवाब
E20 पेट्रोल पर उठे 7 बड़े सवाल, सरकार ने आंकड़ों के साथ संसद में दिया जवाब

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे
PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget