एक्सप्लोरर

विदाई में दुल्हन की रुलाई की ट्रेनिंग का वायरल सच

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर हर रोज कई फोटो, वीडियो और मैसेज वायरल होते हैं. इन वायरल फोटो, वीडियो और मैसेज में कई चौंकाने वाले दावे भी किए जाते हैं. ऐसी ही एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है और इसेक साथ एक चौंकाने वाला दावा भी किया जा रहा है.

क्या है वायरल तस्वीर में ? वायरल तस्वीर अकबार की शक्ल में सोशल मीडिया पर घूम रही है. अखबार में जो खबर है उसकी हेडलाइन में मोटे-मोटे काले अक्षरों में लिखा है दुल्हन विदाई के समय कैसे रोए. बीच में एक दुल्हन की रोते हुए तस्वीर है जिसके साथ लिखा है 7 दिन में सीखें विदाई में कैसे रोएं.

वायरल फोटो के साथ क्या लिखा है ? दुल्हन की विदाई के समय रोने की प्रॉपर एक्टिंग सिखाने के लिए एक क्रैश कोर्स शुरु हुआ है. एक हफ्ते के इस क्रैश कोर्स में भावी दुल्हनें और उसकी सहेलियां भाग ले सकती हैं. इसका मकसद विदाई जैसे संवेदनशील पलों को हास्यास्पद होने से बचाना है. ये कोर्स भोपाल की राधा रानी ने शुरु किया है.

विदाई में दुल्हन की रुलाई की ट्रेनिंग का वायरल सच

वायरल मैसेज में दावा है कि राधा रानी ने अखबार से बात करते हुए क्रैश कोर्स शुरू करने की वजह भी बताई. राधा रानी ने बताया कि एक शादी में गई थीं. जहां विदाई के वक्त दुल्हन की सहेलियों को चिंता हुई कि अब रोया कैसे जाए. सब एक-दूसरे से कहती रही कि तू शुरू कर, फिर हम रोना शुरू करेंगे. किसी को रोना ही नहीं आ रहा था. एक सहेली ने रोना शुरू किया लेकिन उसने इतनी भयानक ओवरएक्टिंग कर दी कि दुल्हन रोने की जगह हंसने लगी. मैसेज के मुताबिक राधिका रानी को यहीं से आइडिया आया.

क्या है दावे का सच ? एबीपी न्यूज़ ने भोपाल में वायरल मैसेज की पड़ताल की और ऐसा कोचिंग इंस्टीट्यूट खोजने की कोशिश की. एबीपी न्यूज़ ने भोपाल के तमामा रिहायशी इलाकों और बाजारों में इस तस्वीर का सच जानने की कोशिश की लेकिन हमें ऐसा कोई स्कूल नहीं मिला जो दुल्हन को रोने का क्रैश कोर्स करवा रहा हो.

इसके बाद एबीपी न्यूज़ ने भोपाल से निकलने वाले तमाम अखबारों के दफ्तर में फोन किया. जो फोटो वायरल हो रहा था वो अखाबर की शक्ल में तो था लेकिन किस अखबार का था इसका कोई जिक्र नहीं था. भोपाल के सभी अखबारों ने ऐसी किसी भी खबर ने इनकार कर दिया.

इसके बाद वायरल मैसेज का सच जानने के लिए हमने एक बार फिर इंटरनेट पर तलाश शुरू की. इसमें हमें पलपल इंडिया वेबसाइट का लिंक मिला जिस पर शायद सबसे पहले ये खबर छपी थी. यहां जैसे ही खबर पढ़ते हुए आखिर तक पहुंचे तो हम भी हैरान रह गए. सबसे नीचे लिखा था ये खबर कपोल कल्पित है इसका मकसद केवल स्वस्थ मनोरंजन करना है किसी की मानहानि करना नहीं.

हमारी पड़ताल में विदाई में रुलाई की ट्रेनिंग देने वाला मैसेज झूठा साबित हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
रिजीम चेंज का क्या मतलब है? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने विवाद के बीच समझाया
रिजीम चेंज का क्या मतलब है? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने विवाद के बीच समझाया
CJP Tiranga March Live: CJP के प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस, कहा- इजाजत नहीं
Live: CJP के प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस, कहा- इजाजत नहीं
अभिजीत दीपके के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, कहा- 'नहीं करें प्रदर्शन'
अभिजीत दीपके के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, कहा- 'नहीं करें प्रदर्शन'

वीडियोज

Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget