एक्सप्लोरर

EVM की पोल खोलने के चक्कर में केजरीवाल के जेल जाने का 'वायरल सच'

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर हर रोज कई फोटो, मैसेज और वीडियो वायरल होते हैं. इन फोटो वीडियो और मैसेज के साथ कई चौंकाने वाले दावे भी किए जाते हैं. ऐसे ही एक नए दावे ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है.

कल दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने विधानसभा के भीतर ईवीएम मशीन को लेकर बहुत बड़े खुलासे का दावा किया. केजरीवाल की पार्टी ने दावा किया कि जिस ईवीएम से देश अपनी सरकार चुनता है उस मशीन के जरिए लोकतंत्र के नाम पर जनता को मूर्ख बनाया जा रहा है. सोशल मीडिया में नया दावा हो रहा है और वो ये कि ईवीएम के मुद्दे पर केजरीवाल जेल जा सकते हैं.

क्या लिखा है वायरल मैसेज में ? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज में लिखा है, "अगर तस्वीरों में दिख रही ईवीएम मशीन असली है तो ईवीएम मशीन चुराने के आरोप में सौरभ भारद्वाज को गिरफ्तार किया जाना चाहिए. और मशीन ईवीएम जैसी है तो उन्हें सदन को भ्रमित करने के आरोप में गिरफ्तार किया जाना चाहिए.'' आपको बता दें कि चुनाव आयोग के अलावा किसी के पास ईवीएम का होना और उसके साथ छेड़छाड़ करना अपराध है.

क्या है वायरल हो रहे मैसेज का सच? एबीपी न्यूज़ ने वायरल मैसेज की पड़ताल की. पड़ताल में एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आयी. 7 साल पहले ईवीएम का डेमो करने के मामले में हैदराबाद के हरि के प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया था. हैदराबाद के रहने वाले हरि प्रसाद इंजीनियर हैं. हरि प्रसाद ने दावा किया था कि ईवीएम मशीन में हैकिंग की जा सकती है. हरि प्रसाद पर ईवीएम मशीन की चोरी का आरोप लगाते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था.

सौरभ भारद्वाज गिरफ्तार क्यों नहीं? सौरभ भारद्वाज ने विधानसभा के अंदर ईवीएम का डेमो इसलिए दिया क्योंकि विधानसभा के अंदर सदस्य का बोलना उनका विशेषाधिकार है. एबीपी न्यूज की पड़ताल में सामने आया कि केजरीवाल की पार्टी विधानसभा में ईवीएम का जो डेमो दिया वो किसी तरह के नियमों के उल्लंघन के दायरे में नहीं है क्योंकि सदन के अंदर सदस्यों को विशेषाधिकार है. हमारी पड़ताल में ईवीएम की पोल खोलने के लिए केजरीवाल के जेल जाने वाला दावा झूठा साबित हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Karnataka News : SIR ड्यूटी ने ली 26 साल की अफसर की जान? रातभर काम, सुबह हादसा... गुस्से में उतरे कर्मचारी
SIR ड्यूटी ने ली 26 साल की अफसर की जान? रातभर काम, सुबह हादसा... गुस्से में उतरे कर्मचारी
TMC crisis: TMC हेडक्वार्टर पर किसका दावा? कब्जे को लेकर ममता-रिताब्रता गुट आए आमने-सामने
TMC हेडक्वार्टर पर किसका दावा? कब्जे को लेकर ममता-रिताब्रता गुट आए आमने-सामने
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में RSS प्रमुख मोहन भागवत की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'दत्तात्रेय होसबाले ने जो...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में RSS चीफ मोहन भागवत की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'दत्तात्रेय ने जो कहा...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: VHP चीफ ने लिखी IO को चिट्ठी, प्रियंका गांधी-केजरीवाल समेत कई नेताओं के बयान की जांच की मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: VHP चीफ ने लिखी IO को चिट्ठी, प्रियंका गांधी-केजरीवाल समेत कई नेताओं के बयान की जांच की मांग

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget