एक्सप्लोरर

वायरल सच: क्या लौकी का जूस पीने से मौत हो सकती है?

साल 2010 में जब लौकी का जूस पीने से मौत का पहला मामला सामने आया था थब एबीपी न्यूज ने बाबा रामदेव से पूछा था कि लौकी का जूस तो फायदेमंद है फिर इससे मौत क्यों हो जाती है?

नई दिल्ली: पुणे की सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट की मौत की खबर ने देश को झकझोर कर रख दिया. दरअसल 41 साल की गौरी को कोई बीमारी नहीं थी, उन्होंने लौकी का जूस पिया था लेकिन जूस पीने के एक घंटे बाद गौरी को उल्टियां शुरू हो गईं. चार दिन तक डॉक्टर जान बचाने की कोशिश करते रहे लेकिन 16 जून को ब्रेन हेम्रेज की वजह से गौरी की जान चली गई. ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या लौकी का जूस पीने से किसी की मौत हो सकती है?

क्या है लौकी का जूस पीने से मौत का सच? गौरी का इलाज करने वाले डॉक्टर संजय कोलते ने एबीपी न्यूज़ को बताया, ''लौकी कुकरबिटेल्स फैमिली से आती है, इसमें कुकरबिटेल्स नाम का एक टॉक्सिन होता है. बहुत सारे लोग सालों से पी रहे हैं उन्हें कुछ नहीं होता, वो शायद फ्रेश होता है और मिक्स नहीं करते. लेकिन लौकी अगर बहुत कड़वी होगी तो इसका मतलब है कि उसमें जहर बहुत ज्यादा है. ऐसा जूस पीने पर तकलीफ होने के चांस होते हैं.''

डॉक्टर संजय कोलते ने बताया, ''गौरी ने बहुत ज्यादा मात्रा में जूस पिया, लौकी के जूस को गाजर के साथ मिक्स किया था शायद इसलिए उसे लौकी का कड़वापन समझ नहीं आया. जूस का असर बहुत ही खतरनाक था, जिसमें खून की उल्टियां, लूज मोशन और लो बीपी की शिकायत थी. धीरे-धीरे वो कोमा की तरफ गई, दो घंटे में ब्लड और हार्ट रुक चुका था लेकिन दो -तीन दिन बाद ब्रेन हेम्रेज हुआ और उससे वो निकल नहीं पाईं.''

कैसे पता चलेगा कौन कड़वी है या नहीं? साल 2010 में जब लौकी का जूस पीने से मौत का पहला मामला सामने आया था थब एबीपी न्यूज ने बाबा रामदेव से पूछा था कि लौकी का जूस तो फायदेमंद है फिर इससे मौत क्यों हो जाती है? बाबा रामदेव ने बताया था, "लौकी का जूस पीने से कोई नुकसान नहीं है लेकिन इसका जूस निकालने से पहले थोड़ी लौकी चखकर देख लेना चाहिए कि कड़वी तो नहीं है. कई बार लोग करेला या किसी अन्य फल या सब्जी के साथ लौकी का जूस मिक्स करके पीते हैं जिससे उन्हें कड़वाहट पता नहीं चलती, ये नुकसान कर सकता है.''

पड़ताल में क्या साबित हुआ ? डॉक्टर और आयुर्वेद दोनों एक ही बात कहते हैं. लौकी का जूस फायदेमंद है लेकिन जूस बनाने से पहले आपको ये चेक करना होगा कि लौकी कड़वी तो नहीं है. लौकी थोड़ी सी भी कड़वी हो तो बिल्कुल भी इस्तेमाल ना करें. हमारी पड़ताल में कड़वी लौकी का जूस पीने से मौत का दावा सच साबित हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
India Bloc Mock Parliament Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
Explained: ISRO का NVS-03 सैटेलाइट लॉन्च आज, यह भारत के लिए क्यों है बेहद महत्वपूर्ण? 
Explained: ISRO का NVS-03 सैटेलाइट लॉन्च आज, यह भारत के लिए क्यों है बेहद महत्वपूर्ण? 
Explained: ‘जल्दी इलाका खाली करो’, भूटान में फटी झील, असम-बंगाल में मचा हड़कंप, कितना बड़ा खतरा?
Explained: ‘जल्दी इलाका खाली करो’, भूटान में फटी झील, असम-बंगाल में मचा हड़कंप, कितना बड़ा खतरा?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget