एक्सप्लोरर

वायरल सच: नए नोटों पर रंग लगा तो क्या बेकार हो जाएंगे?

नई दिल्ली: 13 मार्च को पूरे देश में होली मनाई जाएगी. होली से पहले सोशल मीडिया पर एक बेहद चौंकाने वाला मैसेज वायरल हो रहा है. इस दावे का 2000 और 500 के नए नोट कनेक्शन है. सोशल मीडिया पर एक मैसेज के जरिए दावा है कि अगर जेब में 2000 या 500 रुपए का नोट लेकर आपने होली खेली और रंग नोटों पर लगा तो वो नोट कागज के टुकड़े रह जाएंगे. बैंक ऐसे नोटों को लेने से इंकार कर देगा.

वायरल मैसेज में क्या लिखा है?

वायरल हो रहे मैसेज के मुताबिक, ''कृपया ध्यान दें, होली के दिन 2000 और 500 रुपए के नोट में रंग लग गया तो समझो नोट बेकार हो गया क्योंकि रंग लगा नोट या पेन से लिखा हुआ नोट बैंक नहीं लेता है. इस बात का ध्यान रखें.'' होली जितना नजदीक आ रही है ये मैसेज उतना ही ज्यादा वायरल हो रहा है.

क्या है वायरल हो रही इस कहानी का सच? एबीपी न्यूज़ ने वायरल हो रहे इस मैसेज की पड़ताल की. हमने ये जानने की कोशिश की क्या वाकई देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से ऐसे कोई दिशानिर्देश जारी किए गए हैं. पड़ताल में पता चला कि साल 1999 में आरबीआई ने क्लीन नोट पॉलिसी जारी की थी जिसमें कुछ सलाह दी गई थीं.

आरबीआई की क्लीन नोट पॉलिसी के मुताबिक नोट को स्टेपल ना करें, नोटों पर कुछ भी ना लिखें और ना ही नोटों को गंदा ना करें. ये दिशानिर्देश थे किसी तरह का कोई आदेश जारी नहीं हुआ था. रिजर्व बैंक ये अपील करता है कि नोटों को सुरक्षित रखिए क्योंकि देश की संपत्ति है नोटों को नुकसान पहुंचता है यानि देश को नुकसान पहुंचता है.

चूंकि ये सिर्फ एक सलाह थी इसलिए ऐसा कहना कि नए नोटों पर रंग लग जाएगा तो बैंक इसे लेगा नहीं ये गलत है. एबीपी न्यूज की अपने दर्शकों को सलाह है कि नोट में इतना रंग ना लग जाए कि नोट की अपनी पहचान ही खत्म हो जाए अगर ऐसा होता है तो उसमें मुश्किल हो सकती है.

एबीपी न्यूज की पड़ताल में नए नोटों पर रंग लगने से उनके बेकार हो जाने वाला दावा झूठा साबित हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget