एक्सप्लोरर

योगी आदित्यनाथ के नाम पर हिंदुओं के आर्थिक मुंडन का सच!

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर रोई कई फोटो, मैसेज और वीडियो वायरल होते हैं. इन फोटो, मैसेज और वीडियो की पड़ातल कर एबीपी न्यूज़ इनका सच आपके सामने लाता है. ऐसा ही एक मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल है. इस मैसेज के जरिए एक चौंकाने वाला दावा किया जा रहा है. मैसेज के साथ दावा है कि दावा है कि योगी जी मुफ्त में पूरे देश में हिंदुओं को कैलेंडर बंटवा रहे हैं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और हिंदू भावनाओं का तड़का लगाकर एक लिंक हर ग्रुप में भेजा जा रहा है. दावे के मुताबिक जो कैंलेंडर योगी जी बांट रहे हैं उस कैलेंडर को 11 हजार विद्वानों ने मिलकर तैयार किया है. वायरल मैसेज में क्या लिखा है? योगी जी की तरफ से बांटे जा रहे हिंदू कैलेंडर में अभी अपना नाम और पता रजिस्टर करवाएं. ये सभी भारतीयों के लिए बिल्कुल फ्री है. अभी तक 5 लाख हिंदुओं ने इस कैलेंडर को बुक कर लिया है. अगर आपने नहीं किया है तो तुरंत करें. इस हिंदू कैलेंडर में हिंदू त्योहार के अलावा राशियां, पंचांग, शुभ लग्न, और ढेर सारी हिंदूवादी कहानियां भी हैं. 20 पन्नों के हिंदू कैलेंडर को मुफ्त में बुक करें. हिंदू कैलेंडर के इतने सारे गुण बताने के बाद एक लिंक दिया गया है, http://hindu-calendar.in/. मैसेज में सबसे नीचे लिखा है 28 अप्रैल से पहले हर एक हिंदू के पास इस मैसेज को भेजें ताकि हिंदुत्व का प्रचार हो. योगी जी की इस मुहिम से हर एक हिंदू को जोड़े. एबीपी न्यूज़ ने वायरल मैसेज की पड़ताल की एबीपी न्यूज़ सीएम योदी आदित्यनाथ के नाम से वायरल हो रहे इस मैसेज की पड़ताल की. एबीपी न्यूज़ ने उस लिंक को भी खोला जो वायरल मैसेज के साथ भेजा रहा था. लिंक पर क्लिक तरते ही सबसे पहले स्वास्तिक और ओम के साथ लिखा हुआ है हिंदू कैलेंडर 2017. कैलेंडर क्यों बुक करें इसकी तीन वजहें भी बताई गई हैं. पहली वजह हैहिंदू धर्म के प्रचार में हमारा सहयोग करें, सबसे बेहतरीन कैलेंडर बुक करें बिल्कुल फ्री. दूसरी वजह है. हमारी संस्था का साथ दें और 11000 विद्धानों द्वारा निर्मित इस कैलेंडर को बुक करें. सबसे आखिर में बताया गया कि ये ऑफर 28 अप्रैल तक है. योगी जी की इस मुहिम से जुड़े और इसे शेयर भी करें. इसके बाद नीचे नाम, पता, राज्य, पिन कोड और मोबाइल नंबर जैसी जानकारियां मांगी गई थीं. हमने सारी जानकारियां भरी और जानने की कोशिश की कि क्या वाकई हिंदू कैलेंडर की मुफ्त में बुकिंग हो रही है. हमने सारी जानकारियां मुहैया करवाईं. जैसे जो करने को कहा गया था सब किया लेकिन ऐसा लग रहा है कि लिंक फर्जी तरीके से बनाया गया है. इस दावे पर आखिरी मुहर या तो योगी सरकार या फिर उनकी पार्टी बीजेपी लगा सकती थी. इसलिए हमने बीजेपी से योगी के नाम पर बांटे जा रहे मुफ्त कैलेंडर वाले दावे का सच जानने की कोशिश की. पार्टी ने ऐसे लिंक से साफ इंकार कर दिया. पहले भी इस तरह के मैसेज वायरल हुए हैं आपको बेहद जरूरी बात बता देते हैं नोटबंदी के वक्त प्रधानमंत्री मोदी के नाम से ठीक ऐसा ही एक लिंक वायरल हुआ था. लिंक में भी सर्वे पूरा करने पर 200 रुपए का फ्री टॉकटाइम देने का वादा किया गया था. ठीक इसी तरह यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को लेकर ऐसा ही एक लिंक वायरल हुआ था और 500 रु के मुफ्त रिचार्ज का वादा था. मोदी और अखिलेश यादव के नाम से वायरल हुए दोनों लिंक झूठे साबित हुए थे. इस तरह के लिंक खतरनाक हैं! पहले जब इस तरह के मैसेज वायरल हुए थे उस वक्त एबीपी न्यूज ने आपको बताया था कि ऐसे लिंक पर क्लिक करते ही आपके साथ दुर्घटना हो सकती है. पहली दुर्घटना- ऑनलाइन पेमेंट के दौर में किसी तरह के अज्ञात सॉफ्टवेयर को ओपन करना इतना खतरनाक हो सकता है कि आपका पूरा मोबाइल हैक हो सकता है क्योंकि कहा कुछ जा रहा है और हो कुछ रहा है दूसरी दुर्घटना- इस तरह का कोई भी लिंक जो मुफ्त में कुछ देने का ऑफर करे समझ जाइए कि आपके साथ साजिश हो रही है. जिसका मकसद आपका डाटा चुराना होता है तीसरी दुर्घटना- सोशल मीडिया लाइक के जरिए पैसे देने का वायदा करने वाली कंपनी और उनके एजेंट भी ज्यादा से ज्यादा लाइक बटोरने के लिए आपका इस्तेमाल कर सकते हैं.क्योंकि जो पेज आपको दिख रहा है हो सकता है कि वो नकली पेज हो और अपका लाइक या लिंक पर क्लिक किसी दूसरी जगह पर रजिस्टर हो रहा हो. ऐसे में आपके मोबाइल से चोरी किए गए डाटा का इस्तेमाल आपको ही नुकसान पहुंचाने के लिए होता है. इसलिए इस तरह के अनजान लिंक को अपने मोबाइल में बिल्कुल भी ना खोलें क्योंकि आपका क्या चोरी हो जाएगा ये आपको पता भी नहीं लगेगा. एबीपी न्यूज की पड़ताल में योगी आदित्यनाथ के नाम पर मुफ्त कैलेंडर बांटने का दावा करने वाला लिंक झूठा साबित हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
डीए, कंटेनर समेत मोदी सरकार ने लिए ये 4 बड़े फैसले, दिवाली से पहले बड़ा तोहफा
डीए, कंटेनर समेत मोदी सरकार ने लिए ये 4 बड़े फैसले, दिवाली से पहले बड़ा तोहफा
MLC चुनाव: पीएम मोदी का तंज- 'बैलेट पेपर से चुनाव हुए, अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती?'
MLC चुनाव: पीएम मोदी का तंज- 'बैलेट पेपर से चुनाव हुए, अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती?'
‘राइट-विंग ट्रोल्स लोगों को गुमराह देखना चाहेंगे’, पूर्व जज के साथ फोटो वायरल होने पर बोले सौरव दास
‘राइट-विंग ट्रोल्स लोगों को गुमराह देखना चाहेंगे’, पूर्व जज के साथ फोटो वायरल होने पर बोले सौरव दास

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget