एक्सप्लोरर

जानें वो पांच चीजें जिनकी बदौलत दोबारा मणिपुर के CM की गद्दी पर बैठने जा रहे एन. बीरेन सिंह

मणिपुर के पहाड़ी और घाटी क्षेत्र विभाजित हैं, एन बीरेन सिंह ने विभिन्न प्रयासों के माध्यम से अंतर को पाटने का प्रयास किया है. उनका 'गो टू हिल्स' अभियान बहुत ज्यादा ही सफल रहा

मणिपुर में बीजेपी की जीत के साथ ही सीएम पद पर सस्पेंस बना हुआ था. लेकिन बीते रविवार बीजेपी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से एन बीरेन सिंह को वोट कर विधायक दल का नेता चुना लिया गया है. सीएम पद पर सहमति बनने के साथ ही अब लगातार दूसरी बार होगा जब बीरेन सिंह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक में केन्द्रीय पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण और सह-पर्यवेक्षक किरेन रिजिजू मौजूद रहे. 

बता दें कि मणिपुर में यह बीजेपी का लगातार दूसरा कार्यकाल होगा. इससे पहले साल 2017 में BJP ने कांग्रेस की 28 सीटों की तुलना में सिर्फ 21 सीटें होने के बावजूद दो स्थानीय दलों - एनपीपी और एनपीएफ के साथ हाथ मिलाकर सरकार बनाने में सफल रही थी. हालांकि, इस बार, बीजेपी ने अकेले चुनाव लड़ा और बहुमत हासिल करने में कामयाब रही. आइये जानते हैं कि वो पांच चीजें जिनकी बदौलत दोबारा मणिपुर के मुख्यमंत्री की गद्दी पर बैठने जा रहे एन. बीरेन सिंह. 

बीजेपी के लिए मैदान बनाना

मणिपुर विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी द्वारा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची घोषित किए जाने के बाद राज्य में हिंसा और तोड़फोड़ के बावजूद, कई लोगों ने सोचा कि मणिपुर में BJP के लिए अपनी सत्ता बनाए रखना असंभव होगा. वहीं राजनीतिक विश्लेषकों और विशेषज्ञों ने त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी की थी, लेकिन जब नतीजे आए तो हवाएं एन बीरेन सिंह की तरफ चली गईं. हाल ही में लड़े गए विधानसभा चुनावों में, बीजेपी ने 60 विधानसभा सीटों में से 32 पर जीत हासिल कर मणिपुर का नियंत्रण हासिल कर लिया.

नरेंद्र मोदी के विजन को आगे बढ़ाना

इस तथ्य के बावजूद कि एन बीरेन सिंह पार्टी में नए थे, उन्होंने शुरू से ही यह स्पष्ट कर दिया था कि वह राज्य का नेतृत्व उस रास्ते पर करेंगे, जिसकी योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनाई थी. उन्होंने पीएम के विजन को आगे बढ़ाने की बात कही जिसे जनता द्वारा सराहा गया. 

कांग्रस नेताओं का बीजेपी में शामिल होना 

बिस्वजीत सिंह ने दावा किया था कि मणिपुर में BJP लाने का वास्तविक आंदोलन तब शुरू हुआ जब एन बीरेन सिंह कांग्रेस से चले गए. उस दौरान कांग्रेस का हर शक्तिशाली राजनेता लगभग हर महीने बीजेपी में शामिल हो रहा था, जिससे बीजेपी और मजबूत होती चली गई और कांग्रेस पार्टी को नुकसान होता गया. 

पहाड़ियों को घाटी से जोड़ना

मणिपुर के पहाड़ी और घाटी क्षेत्र विभाजित हैं, एन बीरेन सिंह ने विभिन्न प्रयासों के माध्यम से अंतर को पाटने का प्रयास किया है. उनका 'गो टू हिल्स' अभियान बहुत ज्यादा ही सफल रहा, और उन्हें मणिपुर में नए जिलों के निर्माण सहित कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करने का श्रेय दिया गया. 

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना 

बीरेन सिंह का युवाओं से कनेक्ट रहना और सोशल मीडिया पर एक्टिव होना भी पार्टी के लिए फायदेमंद रहा. बीरेन सिंह द्वारा सरकार की उपलब्धियों पर ट्वीट कर युवाओं तक अपना मैसेज पहुंचाते रहे हैं. सिंह पूर्वोत्तर सीएम के बीच सोशल मीडिया पर सबसे सक्रिय राजनीतिक नेताओं में से एक हैं.

ये भी पढ़ें:

महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष का दावा, केवल दो घंटे सोते हैं पीएम मोदी, देश के लिए कर रहे 24 घंटे जगने का प्रयास

क्या फिर से BJP के साथ जाएंगे ओम प्रकाश राजभर? सुभासपा प्रमुख ने सपा को लेकर दिया बड़ा बयान

जानें वो पांच चीजें जिनकी बदौलत दोबारा मणिपुर के CM की गद्दी पर बैठने जा रहे एन. बीरेन सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
Xप्लेन: आंदोलन के आगे क्यों झुक रही हैं सरकारें? झारखंड से दिल्ली तक पूरा समीकरण
आंदोलन के आगे क्यों झुक रहीं सरकारें? झारखंड से दिल्ली तक पूरा समीकरण
सिवान में पुलिस ने छात्रों पर क्यों चलाई थी AK-47? सरकार ने SC में बताया
सिवान में पुलिस ने छात्रों पर क्यों चलाई थी AK-47? सरकार ने SC में बताया
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget