एक्सप्लोरर

क्या फिर से BJP के साथ जाएंगे ओम प्रकाश राजभर? सुभासपा प्रमुख ने सपा को लेकर दिया बड़ा बयान

UP News: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी प्रसारित हो रही है जिसमें ओम प्रकाश राजभर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ नजर आ रहे हैं, उसके बाद उनके दोबारा बीजेपी के साथ जुड़ने की अटकलें लगने लगीं.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश विधानसभा के हाल में संपन्न हुए चुनाव समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के साथ मिलकर लड़ने वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) का हाथ दोबारा थामने की तैयारियों संबंधी खबरों को गलत बताया है. शनिवार से सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी प्रसारित हो रही है जिसमें राजभर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ नजर आ रहे हैं, उसके बाद उनके दोबारा बीजेपी के साथ जुड़ने की अटकलें लगने लगीं.

राजभर ने रविवार को लखनऊ में संवाददाताओं से बातचीत में स्पष्ट किया, ''यह खबर पूरी तरह बेबुनियाद है. न तो मैं दिल्ली गया और ना ही मैं किसी से मिला. हम समाजवादी पार्टी के साथ हैं और रहेंगे और हमने प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव साथ लड़ने की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं." इस बीच, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने कहा, ''बीजेपी के साथ जाने का सवाल ही नहीं उठता. जो फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही है वह काफी पुरानी है. हम समाजवादी पार्टी के साथ हैं और 2024 का लोकसभा चुनाव भी साथ मिलकर ही लड़ेंगे.''

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को छह सीटों पर कामयाबी मिली
गौरतलब है कि साल 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सहयोगी रही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने पिछले दिनों संपन्न राज्य विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर लड़ा था और उसे छह सीटों पर कामयाबी मिली.

ओम प्रकाश राजभर की पार्टी को साल 2017 के विधानसभा चुनाव में चार सीटें हासिल हुई थीं. पार्टी अध्यक्ष राजभर को प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बनाया गया था लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मतभेद के चलते राजभर ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले इस्तीफा दे दिया था और बीजेपी से अलग होकर चुनाव लड़ा था.

यह भी पढ़ें-

उत्तराखंड में आज खत्म होगा सस्पेंस, शाम 5 बजे विधायक दल की बैठक, क्या चौंकाने वाला होगा नाम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget