एक्सप्लोरर

जानिए अहमदाबाद के साबरमती आश्रम का अमेरिकी कनेक्शन

अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम को गांधी आश्रम के तौर पर भी जाना जाता है.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप अपनी भारत यात्रा के दौरान साबरमती आश्रम भी जाएंगे.

अहमदाबाद: ''दे दी हमें आजादी बिना खड़ग बिना ढाल, साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल''. महात्मा गांधी को साबरमती के संत की उपाधि अहमदाबाद में साबरमती नदी के किनारे उनकी ओर से बसाये गए साबरमती आश्रम की वजह से दी गई थी. इस आश्रम को अब गांधी आश्रम के तौर पर भी जाना जाता है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप अहमदाबाद में जिन ठिकानों में जायेंगे उनमें से एक साबरमती आश्रम भी है. हालांकि खबर ये भी आ रही है कि आगरा के ताज महल देखने के कारण वक्त की कमी के चलते साबरमती आश्रम का दौरा रद्द भी किया जा सकता है.

बहरहाल आश्रम की ओर से उनके स्वागत की पूरी तैयारियां कर ली गईं हैं और सीक्रेट सर्विस और एस.पी.जी ने साबरमती आश्रम को अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया है. इस आश्रम का 60 साल पुराना अमेरिकी रिश्ता रहा है. साल 1959 में अमेरीका के अश्वेत नागरिक अधिकारों के सेनानी डॉक्टर मार्टिन लूथर किंग जब भारत आये थे तब वे गांधीजी से जुडे कई ठिकानों पर भी गये. उनमें से एक था अहमदाबाद का साबरमीत आश्रम. किंग, महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के विचारों से काफी प्रभावित थे और साबरमती आश्रम में आकर वे काफी भावुक हो उठे थे.

गांधीजी के इन्ही विचारों को अपना हथियार बनाकर किंग ने अमेरिका में अश्वेतों के साथ हो रहे भेदभाव के खिलाफ जंग लड़ी थी. किंग ने भारत आकर कहा था कि बाकी जगहों पर मैं पर्यटक के तौर पर जाता हूं लेकिन भारत में, मैं तीर्थयात्री के तौर पर आया हूं. साल 2009 में किंग की भारत यात्रा के 50 साल पूरे होने पर उनके बेटे मार्टिन लूथर किंग तृतीय भी इस आश्रम में आये थे.

डोनल्ड ट्रंप के स्वागत के लिये साबरमती आश्रम में तैयारियां पूरी हो चुकीं हैं. उनकों भेंट देने के लिये एक छोटा सा चरखा तैयार रखा गया है. आश्रम ट्रस्ट के पदाधिकारी विराट कोठारी ने ने बताया कि चरखा स्वाबलंबन और गांधी के विचारों का प्रतीक है, इसलिये उन्हें ये दिया जायेगा.

डोनल्ड ट्रंप के सामने आश्रम की विजिटर्स डायरी भी पेश की जायेगी और उसपर उन्हें अपनी टिप्पणी लिखने को कहा जायेगा. इस डायरी में दुनिया के कई राष्ट्राध्यक्षों और नामचीन चेहरों की टिप्पणियां दर्ज हैं. जापान के पीएम शिंजो आबे और चीनी राष्ट्रपति शी जिंगपिंग भी यहां आ चुके हैं.

ये भी पढ़ें-

नमस्ते ट्रंप: दिल्ली के सरकारी स्कूल में जाएंगी मेलानिया ट्रंप, 'हैप्पीनेस क्लास' का लेंगी जायजा

Taj Mahal 1989 Review: फिलॉसफी के चश्मे और फैज़ के नगमों से सीधे दिल में उतरती है ये सीरीज़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज

Embed widget