एक्सप्लोरर

ऐसा था अटल बिहारी वाजपेयी का 'ऑपरेशन शक्ति', विदेश को भी परमाणु परीक्षण से चौंकाया था

ऑपरेशन शक्ति जिसके तहत पोखरण में परमाणु परीक्षण किया गया, इसको संभव बनाने के पीछे अटल बिहारी वाजपेयी ही थे.

नई दिल्लीः भारत रत्न से सम्मानित और तीन बार भारत के प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी आज पंचतत्व में विलीन हो गए. आज दिल्ली के राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर उन्हें उनकी बेटी नमिता भट्टाचार्य ने मुखाग्नि दी. कल शाम 5 बजकर 5 मिनट पर उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में आखिरी सांस ली थी. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र जब भी होता है तो पोखरण उनकी यादों में जुड़ जाता है. ऑपरेशन शक्ति जिसके तहत पोखरण में परमाणु परीक्षण किया गया, इसको संभव बनाने के पीछे अटल बिहारी वाजपेयी ही थे.

वाजपेयी का ‘ऑपरेशन शक्ति’ अपने इरादों के पक्के अटल बिहारी वाजपेयी ने कभी इस बात की परवाह नहीं की कि कोई क्या कहेगा. 18 मार्च 1998 को दूसरी बार सत्ता संभालते ही उन्होंने ऐसा फैसला किया जिसने सारी दुनिया को चौंका दिया. प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के दो दिन बाद ही वाजपेयी ने एपीजे अब्दुल कलाम और एटॉमिक एनर्जी कमीशन के चेयरमैन से मुलाकात की और कहा कि आप लोग परमाणु परीक्षण की तैयारी करें. तब तक वाजपेयी सरकार को विश्वास मत भी हासिल नहीं हुआ था.

28 मार्च को विश्वास मत हासिल करने के कुछ दिनों बाद 9 अप्रैल को वाजपेयी ने फिर एक बैठक बुलाई और कलाम से पूछा कि टेस्ट की पूरी तैयारी में आपको कितना वक्त लगेगा. उन्होंने जवाब दिया 30 दिन और इस तरह से उसी वक्त 'ऑपरेशन शक्ति' यानी परमाणु परीक्षण का वक्त तय हो गया. 11 मई और 13 मई 1998 को हुए 5 परमाणु परीक्षणों ने भारत को देखने का दुनिया का नजरिया ही बदल दिया.

परमाणु वैज्ञानिक डॉ बालाचंद्रन ने भी इसके बारे में कहा था कि जब 1998 में परमाणु परीक्षण हुआ तो ये सबके लिए बेहद चौंकाने वाला था और बेहद गुप्त तरीके से इस टेस्ट की तैयारी की गई थी.

वाजपेयी के इस फैसले ने देश-दुनिया में सबको चौंका दिया. डर था कि भारत को इसका खामियाजा उठाना पड़ेगा लेकिन वाजपेयी ने कहा कि उन्होंने जो कुछ किया, सोच समझ कर किया. वाजपेयी ने उस समय कहा भी था कि ये कोई आत्मश्लाघा में लिया फैसला नहीं था.

अटल बिहारी वाजपेयी पंचतत्व में विलीन, पीएम-राष्ट्रपति की मौजूदगी में बेटी नमिता ने दी मुखाग्नि

जब वाजपेयी ने कलाम से कहा था, ''मुझे केवल हां चाहिए, ना नहीं'' कबाब और झींगा खाने के बेहद शौकीन थे अटल बिहारी वाजपेयी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'SIR में लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी पर फैसला नहीं', SC बोला, जानें कहा कितनों को मिला नोटिस
'SIR में लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी पर फैसला नहीं', SC बोला, जानें कहा कितनों को मिला नोटिस
MLC चुनावों में UP और कर्नाटक में BJP का दबदबा, महाराष्ट्र में विपक्ष ने जीतीं 3 सीटें
MLC चुनावों में UP और कर्नाटक में BJP का दबदबा, महाराष्ट्र में विपक्ष ने जीतीं 3 सीटें
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget