एक्सप्लोरर

क्या आप 12 मई से चलने वाली ट्रेनों में सफर कर सकेंगे? ट्रेन सेवा से जुड़े सभी सवालों के जानें जवाब

कल से चलने वाली 30 ट्रेनों की ऑनलाइन टिकट बुकिंग IRCTC की वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है. इन 30 ट्रेनों में से 15 ट्रेनें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से शुरू होंगी. वहीं 15 दूसरे शहरों से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी.

नई दिल्ली: देश में कल यानी 12 मई से 30 ट्रेने चलने जा रही है. लॉकडाउन के श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के बाद अब आम लोगों के लिए ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. लोगों के मन में रेल मंत्रालय के इस निर्देश के बाद कई सवाल उठ रहे हैं. जैसे क्या वो भी इन ट्रेनों में सफर कर सकेंगे? क्या वो भी एक शहर से दूसरे शहर या राज्य जा सकेंगे? लोगों के मन में ट्रेन सेवा को लेकर चल रहे सभी सवालों के जवाब आप को अब मिल सकेंगे.

दरअसल, कोरोना को देखते हुए देश भर में 24 मार्च से लॉकडाउन जारी है. तभी से रेल सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया था. जिसके चलते लोग अन्य राज्यों और शहरों में फंस गए थे. लॉकडाउन के 48 दिन बीत जाने के बाद रेलवे की तरफ से ये निर्देश फंसे लोगों के लिए ये एक राहत की खबर मानी जा रही है.

अब ट्रेन टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है. भारतीय रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग IRCTC की वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है. आपको बता दें, इन 30 ट्रेनों में से 15 ट्रेनें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से शुरू होंगी. तो वहीं 15 दूसरे शहरों से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी. हावड़ा से नई दिल्ली आने वाली ट्रेन शाम पांच बजकर पांच मिनट पर शुरू होगी.

आइए जानते हैं कि कल से चलने वाली ट्रेनों में कौन-कौन कर सकेगा सफर और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होगा...

1- देश के अन्य राज्यों में फंसे लोग इन ट्रेनों में सफर कर सकेगें.

2- रेलवे ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि टिकट स्टेशन पर नहीं, ऑनलाइन बुक हो सकेगी.

3- स्टेशन पर वैध टिकटधारी को प्रवेश करने की इजाजत दी जाएगी.

4- सफर की शुरूआत होने से पहले सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी.

5- किसी में कोरोना के लक्षण देखे गए तो उन्हें सफर करने की इज़ाजत नहीं दी जाएगी.

6- सभी यात्रियों का मास्क पहनना अनिवार्य होगा.

क्या आप 12 मई से चलने वाली ट्रेनों में सफर कर सकेंगे? ट्रेन सेवा से जुड़े सभी सवालों के जानें जवाब

सीओवीआईडी 19 चेतावनी

COVID 19 के दौरान, आप अपने स्वास्थ्य के लिए स्वयं जिम्मेदार हैं. फेस मास्क का प्रयोग करें, सोशल डिस्टन्सिंग बनाए रखें और हाथों को बार-बार धोएं. भारतीय रेलवे की योजना है कि चरणबद्ध तरीके से 12 मई, 2020 से 15 जोड़ी ट्रेनों (30 वापसी यात्रा) के साथ यात्री ट्रेन संचालन को फिर से शुरू किया जाए नई दिल्ली स्टेशन से डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी को जोड़ने वाली इन ट्रेनों को विशेष ट्रेनों के रूप में चलाया जाएगा.

इन ट्रेनों में आरक्षण के लिए बुकिंग केवल IRCTC की वेबसाइट (https://www.irctc.co.in/) और IRCTC रेल कनेक्ट ऐप पर उपलब्ध होगी. खानपान सेवा उपलब्ध नहीं होगी और खानपान शुल्क किराया में शामिल नहीं है.

भारतीय रेलवे द्वारा 17 मई 2020 तक रद्द की गई ट्रेनों के लिए, पूर्ण वापसी आईआरसीटीसी द्वारा स्वचालित रूप से प्रदान की जाएगी. उपयोगकर्ताओं को अपने ई-टिकट को रद्द करने की आवश्यकता नहीं है. पूर्ण किराया वापस उन उपयोगकर्ताओं के खातों में जमा किया जाएगा जहां से भुगतान किया गया. ट्रेन में कोई कंबल और लिनन प्रदान नहीं किया जाएगा.

ये भी पढ़े.

क्या शुरू होने जा रहा है दिल्ली मेट्रो का परिचालन? स्टेशनों की साफ-सफाई शुरू

COVID-19: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 3520 हुए, अब तक 1655 पूरी तरह ठीक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने SC में जजों नियुक्ति के लिए भेजे 5 नाम, जानें लिस्ट में कौन-कौन हैं शामिल?
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने SC में जजों नियुक्ति के लिए भेजे 5 नाम, जानें लिस्ट में कौन-कौन हैं शामिल?
एअर इंडिया के विमान में फिर से तकनीकी खराबी, सैन फ्रांसिस्को जा रही फ्लाइट 8 घंटे बाद वापस लौटी दिल्ली
एअर इंडिया के विमान में फिर से तकनीकी खराबी, सैन फ्रांसिस्को जा रही फ्लाइट 8 घंटे बाद वापस लौटी दिल्ली
Parimatch Online Betting: परिमैच ऑनलाइन बेटिंग ऐप पर ईडी की बड़ी कार्रवाई!17 ठिकानों पर छापे, 1.56 करोड़ की संपत्ति जब्त
परिमैच ऑनलाइन बेटिंग ऐप पर ईडी की बड़ी कार्रवाई!17 ठिकानों पर छापे, 1.56 करोड़ की संपत्ति जब्त
Hyderabad Congress: हैदराबाद में कांग्रेस समीक्षा बैठक के दौरान भिड़े दो नेता, गांधी भवन में मचा हंगामा
हैदराबाद में कांग्रेस समीक्षा बैठक के दौरान भिड़े दो नेता, गांधी भवन में मचा हंगामा

वीडियोज

Bhopal High Profile Suicide: IPS की बेटी का सुसाइड नोट, 'पापा-मम्मी, मैं अच्छी बेटी नहीं बन सकी'
Sansani | Patiala Drum Murder: नीले ड्रम में मिली नेहा की लाश! हाथों पर बने 'टैटू' ने खोला राज!
Bakrid Controversy | Janhit: दिल्ली से पटना तक फ्लैग मार्च, क्या कल थम जाएगा बकरे पर बवाल?
Bakrid Controversy | Bharat Ki Baat: बकरे पर बंटेंगे तो एकजुट कैसे रह सकेंगे? | Maharashtra News
Supreme Court on SIR | Sandeep Chaudhary: SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को दी 'क्लीन चिट'!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जन सुराज के चीफ प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, 'नीतीश कुमार जब कमजोर पड़े तो...'
जन सुराज के चीफ प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, 'नीतीश कुमार जब कमजोर पड़े तो...'
सिद्धरमैया के इस्तीफ से पहले बढ़ा बवाल, समर्थकों की नारेबाजी, आलाकमान पर उतारा गुस्सा
सिद्धरमैया के इस्तीफ से पहले बढ़ा बवाल, समर्थकों की नारेबाजी, आलाकमान पर उतारा गुस्सा
नीट पेपर लीक विवाद पर कमेंट की वजह से विशाल ददलानी को इंडियन आइडल से निकाला गया? कंपोजर ने किया रिएक्ट
नीट पेपर लीक विवाद पर कमेंट की वजह से विशाल ददलानी को इंडियन आइडल से निकाला गया?
अब मार्च से मई के बीच नहीं खेला जाएगा IPL? BCCI इन महीनों में शिफ्ट करने का बना रही प्लान
अब मार्च से मई के बीच नहीं खेला जाएगा IPL? BCCI इन महीनों में शिफ्ट करने का बना रही प्लान
मोदी कैबिनेट का राशन को लेकर बड़ा फैसला, 80 करोड़ लोगों पर पड़ेगा सीधा असर  
मोदी कैबिनेट का राशन को लेकर बड़ा फैसला, 80 करोड़ लोगों पर पड़ेगा सीधा असर  
UCC पर हिमंत का कांग्रेस पर बड़ा हमला, ओवैसी बोले- मुसलमानों पर हिंदू कानून थोपने की कोशिश; असम विधानसभा से बिल पास
असम में UCC बिल पास: बहुविवाह पर रोक, लिव-इन का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, ओवैसी बोले मुसलमानों पर...
Heatwave Health Risks: हीटवेव से ब्रेन और किडनी पर हो रहा असर, गर्मी के इन खतरनाक लक्षणों को कतई न करें इग्नोर
हीटवेव से ब्रेन और किडनी पर हो रहा असर, गर्मी के इन खतरनाक लक्षणों को कतई न करें इग्नोर
पीएम मोदी के साथ विजय की 20 मिनट बैठक, सीएम बनने के बाद पहली मुलाकात में की ये 2 अपील
पीएम मोदी के साथ विजय की 20 मिनट बैठक, सीएम बनने के बाद पहली मुलाकात में की ये 2 अपील
Embed widget