एक्सप्लोरर

मंत्रियों और अफसरों का हिसाब मांगने वाले आदित्यनाथ योगी के पास कितनी संपत्ति है?

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मंत्रियों से पंद्रह दिन में अपनी चल अचल संपत्ति का हिसाब बताने को कहा है. ऐसे में लोगों को ये भी उत्सुक्ता है कि आखिर खुद आदित्यनाथ योगी की संपत्ति कितनी है?

2014 लोकसभा चुनाव में दिए हलफनामे के मुताबिक कुल संपत्ति 72 लाख है. इनमें 30 हजार रुपये नकद हैं. दिल्ली में चार और गोरखपुर में दो बैंक खाते हैं. इन बैंक खातों में 22 लाख रुपये जमा हैं. इसके अलावा 1 लाख रुपये की रिवॉल्वर और 80 हजार रुपये की एक राइफल भी है.

योगी ने हलफनामे में बताया है कि एक स्मार्टफोन उन्होंने खरीदा था जो 18 हजार रुपये का है और योगी दो हजार रुपये की एक घड़ी पहनते हैं. हमेशा कान में कुंडल पहने दिखने वाले योगी अष्टधातु का कुंडल पहनते हैं. इसके अलावा सोने की चेन में रुद्राक्ष की माला है. दोनों मिलाकर कुल 45 हजार के आभूषण हैं.

मुख्यममंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ एक सरकारी मर्सिडीज कार में सफर कर रहे हैं लेकिन इससे पहले योगी फॉर्च्यूनर ((कार)) से चला करते थे. साल 2014 मॉडल की फॉर्च्यूनर का नंबर 0001 है. शपथ पत्र के मुताबिक योगी आदित्यनाथ के नाम पर अभी तीन कारें हैं. पहली टाटा सफारी, दूसरी इनोवा जिसकी कीमत 12 लाख रुपये है और तीसरी 2014 में ली गई फॉर्च्यूनर कार जिसकी कीमत 21 लाख रुपये है.

60 एकड़ में फैले गोरक्ष पीठ के महंत आदित्यनाथ के नाम पर कोई जमीन नहीं है, ना ही कोई घर और ना ही विरासत में मिली संपत्ति है. इसके अलावा उन पर किसी भी तरह का कोई कर्ज भी नहीं है. आदित्यनाथ ने साल 1994 में संन्यास की दीक्षा ली थी और चार साल बाद 1998 में योगी पहली बार गोरखपुर से सांसद बने थे. उस वक्त से लेकर अब तक सांसद रहे आदित्यनाथ सिर्फ 72 लाख के ही मालिक हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता हादसे पर सियासी घमासान, TMC ने पूछा- 'CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब'
कोलकाता हादसे पर सियासी घमासान, TMC ने पूछा- 'CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब'
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget