एक्सप्लोरर

इस देश में है सेक्स की उम्र 13 साल, जानें- भारत, चीन, पाक सहित इन देशों में शादी-सहमति से सेक्स की उम्र

शादी और सेक्स के लिए दुनिया के कई देशों में अलग-अलग उम्र तय हैं. आईए जानते हैं कि किस देश में शादी और सेक्स के लिए क्या उम्र तय कई गई है.

नई दिल्ली: भारत में कानून शादी की उम्र पुरुषों के लिए 21 साल और महिलाओं के लिए 18 साल रखी गई. सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई गई और पुरुषों के लिए 21 साल की उम्र सीमा को घटाने की बात कही गई, लेकिन अदालत ने उम्र की सीमा में ढील देने से इनकार कर दिया. आइए इसी बहाने जानते हैं कि किस देश में शादी और सेक्स के लिए क्या उम्र तय कई गई है.

ये बात गौर करने वाली है कि ज्यादातर देशों में 20 साल के आसपास ही शादी की उम्र है, लेकिन आपसी रजामंदी से सेक्स की उम्र उससे कम रखी गई है. हालांकि, कुछ देशों में शादी के बिना लड़का-लड़की के बीच किसी भी उम्र में सेक्स की मनाही है.

  • भारत- शादी और सेक्स के लिए उम्र क्या हैं?
भारत में शादी और आपसी रजामंदी से सेक्स की उम्र एक समान है. लेकिन इसमें लड़का और लड़की के लिए कम से कम उम्र अलग-अलग तय की गई हैं. आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम के मुताबिक सहमति से संबंध बनाने की उम्र 18 साल तय की गई है. दरअसल पहले भारत में यह उम्र 10 साल थी मगर 1892 में वैवाहिक बलात्कार मामले में 10 साल की लड़की फुलमनी दासी की मौत के बाद सहमति से संबंध की उम्र 10 से 12 साल कर दी गई. फूलमनी दासी 10 साल की बाल वधु थी,  उसका उम्रदराज पति उसके साथ जबरदस्ती संबंध बना रहा था तो अधिक रक्तस्त्राव से उसकी मृत्यु हो गई थी. 1949 में इसे बढ़ाकर 16 साल करने की मांग की गई. महिलाओं की मांग थी कि कम उम्र में प्रेग्नेंट होने के कारण उनके सेहत पर खराब असर पड़ता है. महिलाओं की मांग पर इसे 1982 में एक बार फिर बढ़ा कर 16 साल कर दिया गया. इसके बाद एक बार फिर 3 अप्रैल 2014 को क्रिमनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट 2013 को पारित किया गया जिसके बाद सहमति से संबंध की उम्र 18 साल तय की गई. धारा 375 के अमुसार अगर कोई व्यक्ति महिला से उसके सहमति या असहमति से संबंध बनाता है और महिला की उम्र 18 साल से कम है तो इसे रेप माना जाएगा.
  • चीन- हमारे पड़ोसी देश चीन में लड़कियों की शादी के लिए कम से कम उम्र 20 साल है जबकि लड़कों के लिए 22 साल है. लेकिन आपसी रजामंदी के साथ लड़का-लड़की के बीच सेक्स की उम्र 14 साल है.
  • बांग्लादेश- लड़का और लड़कियों के लिए शादी की उम्र अलग-अलग है. लड़की के लिए 18 साल तो लड़के लिए 21 साल है. लेकिन आपसी रजामंदी के साथ लड़का-लड़की के बीच सेक्स की उम्र 14 साल है.
  • जापान- लड़का और लड़की की शादी की उम्र एक समान है. दोनों के लिए कम से कम उम्र 20 साल रखी गई है. लेकिन आपसी रजामंदी के साथ लड़का-लड़की के बीच सेक्स की उम्र 13 साल है.
  • अमेरिका- अमेरिका में भी लड़का और लड़की के लिए शादी की उम्र एक समान है. दोनों के लिए कम से कम उम्र 16 से 18 साल रखी गई है. अमेरिका में रजामंदी से सेक्स की उम्र अलग अलग राज्यों में अलग है. ये 16 से 18 साल के बीच है.
  • ब्राजिल- लड़का और लड़की की शादी की उम्र एक समान है. दोनों के लिए कम से कम उम्र 16 साल रखी गई है. आपसी रजामंदी के साथ लड़का-लड़की के बीच सेक्स की उम्र 14 साल है. लेकिन कुछ शर्तों पर ये उम्र 12 साल तक भी है.
  •  ब्रिटेन- लड़का और लड़की की शादी की उम्र एक समान है. दोनों के लिए कम से कम उम्र 16 साल रखी गई है. आपसी रजामंदी के साथ सेक्स की उम्र भी 16 साल है.
  • मलेशिया- शादी और सेक्स के लिए एक समान उम्र है. दोनों के लिए 16 साल है.
  • ईरान- ईरान में लड़की की कम से कम उम्र को लेकर कोई स्पष्ट निर्देश नहीं है, लेकिन लड़के की कम से कम उम्र 13 साल रखी गई है. यहां शादी के बिना किसी भी उम्र में सेक्स की इजाजत नहीं है.
  • पाकिस्तान- शादी के लिए लड़का-लड़की के लिए अलग-अलग उम्र तय हैं. लड़की के लिए 16 साल तो लड़के के लिए 18 साल. लेकिन शादी से बाहर किसी भी हालात में सेक्स की इजाजत नहीं है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले गीजर, फिर मिक्सर... अब KitKat में छिपाकर ड्रग्स तस्करी की कोशिश नाकाम
पहले गीजर, फिर मिक्सर... अब KitKat में छिपाकर ड्रग्स तस्करी की कोशिश नाकाम
Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
'गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', NEET प्रोटेस्ट में हिंसा पर बोला SC
'गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', NEET प्रोटेस्ट में हिंसा पर बोला SC
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
Embed widget