एक्सप्लोरर

क्या सेनेटाइजर के इस्तेमाल से है आग लगने का खतरा, जानें वायरल वीडियो के दावे की सच्चाई

सच्चाई के सेंसेक्स में जानें कि क्या सेनेटाइजर के जरिए आग लगने का भी खतरा है? वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे का पूरा सच जानिए.

नई दिल्लीः क्या कोरोना की रोकथाम में इस्तेमाल हो रहा सेनेटाइजर खतरनाक भी हो सकता है? सेनेटाइजर को खतरनाक बताने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसके बाद लोग ये सवाल पूछ रहे हैं.

क्या है वायरल वीडियो में वायरल वीडियो में सेनेटाइजर में आग लगाकर दिखाई गई और चेतावनी दी गई कि सेनेटाइजर लगाकर लोग आग के करीब ना जाएं, वर्ना उनको भी आग अपनी चपेट में ले सकती है. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक युवक प्लेट में सेनेटाइजर निकालता है. सेनेटाइजर में माचिस से आग लगाने की कोशिश करता है लेकिन प्लेट में रखे सेनेटाइजर में आग नहीं लगती है. इसके बाद सेनेटाइजर को खतरनाक साबित करने के लिए प्लेट में रखे सेनेटाइजर के ऊपर वो टिश्यू पेपर को रखता है और टिश्यू पेपर में अपने आप आग लग जाती है.

वायरल वीडियो में किया जा रहा दावा इस वीडियो में दावा किया गया कि आग के करीब जाने से सेनेटाइजर में एक अदृश्य आग लग जाती है. इस अदृश्य आग से टिश्यू पेपर में आग लगी और इसी को दिखाकर लोगों को ये भी चेतावनी दी गई कि सेनेटाइजर का इस्तेमाल करने वाले लोग आग के करीब नहीं जाएं नहीं तो आग की चपेट में आ सकते हैं.

एबीपी न्यूज़ ने की पड़ताल कोरोना के चलते संकट की घड़ी में जब सेनेटाइजर इस बीमारी की रोकथाम में सबसे कारगार हथियार साबित हो रहा है तो ऐसे में इस वीडियो में कितनी सच्चाई है, इसके लिए ABP न्यूज़ ने पड़ताल की. सेनेटाइजर में आग लगने की सच्चाई जानने के लिए वाराणसी में बीएचयू के इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस के केमिस्ट्री विभाग के प्रोफेसर केएन सिंह से बात की.

प्रोफेसर ने क्या बताया-जानिए प्रो. केएन सिंह ने कहा कि सेनेटाइजर में 60-90 फीसदी अल्कोहल होता है और ये सच है कि अल्कोहल ज्वलनशील पदार्थ है लेकिन ये भी साफ है कि हाथ में सेनेटाइजर लगाते ही अल्कोहल उड़ जाता है. ऐसे में हाथ में आग लगने का सवाल नहीं है. ऐसे में सेनेटाइजर का इस्तेमाल पूरी तरह सुरक्षित है और वायरल वीडियो के जरिए भ्रामक जानकारी दी जा रही है.

वायरल वीडियो का दावा झूठा बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के केमिस्ट्री विभाग के प्रोफेसर के बयान से साफ है कि सेनेटाइजर में आग लगने की जानकारी भ्रमक तरीके से दी जा रही है. ऐसे में कोरोना की रोकथाम में सेनेटाइजर का इस्तेमाल पूरी तरह सुरक्षित है. ABP न्यूज की पड़ताल में सेनेटाइजर को लेकर किया दावा झूठा साबित हुआ है.

क्या सेनेटाइजर के इस्तेमाल से है आग लगने का खतरा, जानें वायरल वीडियो के दावे की सच्चाई इंटरनेट पर फैल रहे ऐसे दावों और अफवाहों का सच जानने के लिए सोमवार से शुक्रवार एबीपी न्यूज़ पर सुबह 8.30 बजे सच्चाई का सेंसेक्स जरुर देखें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, TDP-जनसेना का YSR पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, TDP-जनसेना का YSR पर आरोप
CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'
CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'
Explained: मस्जिद या जैन मंदिर? तहखाने में अवशेष मिलने के दावों के बाद भरूच जुमा मस्जिद विवाद क्यों पहुंचा HC
Explained: मस्जिद या जैन मंदिर? तहखाने में अवशेष मिलने के दावों के बाद भरूच जुमा मस्जिद विवाद क्यों पहुंचा HC
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget