एक्सप्लोरर

यहां पढ़ें- देश का सबसे अमीर और सबसे गरीब मुख्यमंत्री कौन?

पहले स्थान पर आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू हैं जो टीडीपी के नेता हैं. इनकी कुल चल संपत्ति 1,34,80,11,728 रुपये है.

नई दिल्लीः देश के कितने मुख्यमंत्रियों के पास करोड़ों की संपत्ति है इसे जानकर आपको जरूर हैरानी होगी. देश के कुल 31 मुख्यमंत्रियों में से 25 मुख्यमंत्री ऐसे हैं जो करोड़पति हैं. यानी कुल मुख्यमंत्रियों में से 81 फीसदी सीएम के पास करोड़ों की संपत्ति हैं.

मुख्यमंत्रियों की संपत्ति का विवरण देखें तो

  • 100 करोड़ या इससे ज्यादा संपत्ति के मालिक 2 मुख्यमंत्री हैं जो कुल मुख्यमंत्रियों का 7 फीसदी है.
  • 10 करोड़ से लेकर 50 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक 6 मुख्यमंत्री हैं जो कुल मुख्यमंत्रियों का 19 फीसदी है.
  • 1 करोड़ से लेकर 10 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक 17 मुख्यमंत्री हैं जो कुल मुख्यमंत्रियों का 55 फीसदी है.
  • 1 करोड़ रुपये से कम की संपत्ति के मालिक मुख्यमंत्री देखे जाएं तो इनकी संख्या 6 है जो देश के कुल मुख्यमंत्रियों का 19 फीसदी है.

देश के 3 सबसे ज्यादा संपत्ति वाले मुख्यमंत्री (घोषित संपत्ति के आधार पर)

1. पहले स्थान पर आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू हैं जो टीडीपी के नेता हैं. इनकी कुल चल संपत्ति 1,34,80,11,728 रुपये है और अचल संपत्ति 42,68,82,883 रुपये है जो कुल मिलाकर 1,77,48,95,611 यानी 177 करोड़ रुपये से ज्यादा है.

2. दूसरे स्थान पर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडु हैं. इनकी कुल चल संपत्ति 1,03,21,28,444 रुपये है और अचल संपत्ति 26,36,27,570 रुपये है जो कुल मिलाकर 1,29,57,56,014 यानी 129 करोड़ रुपये से ज्यादा है.

3. तीसरे स्थान पर पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह हैं जो कांग्रेस के नेता हैं. इनकी कुल चल संपत्ति 6,03,02,449 रुपये है और अचल संपत्ति 42,28,68,560 रुपये है जो कुल मिलाकर 48,31,71,009 यानी 48 करोड़ रुपये से ज्यादा है.

वहीं सबसे कम संपत्ति घोषित करने वाले मुख्यमंत्रियों की सूची देखें तो इसमें दो महिला मुख्यमंत्री के नाम शामिल हैं.

देश के 3 सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्री (घोषित संपत्ति के आधार पर)

1. पहले स्थान पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार हैं जो सीपीआई (एम) के नेता हैं और इनके पास 24,63,195 रुपये की चल संपत्ति है और 2 लाख 20 हजार की अचल संपत्ति है यानी कुल मिलाकर 26,83,195 करोड़ रुपये की संपत्ति है. 26 लाख रुपये से कुछ ज्यादा की संपत्ति के साथ सबसे कम प्रॉपर्टी वाली सीएम की सूची में माणिक सरकार का पहला स्थान है.

2. दूसरे स्थान पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी हैं जो ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की नेता हैं. इनके पास 30,45,013 रुपये की चल संपत्ति है और इनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं है. इस तरह 30 लाख 45 हजार 13 रुपये की संपत्ति के साथ ये सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्रियों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं.

3. तीसरे स्थान पर जम्मू और कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती हैं जो जेकेपीडीपी की नेता हैं. इनके पास 10,96,854 रुपये की चल संपत्ति है और 45 लाख रुपये की अचल संपत्ति है. इस तरह 55 लाख 96 हजार 854 रुपये की संपत्ति के साथ महबूबा मुफ्ती सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyderabad LPG Crisis: LPG संकट से जूझ रहा हैदराबाद का मशहूर पिस्ता हाउस, हलीम उत्पादन 50 फीसदी तक घटा
LPG संकट से जूझ रहा हैदराबाद का मशहूर पिस्ता हाउस, हलीम उत्पादन 50 फीसदी तक घटा
Telangana Gas Crisis: जंग के बीच गैस की किल्लत, इधर LPG फिलिंग सेंटर वाले कर रहे खेल, 40 सिलिंडर जब्त
जंग के बीच गैस की किल्लत, इधर LPG फिलिंग सेंटर वाले कर रहे खेल, 40 सिलिंडर जब्त
Telangana CM: 'गांधी प्रतिमा पर 70 करोड़ खर्च होंगे, 5000 करोड़ का दावा झूठा', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का बड़ा बयान
'गांधी प्रतिमा पर 70 करोड़ खर्च होंगे, 5000 करोड़ का दावा झूठा', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का बड़ा बयान
DU On Rahul Gandhi: राहुल गांधी के कमेंट पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की कड़ी आपत्ति, कहा- 'बयान देने से पहले...'
राहुल गांधी के कमेंट पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की कड़ी आपत्ति, कहा- 'बयान देने से पहले...'

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खर्ग द्वीप दहला! ट्रंप का दावा- ईरान के सभी सैन्य ठिकाने मिटाए, जारी किया वीडियो
खर्ग द्वीप दहला! ट्रंप का दावा- ईरान के सभी सैन्य ठिकाने मिटाए, जारी किया वीडियो
दिल्ली में हनी सिंह के कॉन्सर्ट के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जाम में फंसने से बचना है तो जरूर पढ़ें
दिल्ली में हनी सिंह के कॉन्सर्ट के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जाम में फंसने से बचना है तो जरूर पढ़ें
US Marines: जंग हो रही भयानक, अब ट्रंप ने किया एक और बड़ा फैसला, 2500 मरीन सैनिक और बड़ा वॉरशिप रवाना
जंग हो रही भयानक, अब ट्रंप ने किया एक और बड़ा फैसला, 2500 मरीन सैनिक और बड़ा वॉरशिप रवाना
न एक रन बनाया, न विकेट और न ही कैच लिया, फिर भी क्यों इस खिलाड़ी को चुना गया प्लेयर ऑफ द मैच
न एक रन बनाया, न विकेट और न ही कैच लिया, फिर भी क्यों इस खिलाड़ी को चुना गया प्लेयर ऑफ द मैच
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
Assi Lifetime Box Office: तापसी पन्नू की 'अस्सी' रही फ्लॉप, जानें- कितना होगा लाइफटाइम कलेक्शन?
तापसी पन्नू की 'अस्सी' रही फ्लॉप, जानें- कितना होगा लाइफटाइम कलेक्शन?
एसडीएम या तहसीलदार कौन ज्यादा ताकतवर? जानिए दोनों अधिकारियों की क्या है जिम्मेदारियां
एसडीएम या तहसीलदार कौन ज्यादा ताकतवर? जानिए दोनों अधिकारियों की क्या है जिम्मेदारियां
इतने पर्सेंट भारतीय नहीं कराते अपनी गाड़ियों का बीमा, जानें बिना इंश्योरेंस क्या होती है दिक्कत?
इतने पर्सेंट भारतीय नहीं कराते अपनी गाड़ियों का बीमा, जानें बिना इंश्योरेंस क्या होती है दिक्कत?
Embed widget