एक्सप्लोरर

Fuel Price Cut: पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार के राहत देने के बाद इन राज्यों ने भी घटाया टैक्स

Inflation in India: केंद्र सरकार ने तेल की कीमतों में कटौती कर जनता को बड़ी राहत दी है. केंद्र सरकार के बाद कई राज्यों ने भी वैट में कटौती की.

Fuel Price In States: केंद्र सरकार ने शनिवार रात से तेल की कीमतों में कटौती कर महंगाई की मार झेल रही जनता को बड़ी राहत दी. केंद्र ने पेट्रोल, डीजल के साथ-साथ गैस सिलेंडर के दामों में भी कटौती की है. मोदी सरकार के उत्पाद शुल्क में बड़ी कटौती करने वाले इस कदम के बाद कई राज्यों ने भी जनता को राहत देने का काम किया है और वैट में कटौती कर दी है. राज्यों की तरफ से वैट घटाने के बाद से पेट्रोल डीजल की कीमतों में भारी अंतर आ गया है. वहीं ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल 113 डॉलर प्रति बैरल के भाव पहुंच गया. तेल कंपनियों पर इसका दवाब बढ़ गया है.

खैर, अब बात करते हैं उन राज्यों की जिन्होंने अपने राज्य में वैट कम किया है और महंगाई से जूझ रही जनता को राहत देने का काम किया है. सबसे पहले केरल ने इस फैसले पर अमल किया था. केरल ने शनिवार को ही वैट में कटौती कर दी थी. उसके बाद राजस्थान फिर महाराष्ट्र ने वैट में कटौती की है. तो वहीं झारखंड सरकार ने वैट में कटौती करने से इनकार कर दिया है. वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव का कहना है कि झारखंड में पहले से ही पेट्रोल सब्सिडी योजना प्रभावी है. उन्होंने साफ कहा कि राज्य सरकार सीधे वैट की दरों में कमी करने पर कोई विचार नहीं कर रही है.

महाराष्ट्र सरकार ने रविवार को घटाया वैट

महाराष्ट्र सरकार ने रविवार को पेट्रोल और डीजल पर वैल्यू ऐडेड टैक्स यानी वैट 2.08 रुपये प्रति लीटर और 1.44 रुपये प्रति लीटर कम कर दिया. महाराष्ट्र सरकार के बयान में कहा गया है कि कटौती को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा. महाराष्ट्र सरकार का ये कदम केंद्र की ओर से पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 8 रुपये और 6 रुपये प्रति लीटर की कमी करने के एक दिन बाद आया है. वैट में कमी के बाद महाराष्ट्र सरकार को पेट्रोल पर हर महीने करीब 80 करोड़ रुपये और डीजल पर 125 करोड़ रुपये का नुकसान होने की उम्मीद है. इस हिसाब से सरकार को सालाना करीब 2,500 करोड़ रुपए का राजस्व घाटा होगा. मुंबई में एक्साइज ड्यूटी में कमी और वैट कम करने के फैसले के बाद, एक लीटर पेट्रोल की कीमत 109.27 रुपये और एक लीटर डीजल 95.84 रुपये का हो गया है.

राजस्थान और केरल घटा चुके हैं वैट

इससे पहले दिन में राजस्थान सरकार ने पेट्रोल पर वैट घटाकर 2.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 1.16 रुपये प्रति लीटर घटाने का ऐलान किया था. केरल सरकार ने भी पेट्रोल पर 2.41 रुपए और डीजल पर 1.36 रुपए के स्टेट टैक्स की कटौती की है. केंद्र की तरफ से की गई कस्टम ड्यूटी की कटौती से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 9.5 रुपये प्रति लीटर और 7 रुपये प्रति लीटर की कमी आई है. अब राज्यों ने भी वैट घटाना शुरू कर दिया है जिससे उन राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें और ज्यादा कम हो गई हैं.

ये भी पढ़ें: एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बावजूद महाराष्ट्र में सबसे महंगा है तेल का दाम, डीलरों को हो रहा भारी घाटा

ये भी पढ़ें: UP Petrol Diesel Price Today: यूपी में आज पेट्रोल-डीजल की कीमत में मिली राहत या बढ़े दाम? चेक करें लखनऊ से मेरठ तक Fuel के नए रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Mahadev Online Scam: महादेव ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, भारत लाने की तेज हुई तैयारी
महादेव ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, भारत लाने की तेज हुई तैयारी
Women Reservation Bill: अखिलेश यादव के बदले सुर से बढ़ीं मोदी सरकार की उम्मीदें! क्या इस बार पास होगा महिला आरक्षण बिल?
अखिलेश यादव के बदले सुर से बढ़ीं मोदी सरकार की उम्मीदें! क्या इस बार पास होगा महिला आरक्षण बिल?

वीडियोज

DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget