एक्सप्लोरर

जानें कौन हैं एसएन श्रीवास्तव, जिन्हें दिल्ली हिंसा के दौरान बनाया गया स्पेशल पुलिस कमिश्नर

दिल्ली पुलिस में एसएन श्रीवास्तव को एक तेजतर्रार अधिकारी के तौर पर जाना जाता है.एसएन श्रीवास्तव ने मंगलवार की शाम साढ़ें 7 बजे पुलिस मुख्यालय में चार्ज लिया.

नई दिल्ली: दिल्ली में हो रही हिंसा पर काबू पाने के लिए सीआरपीएफ के अफसर और वर्तमान में डीजी (ट्रेनिंग) एसएन श्रीवास्तव को दिल्ली का स्पेशल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) बनाया गया है. बता दें कि दो साल पहले डीजी एसएन श्रीवास्तव जम्मू-कश्मीर में थे और घाटी में उन्होंने ऑपरेशन ऑल आउट में आर्मी का साथ दिया था.

एसएन श्रीवास्तव एजीएमयू काडर में 1985 बैच के अधिकारी हैं. दिल्ली पुलिस में एसएन श्रीवास्तव को एक तेजतर्रार अधिकारी के तौर पर जाना जाता है. बतौर डीसीपी उन्होंने दक्षिण पश्चिम और उत्तर जिले का प्रभार संभाला था. वे दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक डिवीजन में भी तैनात रह चुके हैं.

श्रीवास्तव दिल्ली पुलिस में ट्रेनिंग ब्रांच के अलावा हेड क्वार्टर शाखा भी संभाल चुके हैं. इसके बाद उन्हें दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात किया गया था जहां उन्होंने कई एंटी टेरर ऑपरेशन किए. साथ ही मशहूर मैच फिक्सिंग कांड का खुलासा भी उनके समय में ही हुआ था.

इसके बाद एसएन श्रीवास्तव सीआरपीएफ में प्रतिनियुक्ति पर चले गए थे. अपने काम के लिए मशहूर श्रीवास्तव को सीआरपीएफ में पश्चिमी जोन का एडीजी बनाया गया जहां उन्होंने सेना के साथ मिलकर आतंकवादियों के खिलाफ अनेक एनकाउंटर कराए. साल 2017 में एसएन श्रीवास्तव ने दक्षिण कश्मीर में ऑपरेशन ऑल आउट के तहत कई ऐसे एनकाउंटर किए जिसमें हिज्बुल मुजाहिदीन समेत अनेक आतंकवादी गुटों के कई टॉप कमांडर शामिल थे. इसके बाद उन्हें सीआरपीएफ की ट्रेनिंग शाखा में भेज दिया गया था जहां से अब उन्हें दिल्ली पुलिस में बतौर अपर विशेष आयुक्त कानून व्यवस्था के पद पर लाया गया है.

एसएन श्रीवास्तव ने मंगलवार की शाम 7:30 बजे पुलिस मुख्यालय में चार्ज लिया. इसके बाद वह सीधे दंगा ग्रस्त उत्तर-पूर्वी इलाके में गए जहां से रात 8:30 से 9:00 के बीच जाफराबाद स्टेशन को खाली करा लिया गया.

यह भी पढ़ें-

शाहीन बाग मामला: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- वार्ताकारों को नहीं मिली सफलता, 23 मार्च को होगी अगली सुनवाई

कुणाल कामरा पर प्रतिबंध को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने DGCA को लगाई फटकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget