एक्सप्लोरर

जिस गुफा में PM मोदी ने गुज़ारी रात, वो बेड, टेलिफोन से लेकर खाने-पीने तक की सुविधा से है लैस, आप भी कर सकते हैं बुक

गुफा केदारनाथ मंदिर से लगभग एक किलोमीटर दूर बाईं ओर पहाड़ी पर बनाई गई है. इसे बनाने का काम अप्रैल में शुरु हुआ था और इस पर करीब साढ़े आठ लाख रुपए का खर्च आया है.

नई दिल्ली: आखिरी चरण के चुनाव प्रचार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर पहुंचे. पीएम ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और वहीं बनी एक गुफा में पूरी रात ठहरे. गुफा से पीएम मोदी की एक तस्वीर भी सामने आई, जिसमें वो तपस्या की मुद्रा में बैठे नज़र आए. तस्वीर के सामने आने के बाद से केदारनाथ की ये गुफा काफी चर्चा में है.

आपको बता दें कि ये गुफा केदारनाथ मंदिर से लगभग एक किलोमीटर दूर बाईं ओर पहाड़ी पर बनाई गई है. इसे बनाने का काम अप्रैल में शुरु हुआ था और इस पर करीब साढ़े आठ लाख रुपए का खर्च आया है.

पीएम मोदी ने जिस गुफा में रात गुज़ारी है उसका नाम रुद्र गुफा है. इसका निर्माण नेहरू पर्वतारोहण संस्थान ने किया है. इसे आम लोग भी बुक करा सकते हैं. इसकी बुकिंग राशि एक दिन के लिए 990 रुपए रखी गई है. हालांकि कोई भी शख्स इसे तीन दिनों से ज्यादा के लिए बुक नहीं करा सकता. कुछ ज़रूरी होने पर ही गुफा के बुकिंग की अवधि बढ़ाई जा सकेगी.

ये भी पढ़ें: मिर्जापुर: अनुप्रिया पटेल ने किया जीत का दावा, कहा- मोदी ही दोबारा बनेंगे पीएम

समुद्र तल से करीब 12 हज़ार फीट पर मौजूद इस गुफा में कई तरह की खास सुविधाएं दी गई हैं. इसमें बेड, शौचालय, बिजली, टेलिफोन आदि की सुविधा मौजूद है. इसके अलावा सुबह की चाय, नाश्ता और दोपहर-रात के खाने का भी इंतज़ाम है. इसके लिए आपको अलग से पैसे खर्च करने पड़ेंगे. गुफा में एक बेल (घंटी) भी लगाई गई है ताकि कुछ ज़रूरत पड़ने पर सहायक को बुलाया जा सके. पीएम मोदी जब यहां ठहरे थे तो सुरक्षा के मद्देनज़र इसमें सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे.

आपको बता दें आप gmvnl.in पर जाकर इस गुफा की बुकिंग कर सकते हैं. केदारनाथ में इस तरह की पांच गुफाओं का निर्माण होना है. अभी ट्रायल के तौर पर एक ही बनाई गई है. पीएम मोदी से पहले इसमें सिर्फ एक शख्स ही रहा है. महाराष्ट्र के जय शाह नाम के शख्स ने इस गुफा में तीन दिन गुज़ारे थे.

ये भी पढ़ें: 

बिहारः वोटर लिस्ट से गायब है लालू के बेटे तेजस्वी का फोटो, फिर भी डाल सकेंगे वोट

केदारनाथ: सुबह दर्शन करने के बाद बोले पीएम मोदी- 'मैं भगवान से कुछ नहीं मांगता'

गोडसे विवाद: सीएम नीतीश बोले- ‘साध्वी का बयान बर्दाश्त से बाहर, पार्टी से बाहर करे BJP’

जन्म से जुड़ी पटना की सबा और फराह को मिला स्वतंत्र वोटिंग का अधिकार, आज करेंगी मतदान

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काफिले के साथ यात्रा न करने दे निर्वाचन आयोग- कांग्रेस 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
राहुल का आरोप - टाटा ग्रुप को बर्बाद कर रहे, वित्तमंत्री बोलीं- 'हर जगह भूत'
राहुल का आरोप - टाटा ग्रुप को बर्बाद कर रहे, वित्तमंत्री बोलीं- 'हर जगह भूत'
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget