एक्सप्लोरर

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के बयान का जादू, गाय और बछड़े के एवज़ गोल्ड लोन लेने पहुंचा किसान

पश्चिम बंगाल में एक किसान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के दावे से इस कदर प्रभावित हुआ कि वो अपनी गाय और बछड़े के एवज गोल्ड लोन लेने गोल्ड लोन दफ्तर पहुंच गया, क्योंकि उसे लगा कि बीजेपी अध्यक्ष के दाव में कुछ सच्चाई होगी. दरअसल, दिलीप घोष ने कहा था कि दुधारू गायों के दूध में गोल्ड होता है.

कोलकाता: बंगाल के हुगली जिले के एक किसान ने तकदीर बदलने का अनोखा तरीका अपनाया. उसने सोचा कि दुधारू गाय के बदले उसे सोना मिल जाएगा. जिससे उसकी बंद तकदीर का दरवाजा खुल जाएगा. और फिर देखते देखते अमीर हो जाएगा. लेकिन जब उसे गोल्ड लोन दफ्तर से भगा दिया गया तो उसकी उम्मीदों पर पानी फिर गया.

दुधारू गाय के बदले सोना हासिल करने की तरकीब

सुशांत मंडल अपनी गाय और उसके बछड़े के साथ गोल्ड लोन लेने मणप्पुरम गोल्ड लोन के दफ्तर पहुंचा. जहां उसको दफ्तर के सामने घंटों खड़ा रहना पड़ा. उसे उम्मीद थी कि कर्मचारी उसकी दुधारू गाय के बदले सोना देंगे. लेकिन बजाय सोना देने के कर्मचारियों ने उसे शरारती तत्व समझ भगा दिया.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के बयान से प्रभावित

दरअसल पिछले दिनों बंगाल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने दावा किया था कि भारतीय गायों के दूध में सोना होता है. घोष के बयान ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी थीं. इसी क्रम में जब मंडल को इसकी जानकारी हुई तो गोल्ड लोन लेने मणप्पुरम के ऑफिस पहुंच गया. मंडल को जब कर्मचारियों ने ऑफिस से भगाया तो स्थानीय पंचायत कार्यालय की तरफ रवाना हो गया.

किसान को गुमराह किया गया : दिलीप घोष

बंगाल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को जब घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने बताया कि किसान को गुमराह किया गया है. उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सब तृणमूल कांग्रेस की साजिश है. उन्होंने पूछा कि क्या किसान को सोशल मीडिया की जानकारी है? सुशांत मंडल एक साधारण किसान है. उसके पास न तो स्मार्टफोन है और न ही पढ़ा लिखा है. ऐसे में उसे मेरे बयान के बारे में कैसे जानकारी हुई?

किसान की पत्नी का दावा

मंडल की पत्नी का दावा है कि दिलीप घोष के बयान के बाद उनके पति ने 12 गायों को गोल्ड लोन दफ्तर ले जाने का मंसूबा बनाया था. उसने कई ग्रामीणों को इसका विश्वास भी दिलाया था कि दुधारू गाय के बदले करोड़पति बना जा सकता है. लेकिन अब जबकि उसे दफ्तर से भगा दिया गया है तो लोग उनके पति का मजाक उड़ा रहे हैं. हमलोग पढ़े लिखे नहीं हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
जमीन के कागजात नहीं हो सकते नागरिकता के आधार, फॉरनर्स केस में कोलकाता HC का अहम फैसला
जमीन के कागजात नहीं हो सकते नागरिकता के आधार, फॉरनर्स केस में कोलकाता HC का अहम फैसला
पंजाब में 5470 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने कहा- सिर्फ बीजेपी ही ला सकती है राज्य में बदलाव
पंजाब में 5470 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात, PM मोदी ने कहा- सिर्फ BJP ही ला सकती है राज्य में बदलाव
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?

Embed widget