एक्सप्लोरर

Khalistani Issue: 'खालिस्तान को समर्थन नहीं, बिचौलियों की जरूरत नहीं, मोदी सरकार...', अमेरिका में सिख नेता ने कहीं बड़ी बातें

Sikh Leader On Khalistani Issue: भारतीय मूल के एक अमेरिकी सिख नेता जस्सी सिंह ने कहा है कि अमेरिका में खालिस्तान आंदोलन की कोई जगह नहीं है और वे इसका समर्थन नहीं करते. मोदी सरकार शानदार काम कर रही है.

Sikh Leader In America On Khalistani Issue: विदेशी धरती पर बैठकर भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले खालिस्तानियों को उनके समुदाय से समर्थन मिलने का दावा भले ही किया जाता है, लेकिन हकीकत इसके विपरीत है. विदेशी धरती पर बसने वाले भारतीय खासकर सिख समुदाय के लोग न तो इस आंदोलन का समर्थन करते हैं और न ही उसके नेताओं को.

भारतीय मूल के एक अमेरिकी सिख नेता जस्सी सिंह ने दो टूक कह दिया है कि अमेरिका में खालिस्तान आंदोलन की कोई जगह नहीं है और वे इसका समर्थन नहीं करते. सिंह ने कहा कि न ही अमेरिकी सरकार और न ही सिख समुदाय इस आंदोलन का समर्थन करता है. 

पंजाब के युवाओं के लिए स्पेशल पैकेज की मांग
सिख ऑफ अमेरिका ऑर्गेनाइजेशन के जस्सी सिंह ने कहा कि मोदी सरकार का सिखों के साथ संबंध किसी से छिपा नहीं है. उन्होंने इस समुदाय के लिए जो किया है, वह अद्भुत है. उन्होंने पंजाब के युवाओं को नशे की लत से दूर करने के लिए स्पेशल पैकेज की मांग की.

1984 कांड में न्याय की मांग
सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने सिखों के लिए जो किया है, उसमें कोई शक नहीं है. किसी अन्य सरकार की तुलना में मोदी सरकार ने सिखों के लिए अधिक बेहतर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने सिखों के लिए न्याय की मांग की। जस्सी ने कहा कि कई ऐसे मुद्दे हैं, जिनका समाधान जरूरी है. इसमें 1984 में सिखों पर हुए अत्याचार भी शामिल हैं. इसे कोई सिख नहीं भूल सकता.

बिचौलियों की जरूरत नहीं
जस्सी ने आगे कहा कि मोदी सरकार ने सिखों से जुड़े हुए मुद्दों के समाधान के लिए भरसक कोशिश की है लेकिन अभी भी कई मुद्दे हैं,  जिन्हें सुलझाया जाना जरूरी है. पीएम को भारत और विश्व में सिख समुदाय के साथ सीधा संबंध स्थापित करने की जरूरत है. उन्हें सिखों तक पहुंचने के लिए अकाली और बादल जैसे बिचौलियों की जरूरत नहीं है. 

उन्होंने कहा कि सिखों की एक बड़ी आबादी खालिस्तान आंदोलन का समर्थन नहीं करती. भारत और अमेरिका में गिने-चुने लोग ही इस आंदोलन का समर्थन करते हैं.

ये भी पढ़ें :Russia Vladimir Putin: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जनता से मांगी माफी! आखिर नेशनल टेलीविजन पर क्यों कहना पड़ा So Sorry, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन
जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन
'चिदंबरम पूरी तरह नक्सली...', असम मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कसा तंज
'चिदंबरम पूरी तरह नक्सली...', असम मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कसा तंज
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच

वीडियोज

Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget