एक्सप्लोरर

Kerala Train Fire: अलप्पुझा-कन्नूर एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे में पहुंची NIA की टीम, लोगों पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई गई थी आग

Kerala Train Fire: केरल के एलाथुर के नजदीक कोरापुझा पुल पर पहुंची रेल में आग लगने के मामले पर आऱपीएफ ने कहा कि फरार आरोपी की तलाश जारी है.

Kerala Train Fire: केरल पुलिस की एक विशेष जांच टीम (SIT) ने राज्य के कोझिकोड जिले में एक एक्सप्रेस ट्रेन में आगजनी की घटना की जांच तेज कर दी है और वह मामले में संदिग्ध के बारे में प्राप्त जानकारी की पड़ताल कर रही है. 

घटना के दो दिन बाद, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) सहित विभिन्न जांच एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने मंगलवार (4 अप्रैल) तो अलप्पुझा-कन्नूर एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बों का निरीक्षण किया. 

मामला क्या है? 
केरल को दहलाने वाली इस घटना में रविवार रात (2 अप्रैल) को एक अज्ञात व्यक्ति ने ट्रेन में यात्रा कर रहे लोगों पर पेट्रोल छिड़ककर उन्हें आग लगा दी थी. यह घटना तब हुई जब ट्रेन एलाथुर के नजदीक कोरापुझा पुल पर पहुंची. इस घटना में नौ लोग झुलस गए थे जो विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं. आग लगने के बाद ट्रेन से लापता हुई एक महिला, एक शिशु और एक पुरुष के शव रविवार देर रात एलाथुर रेलवे स्टेशन के पास पटरियों से बरामद हुए.  पुलिस का मानना ​​है कि आग के बाद वे ट्रेन से गिर गए होंगे या नीचे उतरने के प्रयास में गिरे होंगे.

पुलिस ने क्या कहा? 
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) एम आर अजीत कुमार ने कहा कि जांच दल को अपराधी के बारे में जानकारी मिली है और इसकी पड़ताल की जा रही है. कुमार ने मीडिया से कहा कि हमें अपनी प्रारंभिक जांच में अपराधी के बारे में काफी जानकारी मिली है. हमें जानकारी की पुष्टि करनी है. जांच प्रारंभिक चरण में है. हम अभी जांच के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकते.

इस बीच, जांच की प्रगति का मूल्यांकन करने के लिए कन्नूर में सरकार, आरपीएफ और केरल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की एक हाई लेवल मीटिंग की.  आरपीएफ के महानिरीक्षक जीएम ईश्वर राव ने कन्नूर स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के डिब्बों का निरीक्षण किया और कहा कि सुरक्षा बढ़ाने के लिए स्टेशनों और डिब्बों में और सीसीटीवी कैमरे लगाने पर रेलवे विचार करेगा. 


Kerala Train Fire: अलप्पुझा-कन्नूर एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे में पहुंची NIA की टीम, लोगों पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई गई थी आग

आरपीएफ ने क्या बताया? 
राव ने कहा कि आरपीएफ हमले की जांच में राज्य पुलिस का सहयोग कर रहा है और इसमें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी.  विभिन्न जांच एजेंसियों ने हमले में संभावित आतंकी कड़ी होने के पहलू पर भी जांच शुरू कर दी है. फरार आरोपी की तलाश अभी जारी है. यह घटना रविवार रात करीब 9.45 बजे तब हुई जब ट्रेन कोझिकोड शहर को पार करने के बाद यहां कोरापुझा रेलवे पुल पर पहुंची. 

शुरुआत में, यह माना गया था कि घटना आरोपी और एक अन्य यात्री के बीच विवाद के चलते हुई. इसके बाद पुलिस और डिब्बे में मौजूद एक यात्री ने कहा कि आरोपी का किसी से कोई विवाद नहीं हुआ था. उसने यात्रियों पर एक ज्वलनशील तरल पदार्थ-संभवत: पेट्रोल उड़ेल दिया और उन्हें आग लगा दी, जिससे नौ लोग झुलस गए. आशंका जताई जा रही है कि किसी के आपातकालीन चेन खींचने के बाद ट्रेन की रफ्तार धीमी होने पर आरोपी फरार हो गया.

ये भी पढ़े- Kerala Train Shocker: ट्रेन में शख्स ने पेट्रोल डाल तीन लोगों को जिंदा फूंका, केरल हादसे में पुलिस को टेरर एंगल का शक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget