एक्सप्लोरर

Kerala Train Shocker: ट्रेन में शख्स ने पेट्रोल डाल तीन लोगों को जिंदा फूंका, केरल हादसे में पुलिस को टेरर एंगल का शक

Kerala Train Fire: रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक घटना 2 अप्रैल की रात करीब नौ बजकर 45 मिनट पर हुई जब ट्रेन चढ़ने को लेकर हुए झगड़े की वजह से एक यात्री ने दूसरे यात्री को आग लगा दी.

Man Sets Co-Passenger On Fire In Train: केरल के कोझिकोड में एक रोंगटे खड़े करने वाला मामला सामने आया है. कोझिकोड में रविवार (2 अप्रैल) को एक एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुए झगड़े में एक शख्स ने यात्री को आग लगा दी. रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक आग में कई लोग झुलस गए और हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई. रेलवे अधिकारी ने बताया कि आग की वजह से अलप्पुझा-कन्नूर एग्जिक्यूटिव एक्सप्रेस के यात्रियों ने आपातकालीन चेन खींची थी. जिसके बाद ट्रेन धीमी होने पर आरोपी शख्स फरार हो गया. उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है.

रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक घटना रविवार रात करीब नौ बजकर 45 मिनट पर हुई जब ट्रेन कोझिकोड शहर को पार करने के बाद कोरापुझा रेलवे पुल पर पहुंची थी. इसी दौरान ट्रेन में बैठने को लेकर दो लोगों में लड़ाई हो गई और शख्स ने दूसरे यात्री को आग लगा दी. पुलिस ने कहा कि हादसे में कम से कम आठ लोग झुलस गए है. उन्होंने बताया कि घटना के तुरंत बाद घायलों को अस्पतालों में भेजा गया.

टेरर एंगल होने का है शक
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब ट्रेन कन्नूर पहुंची, तो कुछ यात्रियों ने घटना के बाद एक महिला और एक बच्चे के लापता होने की शिकायत की. उन्होंने कहा कि लापता व्यक्तियों की खबर सामने आने के बाद पटरियों का निरीक्षण किया गया जहां उन्हें महिला और बच्चे सहित तीन शव बरामद हुए.

उन्होंने बताया कि मरने वालों की पहचान मत्तनूर निवासी रहमत, उसकी बहन और उसकी दो साल की बेटी के रूप में हुई है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें संदेह है कि आग देखकर वे ट्रेन से गिर गए या उतरने की कोशिश की थी. इसके अलावा पुलिस को मामले में टेरर एंगल होने का शक है, क्योंकि पटरियों से एक बैग बरामद हुआ था जिसमें पेट्रोल की एक और बोतल और दो मोबाइल फोन थे.

ये भी पढ़ें: 

Rahul Gandhi Disqualified: 'मोदी सरनेम' मामले में आज सूरत कोर्ट जाएंगे राहुल गांधी? दो साल की सजा को देंगे चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यशवंत वर्मा के खिलाफ जांच कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट, तीनों आरोप सिद्ध
यशवंत वर्मा के खिलाफ जांच कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट, तीनों आरोप सिद्ध
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
Xप्लेन: भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
Xप्लेन: भारत में लू क्यों मानी जाएगी प्राकृतिक आपदा? जानें इससे क्या बदलेगा
भारत में लू क्यों मानी जाएगी प्राकृतिक आपदा? जानें इससे क्या बदलेगा

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget