एक्सप्लोरर

केरल में बकरीद पर लॉकडाउन में रहेगी छूट, विजयन सरकार के फैसले पर उठ रहे हैं सवाल

कोरोना की अनुमानित तीसरी लहर से बचने के लिए जब डॉक्टर, धार्मिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों से परहेज करने की सलाह दे रहे हैं. ऐसे में केरल सरकार के ताजा फैसले पर सवाल उठने जायज हैं.

केरल में पिछले कुछ दिनों से कोरोना फिर से कहर बरपा रहा है. लेकिन केरल सरकार के एक फैसले से ये संकट और गहरा सकता है. केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 16,148 नए केस आए हैं और 114 लोगों की मौत हुई है, ये पिछले 1 महीने का सबसे बड़ा आंकड़ा है. ऐसे वक्त में जब हर रोज कोरोना के आंकड़े हर रोज बढ़ रहे हैं तब विजयन सरकार के एक फैसले पर सवाल खड़े हो रहे हैं. केरल सरकार ने बकरीद की वजह से 18, 19 और 20 जुलाई को लॉकडाउन में छूट दी है. 21 जुलाई को बकरीद है. बीजेपी केरल सरकार पर पक्षपात कर राजनीतिक फायदा उठाने का आरोप लगा रही है. 

सीएमओ की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि ए, बी और सी कैटेगरी की जरूरी सामान वाली दुकानों के साथ ही कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स और फैंसी ज्वैलरी की भी दुकानों को रात 8 बजे तक खोले जाने की अनुमति दी गई है. बता दें कि केरल में कोरोना वायरस के बाद तेजी से जीका वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. कोरोना की अनुमानित तीसरी लहर से बचने के लिए जब डॉक्टर, धार्मिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों से परहेज करने की सलाह दे रहे हैं. ऐसे में केरल सरकार के ताजा फैसले पर सवाल उठने जायज हैं.

कोरोना के खतरे के बीच अब जीका भी डरा रहा
एक ओर जहां केरल में कोरोना वायरस का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा वहीं जीका वायरस ने लोगों की घरों से निकलना बंद कर दिया है. बता दें कि तेजी से बढ़ रहे जीका संक्रमण के मामले 30 के आंकड़े तक पहुंच गए हैं. वहीं केरल में अभी तक कुल 31 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं. यहां कोरोना से अभी तक कुल 15 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है.

ये भी पढ़ें-
Punjab Politics: सिद्धू पर आलाकमान के फैसले का आज एलान संभव, देर रात कैप्टन की दावत ने दिल्ली पर बनाया दबाव

संसद के मानसून सत्र से पहले आज बैठकों का दौर, 11 बजे सरकार की सर्वदलीय बैठक, शाम 4 बजे स्पीकर ने बुलाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा देश, PM मोदी-CM योगी ने दी बधाई
स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा देश, PM मोदी-CM योगी ने दी बधाई
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Live: राजघाट पहुंचे PM मोदी, बापू को अर्पित की श्रद्धांजलि
Live: राजघाट पहुंचे PM मोदी, बापू को अर्पित की श्रद्धांजलि
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget