एक्सप्लोरर

Punjab Politics: सिद्धू पर आलाकमान के फैसले का आज एलान संभव, देर रात कैप्टन की दावत ने दिल्ली पर बनाया दबाव

हरीश रावत, सोनिया गांधी का दूत बनकर पंजाब गए थे, इसलिए शायद अमरिंदर कुछ ज्यादा विरोध नहीं कर पाए. लेकिन रावत के लौटते ही उन्होंने एक नया दांव चल दिया.

पंजाब में कांग्रेस पार्टी का असली कैप्टन कौन होगा, इसका अंतिम फैसला आज हो सकता है. माना जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान का हाथ, अब सिद्धू के साथ है. नाम पर मुहर पहले ही लग गई थी लेकिन अमरिंदर सिंह की नाराजगी की वजह से आधिकारिक एलान रुका हुआ था. हरीश रावत की कल अमरिंदर सिंह के साथ हुई मुलाकात के बाद ये रस्म अदायगी भी आज हो सकती है.

सूत्रों के मुताबिक, आज सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष और 4 कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने का एलान हो सकता है. पंजाब में एक डिप्टी सीएम का पद भी प्रस्ताव में था लेकिन ऐसा हो भी सकता है और नहीं भी. मतलब आखिरी फैसला लेना बाकी है.

बस आधिकारिक एलान का इंतजार
अमरिंदर सिंह नहीं चाहते थे कि सिद्धू प्रदेश अध्यक्ष बने लेकिन मुलाकात के बाद हरीश रावत ने दावा किया कि कैप्टन दिल्ली को दिया अपना पुराना वचन निभाएंगे. हरीश रावत से मुलाकात के बाद कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी जो भी फैसला करेंगी वो सबको स्वीकार होगा. अब बस इंतजार आधिकारिक एलान का है, जिसके साथ ही बहुत जल्द कांग्रेस को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा. 

रावत के लौटते ही अमरिंदर सिंह ने चला एक और दांव
हरीश रावत, सोनिया गांधी का दूत बनकर पंजाब गए थे, इसलिए शायद अमरिंदर कुछ ज्यादा विरोध नहीं कर पाए. लेकिन रावत के लौटते ही उन्होंने एक ऐसा दांव चला, जिससे मामला फंस भी सकता है. वजह कैप्टन की डिनर पार्टी में उनके प्रतिद्वंदी प्रताप बाजवा, विधानसभा स्पीकर राना केपी और कैबिनेट मंत्री गुरमीत सोढ़ी का शामिल होना.

सूत्रों के मुताबिक अमरिंदर सिंह अध्यक्ष पद के लिए प्रताप सिंह बाजवा का समर्थन कर सकते हैं. कैप्टन का तर्क है कि अगर किसी जाट सिख को ही प्रदेश अध्यक्ष बनाना है तो फिर पुराने नेता प्रताप सिंह बाजवा को बनाया जाए. प्रताब बाजवा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं, अनुभवी हैं और पार्टी में स्वीकार्य भी हैं.

अमरिंदर सिंह राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी हैं. उन्हें पता है कि कौन सा दांव कब चलना है. इसीलिए माना जा रहा है कि वो आसानी से अपनी जिद नहीं छोड़ेंगे और सिद्धू को पार्टी की कमान मिल भी जाती है तो उनके लिए आगे और मुश्किलें आ सकती हैं.

ये भी पढ़ें-
Exclusive: भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने ‘मिशन पंजाब' पर क्या कुछ कहा?

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज का तंज, कहा- पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई लोगों के लिए मनोरंजन का साधन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के साथ समझौते पर बातचीत के बीच डोनाल्ड ट्रंप का हुआ हेल्थ चेकअप, जानें क्या आई रिपोर्ट
ईरान के साथ समझौते पर बातचीत के बीच डोनाल्ड ट्रंप का हुआ हेल्थ चेकअप, जानें क्या आई रिपोर्ट
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर तेजस्वी यादव बोले- 'दुर्भाग्य है कि सत्ता में...'
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर तेजस्वी यादव बोले- 'दुर्भाग्य है कि सत्ता में...'
बारिश के कारण रद्द हुआ IPL 2026 का फाइनल, तो RCB या GT में किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
बारिश के कारण रद्द हुआ IPL 2026 का फाइनल, तो RCB या GT में किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
राम चरण ही नहीं, सलमान-शाहरुख खान तक बॉडीगार्ड पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं स्टार्स, करोड़ों में है सैलरी
राम चरण ही नहीं, सलमान-शाहरुख खान तक बॉडीगार्ड पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं स्टार्स, करोड़ों में है सैलरी

वीडियोज

Sansani | Terror Plot Exposed: कराची से रची साजिश और दिल्ली-पंजाब पर हमले का 'ब्लूप्रिंट'!
DR. Aarambhi: Vishwas की नई चाल का मोहरा बना Raj, पर Aarambhi का बदला रूप उड़ाएगा होश!
Bollywood News: माधुरी दीक्षित का AI Deepfake वीडियो वायरल, फर्जी लुक पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर नई बहस (30.05.26)
Karan Johar ने Shah Rukh Khan-Alia Bhatt समेत कई सितारों को किया unfollow, फिर दी सफाई
Weather Update: उत्तर भारत में मौसम का कहर जारी, कई हादसों में मौतें और भारी नुकसान | Breaking News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के साथ समझौते पर बातचीत के बीच डोनाल्ड ट्रंप का हुआ हेल्थ चेकअप, जानें क्या आई रिपोर्ट
ईरान के साथ समझौते पर बातचीत के बीच डोनाल्ड ट्रंप का हुआ हेल्थ चेकअप, जानें क्या आई रिपोर्ट
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर तेजस्वी यादव बोले- 'दुर्भाग्य है कि सत्ता में...'
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर तेजस्वी यादव बोले- 'दुर्भाग्य है कि सत्ता में...'
बारिश के कारण रद्द हुआ IPL 2026 का फाइनल, तो RCB या GT में किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
बारिश के कारण रद्द हुआ IPL 2026 का फाइनल, तो RCB या GT में किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
राम चरण ही नहीं, सलमान-शाहरुख खान तक बॉडीगार्ड पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं स्टार्स, करोड़ों में है सैलरी
राम चरण ही नहीं, सलमान-शाहरुख खान तक बॉडीगार्ड पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं स्टार्स, करोड़ों में है सैलरी
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
Karnataka: डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
बेकार पड़ी बंजर जमीन भी बना देगी अमीर, बाजार में 1000 रुपये किलो बिकता है इसका गोंद
बेकार पड़ी बंजर जमीन भी बना देगी अमीर, बाजार में 1000 रुपये किलो बिकता है इसका गोंद
Bikaner: दिन में छाया अंधेरा! बीकानेर में धूल के तूफान की ‘दीवार’ ने मचाई दहशत, वीडियो देख सहमे लोग
दिन में छाया अंधेरा! बीकानेर में धूल के तूफान की ‘दीवार’ ने मचाई दहशत, वीडियो देख सहमे लोग
Embed widget