एक्सप्लोरर

Tamil Nadu: केरल-तमिलनाडु में भारी बॉरिश, IMD ने जारी किया अलर्ट, नीलगिरी में स्कूल बंद करने के आदेश

आईएमडी ने तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, और केरल के लिए अगले तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है. स्कूलों को अगले आदेश तक बंद करने के आदेश दिये गये हैं.

Tamilnadu Heavy Rainfall: तमिलनाडु और केरल के कई जिलों में गुरुवार (23 नवंबर 2023) को भारी बारिश हुई. इस बारिश की वजह से तमिलनाडु के कई जिलों में भूस्खलन भी देखने को मिला जिसके कारण यातायात में भी बाधा हुई. राज्य का पीडब्ल्यूडी विभाग फिर से सड़कों की मरम्मत में लगा हुआ है.

आईएमडी के अलर्ट और राज्य में हुई भारी बारिश को देखते हुए नीलगिरी के डीएम ने अगले आदेश तक स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिये हैं. नीलगिरी जिले में शुक्रवार (24 नवंबर 2023) को कुन्नूर-मेट्टुपालयम राष्ट्रीय राजमार्ग और कोठागिरी-मेट्टुपालयम राजमार्ग पर कम से कम 10 जगहों पर भारी बारिश की वजह से यातायात को रोकना पड़ा.

जारी की गई हल्की बारिश की चेतावनी
चेन्नई के क्षेत्रीय मौसम विभाग ने गुरुवार को तमिलनाडु के जिलों और पुडुचेरी में अगले तीन दिनों के लिए हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की. चेंगलपट्टू, कोयंबटूर, कुन्नूर, कोथागिरी और थूथुकुडी सहित तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई. कई इलाकों में जलभराव की भी खबर है. चेन्नई क्षेत्रीय मौसम विभाग के निदेशक बालाचंद्रन ने कहा, 'अगले दो से तीन दिनों तक, जहां तमिलनाडु और पांडिचेरी का सवाल है, हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है.'

केरल में भी भारी बारिश
इडुक्की और पथनमथिट्टा जिलों के पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन और मलबा गिरने की घटनाएं हुईं, जबरदस्त जलजमाव से कई स्थानों में जनजीवन प्रभावित हो गया और कई गांवों और शहरों का शेष हिस्से से संपर्क कट गया. अधिकारियों ने कहा कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पथनमथिट्टा के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया था, जहां लगातार बारिश के कारण प्रमुख नदियों में जलस्तर बढ़ रहा है.

तिरुवनंतपुरम में पर्वतीय इलाकों नेदुमंगडु और नेय्याट्टिनकारा में भी भारी बारिश हुई. जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद जलस्तर बढ़ने के कारण इडुक्की जिलों में कल्लारकुट्टी और पंबला बांधों के गेट सुबह खोल दिए गए.

ये भी पढ़ें: Uttarkashi Tunnel: न मशीनें रुक रहीं, न हाथ, फिर क्यों लग रहा इतना वक्त, रेस्क्यू ऑपरेशन में कल क्या हुआ कि बाहर नहीं आ सके 41 मजदूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पार्टी लाइन का कभी उल्लंघन नहीं किया', कांग्रेस आलाकमान से नाराजगी के बीच बोले शशि थरूर, ऑपरेशन सिंदूर पर कही ये बात
'पार्टी लाइन का कभी उल्लंघन नहीं किया', कांग्रेस आलाकमान से नाराजगी के बीच थरूर का बड़ा बयान
जूतों से था पीटा...IAS-IPS संभाले हुए थे मोर्चा, शंकराचार्य विवाद पर संत का चौंकाने वाला खुलासा
जूतों से था पीटा...IAS-IPS संभाले हुए थे मोर्चा, शंकराचार्य विवाद पर संत का चौंकाने वाला खुलासा
ईशान किशन ने खतरे में डाली संजू सैमसन की जगह? टी20 वर्ल्ड कप टीम का नया समीकरण उड़ा देगा होश
ईशान किशन ने खतरे में डाली संजू सैमसन की जगह? टी20 वर्ल्ड कप टीम का नया समीकरण उड़ा देगा होश
48 की उम्र में भी क्यों सिंगल जिंदगी गुजार रहीं दिव्या दत्ता? एक्ट्रेस ने बताई वजह, बोलीं- 'प्यार कर सकती हूं लेकिन शादी...'
48 की उम्र में भी क्यों सिंगल जिंदगी गुजार रहीं दिव्या दत्ता? एक्ट्रेस ने बताई शादी न करने की वजह

वीडियोज

Budget 2026: ESIC Salary Limit Hike | ₹21,000 से ₹30,000? Big Relief for Employees | Paisa Live
Border 2 Box Office Collection: सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी ने ‘धुरंधर’ का Record तोड़ा”
Emraan Hashmi को पहले से ही पता था कि Taskaree लोगों को पसंद आएगी! | Tanya Bami, Neeraj Pandey
Avimukteshwaranand Controversy: CM Yogi पर अविमुक्तेशवरानंद का ऐसा बयान की मच जाएगा बवाल!
Jammu Kashmir Heavy Snowfall: जम्मू-कश्मीर समेत ठंड से ठिठुर गई ये जगह | Weather News | ABP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पार्टी लाइन का कभी उल्लंघन नहीं किया', कांग्रेस आलाकमान से नाराजगी के बीच बोले शशि थरूर, ऑपरेशन सिंदूर पर कही ये बात
'पार्टी लाइन का कभी उल्लंघन नहीं किया', कांग्रेस आलाकमान से नाराजगी के बीच थरूर का बड़ा बयान
जूतों से था पीटा...IAS-IPS संभाले हुए थे मोर्चा, शंकराचार्य विवाद पर संत का चौंकाने वाला खुलासा
जूतों से था पीटा...IAS-IPS संभाले हुए थे मोर्चा, शंकराचार्य विवाद पर संत का चौंकाने वाला खुलासा
ईशान किशन ने खतरे में डाली संजू सैमसन की जगह? टी20 वर्ल्ड कप टीम का नया समीकरण उड़ा देगा होश
ईशान किशन ने खतरे में डाली संजू सैमसन की जगह? टी20 वर्ल्ड कप टीम का नया समीकरण उड़ा देगा होश
48 की उम्र में भी क्यों सिंगल जिंदगी गुजार रहीं दिव्या दत्ता? एक्ट्रेस ने बताई वजह, बोलीं- 'प्यार कर सकती हूं लेकिन शादी...'
48 की उम्र में भी क्यों सिंगल जिंदगी गुजार रहीं दिव्या दत्ता? एक्ट्रेस ने बताई शादी न करने की वजह
Bangladesh elections 2026: बांग्लादेश चुनाव से पहले 'जमात' पर अमेरिका की नजर, जानें क्यों भारत की बढ़ सकती है टेंशन?
बांग्लादेश चुनाव से पहले 'जमात' पर अमेरिका की नजर, जानें क्यों भारत की बढ़ सकती है टेंशन?
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
बहुत ही साइलेंटली अपना शिकार बनाते हैं ये कैंसर, लक्षण दिखने तक हो जाती है देर
बहुत ही साइलेंटली अपना शिकार बनाते हैं ये कैंसर, लक्षण दिखने तक हो जाती है देर
Video:
"इसे देखने के लिए कलेजा चाहिए" पेट की खातिर गटर में उतरा मजदूर, वीडियो देख आ जाएगा रोना
Embed widget