एक्सप्लोरर

Karthyayani Amma Passes Away: नहीं रहीं कात्यायनी अम्मा, 96 साल की आयु में की थी पढ़ाई, केंद्र सरकार ने किया था सम्मानित

केरल की रहने वाली कात्यायनी अम्मा किसी भी उम्र में शिक्षा हासिल करने की जीती जागती प्रेरणा थी. उनकी आकस्मिक मौत से बड़ा नुकसान होने की बात कही जा रही है.

Karthyayani Amma Passes Away: 96 साल की उम्र में पढ़ाई करने वाली कात्यायनी अम्मा का मंगलवार (10 अक्टूबर 2023) को निधन हो गया. उनको केंद्र सरकार ने नारी शक्ति पुरुस्कार से सम्मानित किया था. वह 101 साल की थीं. केरल के अलाप्पुझा में चेप्पड के पास मुत्तम की मूल निवासी कात्यायनी अम्मा का नाम मीडिया की सुर्खियों में तब आया जब 2018 में केरल सरकार की साक्षरता मिशन प्रोग्राम में वह सबसे अधिक उम्र की शिक्षार्थी बन गईं. 

उन्होंने इस साक्षरता मिशन के लिए खुद वॉलंटियर किया था. यहां पर उन्होंने पढ़ाई करते हुए टेस्ट में दो विषयों में पूरे नंबर और लिखने में 40 में से 38 नंबर लाकर शानदार परीक्षा पास की. उनके इस शानदार प्रदर्शन पर राज्य के सीएम पीनराई विजयन ने उनको सम्मानित किया.

शिक्षा मंत्री ने भी किया था सम्मानित
उनके इस प्रदर्शन से खुश होकर तत्कालीन शिक्षा मंत्री सी. रवीन्द्रनाथ ने उनसे मुलाकात की और उनको एक लैपटॉप गिफ्ट किया. बाद में उन्होंने केएसएलएमए की चौथी कक्षा की परीक्षा पास की. कात्यायनी अम्मा अपने पूरे जीवन में स्कूल नहीं गईं थी. वह घरेलू सहायिका और सफाई कर्मचारी के रूप में काम करती थीं. 

बेटी से मिली पढ़ाई करने की प्रेरणा
कात्यायनी अम्मा से जब पूछा गया कि उनको पढ़ाई करने की प्रेरणा कहां से मिली तो उन्होंने बताया कि उनकी बेटी अम्मिनी अम्मार ने 10वीं क्लास तक पढ़ाई की थी. वह अपनी बेटी से प्रभावित हुईं और उन्होंने ठाना कि वह भी आगे पढ़ाई करेंगी. कात्यायनी अम्मा को बाद में कॉमनवेल्थ ऑफ लर्निंग गुडविल एंबेसडर के रूप में चुना गया. मार्च 2020 में, उनको अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने नारी शक्ति पुरस्कार से पुरुस्कृत किया था.

इस साल गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर केरल की झांकी में उनकी मूर्ति का इस्तेमाल किया गया था. इसके उनकी तस्वीर के जरिए केरल देश भर की महिलाओं को साक्षरता और सशक्तिकरण की बात कर रहा था.

ये भी पढ़ें: President Murmu Jammu Visit: राष्ट्रपति मुर्मू का जम्मू-कश्मीर दौरा आज, स्काईवॉक और 1500 लॉकर्स का करेंगी उद्घाटन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget