एक्सप्लोरर

केरल: चमगादड़ से फैलने वाले निपह वायरस से छह लोगों की मौत, यहां पढ़ें इससे जुड़ी जरूरी जानकारी

भारत में निपह वायरस से जुड़ा पहला मामला साल 2001 में पश्चिम बंगाल में सिल्लीगुड़ी जिले में सामने आया था. वहीं निपह वायरस का दूसरा मामला पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में साल 2007 में सामने आया था.

नई दिल्ली: केरल के कोझीकोड जिले में निपह वायरस से छह लोगों की मौत हो गई है. कोझीकोड के जिला कलेक्टर ने इस बात की पुष्टी की है. वहीं वायरस से हुई मौत के मामले की जांच के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से गठित डॉक्टर्स की एक एक उच्च स्तरीय टीम को कोझीकोड भेजा गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) के निदेशक के नेतृत्व में एक मल्टी डिसिप्लीनरी टीम का गठन किया है.

क्या है निपह वायरस? विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक निपह वायरस एक नए तरह का जूनोसिस (ऐसी बीमारी जिसे जानवरों से इंसानों में पहुंचाया जा सकता है)) है. निपह वायरस से मनुष्य में कई बिना लक्षण वाले संक्रमण से लेकर एक्यूट रेस्पीरेटरी सिंड्रोम और प्राणघातक इन्सैफेलाइटिस तक हो सकता है. डब्ल्यूएचओ की वेबसाइट के अनुसार एनआईवी (निपह वायरस) से सुअरों और दूसरे घरेलू जानवरों में भी बीमारी हो सकती है.

क्या इसका इलाज संभव है? अभी न तो इंसान और न ही जानवरों के उपचार के लिए इसका टीका विकसित हुआ है. इंसानों के मामलों में इसका प्राथमिक उपचार इंटेंसिव सपोर्टिव केयर (सघन सहायक देखभाल) के जरिए किया जा सकता है.

इससे कैसे बचा जा सकता है? इस बात का संदेह है कि चमगादड़ से विषाणु का प्रसार हो रहा है. अगर किसी इलाके में निपह वायरस का पता चलता है तो ऐसे में उन जगहों पर जाने से बचना चाहिए जहां चमगादड़ पाए जाते हैं.

निपह वायरस का पहला मामला कब सामने आया? साल 1998 में निपह वायरस का पहला मामला मलेशिया में सामने आया था. डब्ल्यूएचओ के मुताबिक सूअरों के जरिए ये बीमारी सामने आई.

भारत में कब सामने आया निपह वायरस का पहला मामला? भारत में इससे जुड़ा पहला मामला साल 2001 में पश्चिम बंगाल में सिल्लीगुड़ी जिले में सामने आया था. वहीं निपह वायरस का दूसरा मामला पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में साल 2007 में सामने आया था. ये दोनों जिले बांग्लादेश के बॉर्डर से करीब हैं. रिपोर्ट्स की निपह वायरस का ये तीसरा मामला केरल में सामने आया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'छात्राओं संग बेरहमी...', दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर भड़की कांग्रेस, जानें क्या कहा
'छात्राओं संग बेरहमी...', दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर भड़की कांग्रेस, जानें क्या कहा
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
Explained: मोदी कैबिनेट में फेरबदल के मिले 5 ठोस संकेत! मुरुगन के इस्तीफे से UP चुनाव तक, जानें
मोदी कैबिनेट में फेरबदल के मिले 5 ठोस संकेत! मुरुगन के इस्तीफे से UP चुनाव तक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक दूसरे से बात नहीं कर पाएंगे आशुतोष रांका और सौरव दास, तिहाड़ जेल में अलग-अलग रहेंगे
एक दूसरे से बात नहीं कर पाएंगे आशुतोष रांका और सौरव दास, तिहाड़ जेल में अलग-अलग रहेंगे
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget