एक्सप्लोरर

Kerala Murder Case: 3 घर, 6 हत्याएं, नशे का खुमार... केरल में शख्स ने नाबालिग भाई समेत 6 को उतारा मौत के घाट

Kerala Crime News: केरल के वेंजारामूडु में 23 वर्षीय युवक ने छह लोगों की हत्या करने का दावा किया. पुलिस ने कहा कि आरोपी के नशीले पदार्थों के सेवन के सबूत मिले हैं और जांच जारी है.

Kerala Mass Murder: केरल के वेंजारामूडु में एक दर्दनाक सामूहिक हत्याकांड सामने आया, जिसमें 23 वर्षीय अफान ने छह लोगों की हत्या का दावा किया. पुलिस ने बताया कि आरोपी की ओर से की गई हत्याएं 'क्रूर' थीं और उसके नशीले पदार्थों के सेवन के सबूत भी मिले हैं. ये घटना राज्य में हड़कंप मचा रही है और अब तक की जांच से इस कृत्य के पीछे की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है.

पुलिस अधिकारी के मुताबिक अफान ने अपने 13 वर्षीय भाई सहित छह लोगों की हत्या की. मृतकों के सिर पर गंभीर चोटें आई थीं और जांच में नशीले पदार्थों के सेवन के सबूत मिले हैं. अधिकारी ने कहा "जांच के बाद ही दवा की सही प्रकृति का पता लगाया जा सकेगा." पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है.

अफान ने तीन अलग-अलग घरों में की हत्याएं

अफान ने तीन अलग-अलग घरों में हत्याओं को अंजाम दिया और मोटरसाइकिल से एक घर से दूसरे घर गया. राज्य के खाद्य मंत्री जी आर अनिल ने हत्याओं को 'पूर्व नियोजित और क्रूर' बताया. पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में लगी हुई है।

रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने किया बड़ा दावा

इस हत्याकांड के बाद से अफान के परिवार और आसपास के लोग इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं हैं कि उसने ऐसा किया. अफान के घर के पास चाय की दुकान चलाने वाली महिला ने कहा "वह अपने छोटे भाई से बहुत प्यार करता था और उसकी देखभाल करता था. मैं यकीन नहीं कर सकती कि उसने ऐसा किया." रिश्तेदारों और पड़ोसियों का भी यही कहना है कि अफान एक अच्छा लड़का था.

आरोपी अफान ने खुद थाने जाकर कबूल किया अपना जुर्म

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अफान के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी और ये संभवतः हत्या की वजह हो सकता है. अफान ने कथित तौर पर हथौड़े से इन हत्याओं को अंजाम दिया था. इस मामले में आरोपी ने खुद पुलिस थाने पहुंचकर अपना जुर्म कबूल किया है. हालांकि अफान को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है, क्योंकि उसने कथित तौर पर जहर खा लिया है और फिलहाल तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज में भर्ती है.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बाद अब गर्मी के संकेत, दिल्ली-NCR में बदला मौसम, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडक, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget