एक्सप्लोरर

UCC को लेकर होने वाली बैठक में कांग्रेस को न बुलाने से मुस्लिम लीग नाराज, मीटिंग में नहीं होगी शामिल

UCC Meeting: इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने कहा कि यूसीसी के विरोध में होने वाली हर बैठक में कांग्रेस को बुलाया जाना चाहिए. अगर कांग्रेस मीटिंग में नहीं होगी तो इसका फायदा बीजेपी को मिलेगा.

Kerala Meeting Against UCC: देश में इस समय यूनिफॉर्म सिविल कोड(UCC) का मुद्दा सबसे ज्यादा चर्चाओं में है. कई विपक्षी दल खुलकर इसके विरोध में उतर आए हैं. यूसीसी को लागू ना होने देने के लिए देश में तमाम बैठकें भी हो रही हैं. इसी क्रम में सीपीएम केरल के कोझीकोड में एक सेमीनार करने जा रहा है. इसमें इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) भी शामिल होने वाला था, लेकिन अब संगठन ने इसका हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है. उसका कहना है कि अगर इस कार्यक्रम में कांग्रेस शामिल नहीं होगी तो इससे राज्य में दोनों पार्टियों के बीच पड़ी फूट सबके सामने आ जाएगी और बीजेपी को इसका फायदा होगा.

हम कांग्रेस के बिना बैठक में शामिल नहीं हो सकते: IUML
कांग्रेस के सहयोगी दल आईयूएमएल के सदस्य और केरल में पार्टी अध्यक्ष सादिक अली शिहाब थंगाल ने कहा कि पार्टी ने यूसीसी के विरोध में होने जा रहे सेमीनार में शामिल नहीं होने का फैसला किया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर अन्य मुस्लिम संगठन कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं तो यह उनकी मर्जी है, लेकिन हम कांग्रेस के बिना सेमीनार में शामिल नहीं हो सकते हैं. 

कांग्रेस को शामिल नहीं किया तो बीजेपी को होगा फायदा: IUML
वहीं, आईयूएमएल के राष्ट्रीय महासचिव पी.के. कुनहालीकुट्टी ने कहा कि वह सभी समुदायों के प्रतिनिधियों के साथ एक अलग सेमीनार का आयोजन करेंगे. उन्होंने कहा कि यूसीसी के विरोध में होने वाले हर सेमीनार में कांग्रेस को जरूर शामिल करना चाहिए और अगर उसको शामिल नहीं किया गया तो राज्य में पार्टियों के बीच इस फूट का फायदा बीजेपी को मिलेगा. सुन्नी संगठन समस्त केरल जाम-इय्यातुल उल्मा ने सेमीनार का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है.

15 जुलाई को होगी UCC के विरोध में बैठक
15 जुलाई को होने जा रहे इस सेमीनार के लिए सीपीएम ने कांग्रेस को शामिल होने के लिए नहीं बुलाया है. केरल में सीपीएम और कांग्रेस कट्टर दुश्मन हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और बिहार जैसे राज्यों में दोनों दलों के बीच ऐसी स्थिति नहीं है और कई जगह दोंनों गठबंधन में भी हैं.

यह भी पढ़ें:

PM Modi France Visit: भारतीय नौसेना को मिल सकते हैं 26 राफेल-M फाइटर जेट, पीएम मोदी के फ्रांस दौरे में लग सकती है मुहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर-दतिया उपचुनाव में हार पर आया BJP चीफ नितिन नवीन का पहला रिएक्शन
बांकीपुर-दतिया उपचुनाव में हार पर आया BJP चीफ नितिन नवीन का पहला रिएक्शन
ऐसा क्या हुआ कि BJP 8 महीने में ही गंवा बैठी 30 साल का अभेद किला?
ऐसा क्या हुआ कि BJP 8 महीने में ही गंवा बैठी 30 साल का अभेद किला?
10 साल से SC में 10 हजार से ज्यादा केस पेंडिंग, HCs में 80 हजार से ज्यादा लंबित
10 साल से SC में 10 हजार से ज्यादा केस पेंडिंग, HCs में 80 हजार से ज्यादा लंबित
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा

Embed widget