एक्सप्लोरर

केरल: IAS अधिकारी की कार ने पत्रकार की बाइक को मारी टक्कर, मौत

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथाला और देवस्वोम मंत्री के सुंदरन ने घटना पर शोक व्यक्त किया है. पुलिस आयुक्त धिनेन्द्र कश्यप ने कहा, ''विरोधाभासी बयान मिले हैं. हमने अब एक स्वतंत्र गवाह से पुष्टि की है कि श्रीराम वेंकटरमन गाड़ी चला रहे थे.''

तिरुवनंतपुरम: तिरुवनंतपुरम में एक आईएएस अधिकारी की गाड़ी ने एक पत्रकार की मोटरसाइकल को टक्कर मार दी जिससे पत्रकार की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि सर्वेक्षण निदेशक श्रीराम वेंकटरमन कार चला रहे थे और उनकी कार ने के मोहम्मद बशीर (35) की मोटरसाइकल को टक्कर मार दी. इस घटना में पत्रकार की मौके पर ही मौत हो गई. घटना शुक्रवार रात एक बजे की है. बशीर एक मलयालम समाचार पत्र के तिरुवनंतपुरम के ब्यूरो चीफ थे. यहां के पुलिस आयुक्त धिनेन्द्र कश्यप ने कहा, ''विरोधाभासी बयान मिले हैं. हमने अब एक स्वतंत्र गवाह से पुष्टि की है कि श्रीराम वेंकटरमन गाड़ी चला रहे थे.''

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक व्यक्ति लापरवाही से गाड़ी चला रहा था. युवा आईएएस अधिकारी ने पुलिस से कथिततौर पर बताया कि उनकी महिला मित्र कार चला रही थी. वहीं एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने अपने बयान में कहा है कि वेंकटरमन गाड़ी चला रहे थे. पहले पुलिस ने कहा था कि एक व्यक्ति के रक्त के नमूने लिए गए हैं वहीं दूसरे व्यक्ति के नमूने लेने से पहले कुछ कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करना होगा. अधिकारी ने यह नहीं बताया कि किस व्यक्ति के रक्त के नमूने लिए गए हैं.

उप महानिरीक्षक (तिरुवनंतपुरम रेंज) संजय कुमार गुरुडिन ने कहा, ''कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जाना है. कानून कहता है कि किसी भी व्यक्ति को नमूने देने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता...हमें रक्त के नमूने लेने के लिए कुछ कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करना होगा.'' केरल यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नालिस्ट ने मामले की उचित और निष्पक्ष जांच की मांग की है. गुरुडिन ने मीडियाकार्मिकों को भरोसा दिलाया है कि जांच वैज्ञानिक तरीके से की जाएगी. घटना में घायल हुए आईएएस अधिकारी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथाला और देवस्वोम मंत्री के सुंदरन ने घटना पर शोक व्यक्त किया है. पत्रकार के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं. पुलिस संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच कर रही है.

बीजेपी सरकार कुछ निर्माण नहीं कर सकती, सिर्फ नष्ट कर सकती है- राहुल गांधी

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं मानी याचिका रद्द करने की मांग
भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं मानी याचिका रद्द करने की मांग
'गृह मंत्री सदन में आएं', विपक्ष ने लगाए संसद में नारे तो रिजिजू बोले- 'वो सुबह से शाम तक...'
'गृह मंत्री सदन में आएं', विपक्ष का हंगामा, गुस्से में बोले रिजिजू- 'वो सुबह से शाम तक यहीं'
ममता बनर्जी के बागियों से ब्रेकफास्ट पर मिले PM मोदी, शताब्दी रॉय बोलीं- 'हमने...'
ममता बनर्जी के बागियों से ब्रेकफास्ट पर मिले PM मोदी, शताब्दी रॉय बोलीं- 'हमने...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget