एक्सप्लोरर

कश्मीर को कानून का स्पेशल दर्जा नहीं चाहिए, ताकतवर हिंदुस्तान अमन की गारंटी- आरिफ मोहम्मद खान

Arif Mohammad Khan On Kashmir: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने जम्मू-कश्मीर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया और कहा कि कश्मीर को किसी स्पेशल स्टेटस की जरूरत नहीं है.

Arif Mohammad Khan: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का कहना है कि कश्मीर को कानून का स्पेशल दर्जा नहीं चाहिए, ताकतवर हिंदुस्तान दुनिया में अमन की गारंटी है. दरअसल, आरिफ मोहम्मद खान जम्मू-कश्मीर दौरे पर थे और उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इसी कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को किसी स्पेशल स्टेटस की गलतफहमी नहीं पालनी चाहिए.

इस कार्यक्रम में उन्होंने आगे कहा, ''आज बांटने का दौर नहीं है. ताकतवार हिंदुस्तान दुनिया में अमन की गांरटी है. ताकतवार हिंदुस्तान दुनिया में किसी के अमन के लिए खतरा नहीं है. कश्मीर को कानून का स्पेशल दर्जा नहीं चाहिए.'' उन्होंने कहा, ''कानून का स्पेशल दर्जा तो अब सब जगह खत्म हो गया है. कश्मीर में खुद बहुत ताकत है. जो दुनिया को तोड़ता है, उसे कोई याद नहीं करता है.''

‘कानून से कोई खास नहीं बनता’

उन्होंने कहा, ''किसी क्षेत्र को संविधान की कोई धारा विशेष नहीं बनाती, कोई क्षेत्र लोगों के इखलाक से स्पेशल बनता है. जम्मू कश्मीर के लोग इस गलतफहमी से खुद को निकालें कि संविधान की किसी धारा से आप विशेष थे. कानून से कोई खास नहीं बनता है. लोग अपने चाल-चलन से खास बनते हैं और आपके पास वह दौलत है कि कोई भी आपकी उस विशेषता को खत्म नहीं कर सकता.''

पाकिस्तान को भी लिया निशाने पर

आरिफ मोहम्मद खान ने बगैर नाम लिए पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि कुरान में एक जिक्र आया हैं ‘बांटने वाले’, जिन पर सख्त वार्निंग दी गई हैं. उन्होंने कहा, ''बांटने की आदत जिसमें होती हैं, वह किसी के साथ नहीं रह सकता. न उनका दीन से ताल्लुक है और न ही इखलाकियत और इंसानियत से. मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहता. हमारे मुल्क को भी बांटा गया और बांटने वालों ने जो काम किया, 25 साल भी वह नहीं चल सका. बंटा हुआ मुल्क फिर बंट गया.''

ये भी पढ़ें: केरल के CM विजयन ने रखी क्रिसमस पार्टी, गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान को नहीं बुलाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चंदा चोरी केस में CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी केस में CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget