एक्सप्लोरर

केरल: बाढ़ और बारिश से अब तक 357 मौत, कडुंगलूर में 10 दिन के मासूम को बचाया

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने केरल में भीषण बाढ़ के बाद हुई भारी तबाही को लेकर दुख जताया है. केरल पिछले 100 वर्षों में आई सबसे भयावह बाढ़ का सामना कर रहा है.

नई दिल्ली: केरल में बाढ़ और बारिश का कहर जारी है. राज्य के संकट का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक 357 लोगों की मौत हो चुकी है. सौ साल की सबसे भीषण बाढ़ से जूझ रहे केरल में 44 नदियां उफान पर हैं. राज्य के 39 बांधों में से 35 बांधों पर पानी ओवरफ्लो कर रहा हैं. बाढ़ पीड़ित लोगों के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है. कडुंगलूर में कोस्ट गार्ड ने 10 दिन के मासूम और उसकी मां को बचाया.

अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन तीनों सेनाएं और NDRF की टीमें युद्धस्तर पर बचाव कार्य में जुटी हैं. एनडीआरएफ ने बारिश और बाढ़ से जूझ रहे केरल के विभिन्न इलाकों से 10 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला है. केरल के बाढ़ प्रभावित इलाकों में मदद के लिए वायुसेना की तैनाती की गई है. वहीं सेना खाने-पीने और राहत का सामान पहुंचा रही है. एनडीआरएफ की 58 टीम केरल में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं. केरल में करीब सवा तीन लाख लोगों को रिलीफ कैंपों में रखा गया. एनडीआरएफ के अनुसार, यह अब तक का देश का सबसे बड़ा राहत और बचाव अभियान है.

केंद्र सरकार ने दिए 600 करोड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल की स्थिति का जायजा लेने के लिए हवाई दौरा भी किया. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने 500 करोड़ की अतिरिक्त राशि भी केरल के लिए दी है. इससे पहले गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने 100 करोड़ की राशि देने की बात कही थी.

मदद के लिए आगे आए अन्य राज्य केरल में बाढ़ की विनाश लीला देखते हुए देश ने अन्य राज्यों ने केरल की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है. बिहार सरकार ने 10 करोड़, झारखंड 5, यूपी ने 15 करोड़, पंजाब ने 10 करोड़, महाराष्ट्र ने 20 करोड़ की सहायता राशि देने का एलान किया है. इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के सांसद, विधायक केरल में बाढ पीड़ितों की मदद के लिए एक महीने का वेतन देंगे, दिल्ली सरकार भी 10 करोड़ रुपये देने का एलान कर चुकी है.

मदद के लिए काम करेगी यूएई की कमेटी संयुक्त अरब आमीरात (यूएई) ने एक कमेटी बनाई है जो केरल के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद का काम करेगी. उपराष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मोख्तुम ने ट्विटर पर इस बात की घोषणा भी की है. उन्होंने सभी से केरल के लोगों की मदद करने की अपील की है.

सोशल मीडिया का सहारा बाढ़ में फंसे लोग और उनके परिजन सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर मदद की गुहार लगा रहे हैं. एक वॉट्सऐप वीडियो में छह साल के बच्चे के साथ एक जगह पर फंसी हुई महिला मदद की गुहार लगाती नजर आ रही है. वह कह रही है, ‘‘हमारे पास न खाना है और न पीने को पानी. कृपया हमारी मदद करें.’’

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने तबाही को लेकर जताया दुख संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने केरल में भीषण बाढ़ के बाद हुई भारी तबाही को लेकर दुख जताया है. केरल पिछले 100 वर्षों में आई सबसे भयावह बाढ़ का सामना कर रहा है. राज्य में करीब 80 बांधों में पानी का स्तर क्षमता से अधिक होने के बाद उनसे पानी छोड़ना पड़ा है. 3.14 लाख लोगों को सहायता शिविरों में ले जाया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Tiranga March Live: CJP के खिलाफ CP में प्रदर्शन, अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस
Live: CJP के खिलाफ CP में प्रदर्शन, अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
ओवैसी ने एलन मस्क को दे दिया अल्टीमेटम, 'मोदी जी के मैं खिलाफ, लेकिन कोई गोरा...'
ओवैसी ने एलन मस्क को दे दिया अल्टीमेटम, 'मोदी जी के मैं खिलाफ, लेकिन कोई गोरा...'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget