एक्सप्लोरर

पीएम मोदी की तारीफ करके फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, पार्टी ने मांगा स्पष्टीकरण

शशि थरूर राज्य के कई वरिष्ठ पार्टी नेताओं की आलोचना का उस समय शिकार बन गये थे जब उन्होंने यह कहा था कि अच्छे काम करने के लिए मोदी की सराहना की जानी चाहिए. सांसद टी एन प्रतापन ने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी को पत्र लिखकर इस मामले में उनसे फौरान हस्तक्षेप की मांग की.

कन्नूर: कांग्रेस की केरल इकाई ने पार्टी सांसद शशि थरूर से उनकी इस टिप्पणी के लिए स्पष्टीकरण मांगने का निर्णय किया जिसमें उन्होंने कहा था कि सही चीजें करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की जानी चाहिए. केरल प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसी) के प्रमुख मुल्लापल्ली रामचन्द्रन ने कन्नूर में कहा कि विभिन्न पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनसे संपर्क कर थरूर द्वारा मोदी की सराहना किए जाने की शिकायत की है. उन्होंने कहा कि वह उस परिस्थिति से अनभिज्ञ हैं जिसमें थरूर ने मोदी के समर्थन में टिप्पणी की. पूर्व मंत्री को यह स्पष्टीकरण देना चाहिए कि किस बात के चलते उन्होंने प्रधानमंत्री के खिलाफ अपना पूर्व रुख बदल दिया.

रामचन्द्रन ने कहा, ''देश भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थरूर द्वारा दिये गये बयान पर बहुत अप्रसन्नता जतायी है.'' उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं ने लिखित शिकायतों के साथ उनसे बातचीत की. लिहाजा केपीसीसी ने इस संबंध में थरूर से स्पष्टीकरण मांगने का निर्णय किया है. राज्य कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि वह थरूर से सम्पर्क करने का प्रयास कर रहे हैं जो फिलहाल विदेश में हैं और उन्हें पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की अप्रसन्नता से अवगत कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि केपीसीसी इस मामले में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) को एक रिपोर्ट सौंपेगी और वह इस बारे में अंतिम फैसला करेगी.

अच्छे काम करने के लिए मोदी की सराहना की जानी चाहिए- थरूर थरूर राज्य के कई वरिष्ठ पार्टी नेताओं की आलोचना का उस समय शिकार बन गये थे जब उन्होंने यह कहा था कि अच्छे काम करने के लिए मोदी की सराहना की जानी चाहिए. आलोचनाओं से अविचलित हुए बिना कांग्रेस सांसद ने कहा कि उनके रुख में कुछ भी गलत नहीं है. सांसद के मुरलीधरन ने कहा कि मोदी की सराहना करने वाले लोगों को बीजेपी में शामिल हो जाना चाहिए वही एक अन्य पार्टी सांसद बेनी बेहनन ने कहा कि प्रधानमंत्री को महिमामंडित करना कांग्रेसजन का काम नहीं है. एक अन्य सांसद टी एन प्रतापन ने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी को पत्र लिखकर इस मामले में उनसे फौरान हस्तक्षेप की मांग की.

केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रमेश चेन्नीतला ने कहा कि मोदी सरकार के गलत कामों को अनदेखा नहीं किया जा सकता. थरूर और उनके सहयोगी अभिषेक सिंघवी ने गत सप्ताह अपनी पार्टी के नेता जयराम रमेश के उस बयान का समर्थन किया था कि मोदी के काम को महत्व नहीं देकर और हर समय उन्हें खलनायक के रूप में पेश करने से फायदा नहीं मिलेगा.

मोदी का मॉडल पूरी तरह से नकारात्मक गाथा नहीं है- जयराम रमेश थरूर ने रविवार को कहा, ''जयराम रमेश और सिंघवी ने जो कहा, वह गलत नहीं है. यदि मोदी ने कुछ सही किया है तो हमें उसको स्वीकार करना चाहिए. अन्यथा हम लोगों के बीच विश्वसनीयता को खो देंगे.'' उन्होंने एक मलयालम टीवी चैनल से कहा, यदि जरूरत है तो हमें तीखी आलोचना करनी चाहिए. पूर्व विदेश मंत्री जयराम रमेश ने हाल में कहा था कि मोदी का मॉडल पूरी तरह से नकारात्मक गाथा नहीं है और उनके काम को महत्व नहीं देकर और हर समय उनको खलनायक की तरह पेश करने से कोई फायदा नहीं होगा.

INX मीडिया केस: SC ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चिदंबरम को गिरफ्तारी से मिली राहत बुधवार तक बढ़ाई

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIFA वर्ल्ड कप फाइनल के लिए कल इस राज्य में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, राज्य सरकार ने किया छुट्टी का ऐलान
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल के लिए कल इस राज्य में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, राज्य सरकार ने किया छुट्टी का ऐलान
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल में भर्ती कराने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'उनको लगा आंदोलन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल में भर्ती कराने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'उनको लगा आंदोलन...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
'वंदे मातरम' का अपमान पड़ेगा भारी! गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में पेश करेंगे ये संशोधन बिल
'वंदे मातरम' का अपमान पड़ेगा भारी! गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में पेश करेंगे ये संशोधन बिल

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget