एक्सप्लोरर

Agnipath Scheme: देश हित में 'अग्निपथ योजना' को वापस लें प्रधानमंत्री, बोले केरल के सीएम पिनराई विजयन

Kerala CM on Agnipath Scheme: केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने पीएम मोदी (PM Modi) से 'अग्निपथ योजना' को वापस लेने की बात कही है.

Kerala CM on Agnipath Scheme: अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के विरोध की चिंगारी अब दक्षिण (South) के राज्यों में भी जा पहुंची है. शनिवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन (Kerala CM Pinaraiyi VIjayan) ने भी 'अग्निपथ योजना' को लेकर बयान जारी किया. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने पीएम मोदी (PM Modi) से 'अग्निपथ योजना' को वापस लेने की बात कही है. विजयन ने कहा, प्रधानमंत्री को इस योजना पर रोक लगानी चाहिए. इसके अलावा पीएम को युवाओं की आशंकाओं का निवारण भी करना चाहिए.

विजयन ने ट्वीट किया, "अग्निपथ योजना के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन भारत के युवाओं की भावना के स्पष्ट संकेत है. हमारे देश के हित में मैं माननीय प्रधानमंत्री से अनुरोध करता हूं कि इस योजना को स्थगित किया जाए. पेशवरों की आलोचना और हमारे युवाओं की जायज आशंका को दूर किया जाए."

गौरतलब है कि गत मंगलवार को केंद्र ने सशस्त्र बलों में भर्ती की नयी अग्निपथ योजना की घोषणा की थी जिसके तहत 17 से 21 साल के युवाओं को सेना, वायुसेना और नौसेना में चार साल के लिए संविदा के आधार पर भर्ती करने का प्रावधान है.

विजयन ने युवकों के लिए पीएम से की अपील
पूरे देश में अग्निपथ स्कीम को लेकर हो रहे युवाओं के विरोध को देखते हुए केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने पीएम मोदी से इस बात की अपील की है कि देश हित में प्रधानमंत्री जल्द से जल्द इस योजना को वापस लें. विजयन ने कहा, अग्निपथ योजना का विरोध में देश के युवाओ की भावनाएं झलक रही हैं. अब से दो साल पहले शुरू हुआ था अग्निपथ भर्ती योजना का प्लान लेकिन कोरोना काल में रुका मामला. 

जनरल अनिल पुरी ने तैयार किया खाका
आपको बता दें कि शुरुआत में सेना (Army) की तरफ से इस अग्निपथ मॉडल (Agnipath Modle) को लेकर खुद असमंजस की स्थिति थी लेकिन धीरे-धीरे कर इसको नए सैनिकों (Soldiers) के लिए लुभावना बनाने की कोशिश की गई तब जाकर सेना ने इस मॉडल को अपनाने का फैसला लिया. सीडीएस जनरल बिपिन रावत (CDS General Bipin Rawat) की पिछले साल यानि दिसम्बर 2021 में हेलीकॉप्टर क्रैश (Helicopter Crash) में हुई मौत के बाद डीएमए विभाग का कार्यभार एडिशनल सेक्रेटरी, लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी (Anil Puri) के कंधों पर था. उनके नेतृत्व में अग्निवीर योजना (Agniveer Scheme) का खाका तैयार किया गया. 

यह भी पढ़ेंः

Agneepath Scheme: 'अग्निपथ भर्ती' पर विपक्ष का विरोध तो सरकार ने किया बचाव, नाराज युवाओं को गिनवाए योजना के फायदे

Agnipath Scheme: जानिए कब बना 'अग्निपथ स्कीम' का प्लान, इस स्टडी पर तैयार हुआ खाका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
दिल्ली जू में खुशखबरी! महागौरी-महेश्वर ने 3 एशियाई शावकों को दिया जन्म, डबल ब्रीडिंग की दुर्लभ घटना
दिल्ली जू में खुशखबरी! 3 एशियाई शावकों का हुआ जन्म, डबल ब्रीडिंग की दुर्लभ घटना
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा
करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget