एक्सप्लोरर

Kerala CM Meets PM Modi: केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने पीएम मोदी से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

CM Pinarayi Vijayan: केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने पीएम नरेन्द्र मोदी को नए साल की शुभकामनाएं दीं और कथकली की एक प्रतिमा भेंट की.

New Delhi: केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नई दिल्ली में उनके कार्यलय पर मुलाकात की. पिनराई विजयन ने मुलाकात की फोटो अपने ट्विटर हैंडल से शेयर की है. 

राज्य सरकार ने बताया कि बैठक में कोविड की एक और लहर के मंडराते खतरे और इससे निपटने के लिए केरल की तैयारियों पर चर्चा की गई और इसके अलावा पिनराई विजयन और मोदी ने केंद्र-राज्य संबंधों को मजबूत करने और राष्ट्रीय राजमार्ग विकास सहित केंद्र और राज्य सरकार की भागीदारी वाली परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों के बारे में भी बात की.

विजयन ने मोदी को दिया गिफ्ट

दोनों ने एक-दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दीं और विजयन ने मोदी को कथकली की एक प्रतिमा भेंट की. शुरुआत में राज्य सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने कहा था कि बैठक मोदी के आधिकारिक आवास पर हुई थी. लेकिन बाद में इसमें सुधार करते हुए कहा गया कि दोनों नेताओं ने नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में मुलाकात की.

वित्तीय संकट मुद्दे पर नहीं हुई चर्चा

राज्य सरकार के एक सूत्र ने पहले कहा था कि बफर जोन, कासरगोडा को दक्षिण में तिरुवनंतपुरम से जोड़ने वाली सेमी-हाईस्पीड सिल्वरलाइन रेल परियोजना शुरू करने और महामारी के बाद से केरल के सामने आ रहे वित्तीय संकट से संबंधित मुद्दों पर भी बैठक में चर्चा हो सकती है. हालांकि इन मुद्दों पर चर्चा राज्य सरकार ने कोई जानकारी नहीं दी.

मुख्यमंत्री कार्यालय ने शेयर कीं तस्वीरें 

राज्य सरकार ने आर्थिक संकट के लिए प्राकृतिक आपदाओं और महामारी की घटनाओं, केंद्र की विकृत नीतियों, बगैर विचार किए जीएसटी के कार्यान्वयन, जीएसटी मुआवजे के वितरण में देरी और केंद्र सरकार द्वारा राज्य की उधार सीमा में कटौती को जिम्मेदार ठहराया है.

मुख्यमंत्री कार्यालय ने बैठक की तस्वीरें शेयर कीं. यह बैठक ऐसे समय में हुई, जब दक्षिणी राज्य के वन्य हिस्सों के नजदीक स्थित इलाकों के किसान और निवासी उन स्थानों पर एक किलोमीटर का पर्यावरणीय संवेदनशील क्षेत्र (Eco-Sensitive Zone) बनाने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में यूपी में कौन होगा शामिल और कौन नहीं? सस्पेंस बरकरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
बूमर पर बेटे ने ली मौज, शशि थरूर के जवाब ने जीत लिया इंटरनेट!
बूमर पर बेटे ने ली मौज, शशि थरूर के जवाब ने जीत लिया इंटरनेट!
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के संसद मार्च में RAF जवान ने चलाई पेलेट गन- बड़ा खुलासा
CJP के संसद मार्च में RAF जवान ने चलाई पेलेट गन- बड़ा खुलासा

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
‘ये बच्चा वापस नहीं आने देगा’, वैभव पर इरफान ने क्या कुछ कहा
‘ये बच्चा वापस नहीं आने देगा’, वैभव पर इरफान ने क्या कुछ कहा
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया यूरोप की बेहतर जिंदगी का राज, वीडियो ने छेड़ी बहस
जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया यूरोप की बेहतर जिंदगी का राज, वीडियो ने छेड़ी बहस
Embed widget