एक्सप्लोरर

RSS वर्कर मर्डर केस: CM ने कहा, जरूरत पड़ी तो केरल BJP चीफ के खिलाफ दर्ज हो सकता है मामला

तिरूवनंतपुरम: केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कन्नूर में आरएसएस वर्कर मर्डर केस में बीजेपी चीफ को लेकर बड़ा बयान दिया है. विजयन ने कहा कि आरएसएस वर्कर की हत्या को लेकर कथित रूप से झूठी खबरें फैलाने के आरोप में अगर जरुरत पड़ेगी तो बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज किया जा सकता है.

12 मई को लेफ्ट के कार्यकर्ताओं द्वारा आरएसएस कार्यकर्ता चूराकाड बीजू की कथित हत्या के बाद कन्नूर में कानून-व्यवस्था को कथित रूप से तोड़ने पर विजयन कांग्रेस नीत यूडीएफ द्वारा लाये गये स्थगन प्रस्ताव के नोटिस का जवाब दे रहे थे.

जरुरत पड़ने पर राज्य के बीजेपी प्रमुख के खिलाफ मामला हो सकता है दर्ज: विजयन

फेसबुक पर बीजेपी के राज्य प्रमुख कुम्मानम राजशेखरन द्वारा पोस्ट किये गये एक वीडियो का हवाला देते हुए विजयन ने कहा कि बीजेपी नेता को यह बताना चाहिए कि यह जश्न किस जगह का है. इस वीडियो में बीजू की हत्या पर माकपा कार्यकर्ता जश्न मनाते हुए दिख रहे है.

विजयन ने कहा, ‘‘यह गलत और अवैध है. सभी पहलुओं की जांच करने के बाद अगर आवश्यक हुआ तो इस संबंध में मामला दर्ज किया जाएगा.’’ उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हिंसा की घटना को रोकने को लिए पुलिस ने बहुत ही तेजी से काम किया है. इस घटना के संबंध में दो व्यक्तियों को हिरासत में भी लिया गया है.

विजयन ने कहा कि किसी को गलत खबरें नहीं फैलानी चाहिए और इस क्षेत्र में शांति प्रयासों को मजबूती प्रदान करने की प्राथमिकता दी जानी चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजू की हत्या को एक अलग घटना के रूप में देखा जाना चाहिए जिसे शांति प्रक्रिया के रास्ते में नहीं आना चाहिए और सभी संबंधित दलों को इसमें सहयोग करना चाहिए.

कन्नूर जिले में अफ्सपा को बंद किये जाने की मांग का विरोध

कन्नूर जिले में अफ्सपा को बंद किये जाने की मांग का सत्ताधारी एलडीएफ और यूडीएफ के सदस्यों ने मिलकर विरोध किया. एलडीएफ और यूडीएफ दोनों राज्यपाल पी सदाशिवम के खिलाफ राज्य के बीजेपी नेता शोभा सुरेंद्रन के बयानों की निंदा की है.

उन्होंने हाल ही में कहा था कि राज्यपाल को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए अगर वे पिनाराई विजयन से डरे हुए हैं. उन्होंने यह भी कहा था कि राज्यपाल को इस पद के लिए अगर थोड़ा भी सम्मान बचा है तो उन्हें सरकार के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए.

सदाशिवम की आलोचना करने के लिए बीजेपी को निशाने पर लेते हुए विजयन ने कहा कि भगवा पार्टी राज्यपाल को धमकी देकर केंद्र के हस्तक्षेप को सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से परेशान हुए शत्रुघ्न सिन्हा, बोले- यह क्या हो रहा है?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से परेशान हुए शत्रुघ्न सिन्हा, बोले- यह क्या हो रहा है?
सिक्किम के राज्यपाल बने दुष्यंत कुमार गौतम, गंगटोक के राजभवन में ली शपथ
सिक्किम के राज्यपाल बने दुष्यंत कुमार गौतम, गंगटोक के राजभवन में ली शपथ
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
Embed widget