एक्सप्लोरर

टैंकर घोटाला मामला: केजरीवाल के निजी सचिव को एंटी करप्शन ब्यूरो ने किया तलब

नई दिल्ली: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने 400 करोड़ रूपए के टैंकर घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव को तलब किया है. एसीबी ने मंत्रीमंडल से निकाले किए गए मंत्री कपिल मिश्रा के विस्तृत बयान पिछले सप्ताह दर्ज किए थे. मिश्रा को आगे की पूछताछ के लिए कल तलब किया गया है. एसीबी प्रमुख मुकेश कुमार मीणा ने बताया कि केजरीवाल के निजी सचिव बी कुमार को मामले में पूछताछ के लिए बुधवार को बुलाया गया है.

मिश्रा से कल दोबारा भी पूछताछ की जा सकती है. वह आम आदमी पार्टी को मिले चंदे में अनियमितताओं का ब्योरा देते वक्त संवाददाता सम्मेलन में बेहोश हो गए थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. मिश्रा केजरीवाल और उनके सहयोगियों की विदेश यात्राओं के विस्तृत विवरण की मांग करते हुए भूख हड़ताल पर हैं. एक अधिकारी ने कहा कि मिश्रा बीमार हैं और अगर वह कल बोलने की हालत में नहीं हुए तो वह परसों भी आ सकते हैं.

मिश्रा का आरोप है कि केजरीवाल ने शीला दीक्षित के मुख्य मंत्री रहने के दौरान में हुए टैंकर घोटाला मामले की जांच को प्रभावित किया है. उनका आरोप है कि केजरीवाल और उनके ‘दो आदमियों’ की तरफ से टैंकर घोटाला मामले की जांच में लगातार देरी की गई और उसे प्रभावित किया गया. पिछले साल अगस्त में एसीबी ने टैंकर घोटाला मामले में शीला की कथित संलिप्तता के आरोपों में उनसे पूछतांछ की थी और उन्हें 18 लिखित प्रश्नों का एक सेट भी दिया था.

हालांकि कुछ दिन पहले तक मिश्रा इस मामले में बीजेपी पर शीला को बचाने के आरोप लगाते रहें हैं लेकिन पिछले सप्ताह उन्होंने आरोप लगाया कि आप सरकार शीला को बचाने का प्रयास कर रही है. केजरीवाल सरकार ने स्टील के 385 पानी के टैंकरों की खरीद में अनियमितताओं को आरोपों की जांच के लिए जून 2015 में समिति का गठन किया था. इसके बाद सरकार ने जून 2016 को समिति की रिपोर्ट उपराज्यपाल नजीब जंग को भेज दी थी जिसके बाद इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल लड़की वेंटिलेटर पर, राहुल गांधी-केजरीवाल-जेपी नड्डा भी RML पहुंचे
LIVE: संसद मार्च में घायल लड़की वेंटिलेटर पर, राहुल गांधी-केजरीवाल-जेपी नड्डा भी RML पहुंचे
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
Parliament Monsoon Season Live: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
LIVE: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?

वीडियोज

Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget