एक्सप्लोरर

केजरीवाल का बीजेपी पर हमला, कहा- '70 साल में ISI देश को बांट नहीं पाया, बीजेपी ने 3 साल में कर दिया'

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केन्द्र में सत्तारूढ़ बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह सांप्रदायिकता की राजनीति कर पाकिस्तान के हित साध रही है.

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केन्द्र में सत्तारूढ़ बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह सांप्रदायिकता की राजनीति कर पाकिस्तान के हित साध रही है. इसके साथ ही दिल्ली के सीएम ने पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाषण देते हुए बीजेपी की तुलना आईएसआई से की. केजरीवाल ने कहा, ''70 साल में ISI देश को बांट नहीं पाया, बीजेपी ने 3 साल कर दिया.''

केजरीवाल ने पांचवें स्थापना दिवस समारोह में देशभर से जुटे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "देश बेहद नाजुक दौर से गुजर रहा है, जबकि हिंदू मुसलमान को आपस में लड़ाकर देश को बांटने की कोशिश की जा रही है. हिंदू मुसलमान के नाम पर भारत को बांटना ही पाकिस्तान का सबसे बड़ा मकसद और सपना है."

उन्होंने बीजेपी पर परोक्ष हमला बोलते हुए कहा, "जो लोग देश को हिंदू मुसलमान के नाम पर बांट रहे हैं, वे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट हैं, वे राष्ट्रभक्त का चोला पहने देशद्रोही हैं." केजरीवाल ने कहा कि देश को तोड़ने का जो काम आईएसआई 70 साल में नहीं कर पाई, वह काम बीजेपी ने तीन साल में कर दिया.

इतना ही नहीं, बीजेपी पर आरोपों के बीच केजरीवाल ने आप में मचे अंदरूनी घमासान पर भी पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि जब पार्टी और देश के हितों में विरोधाभास हो तो पार्टी के हितों को भूल जाना और देश के हित में काम करना चाहिए.

भ्रष्टाचार के मामले पर भी केजरीवाल ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तरह ही केन्द्र की बीजेपी सरकार ने भी तीन साल में घोटालों की झड़ी लगा दी है. उन्होंने गुजरात विधानसभा चुनाव का हवाला देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि बीजेपी की सरकारों को कांग्रेस की तरह ही उखाड़ फेंका जाए. केजरीवाल ने रामलीला मैदान से ही गुजरात के मतदाताओं से बीजेपी को हराने वाले उम्मीदवार को वोट देने की अपील की चाहे वह आप का उम्मीदवार हो या किसी अन्य दल का.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Mock Parliament Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
होर्मुज में जहाजों पर हमले को लेकर भड़का भारत, UN में कहा- 'ये बर्दाश्त नहीं'
होर्मुज में जहाजों पर हमले को लेकर भड़का भारत, UN में कहा- 'ये बर्दाश्त नहीं'
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget