एक्सप्लोरर

Kathua Encounter: कठुआ एनकाउंटर में 3 जवान शहीद, 3 आतंकी भी मारे गए; अब तक क्या-क्या पता चला?

Kathua Encounter: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में गुरुवार को तीन जवान शहीद हो गए. आंतकियों की तलाशी अभियान के दौरान अचानक उन पर गोलीबारी हुई. इस एनकाउंटर में तीन आतंकवादियों को भी मार दिया गया.

Kathua Encounter: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के जंगली इलाके में दिन भर चली मुठभेड़ में तीन जवान शहीद हो गए. इस एनकाउंटर के दौरान डीएसपी समेत सात पुलिसकर्मी भी घायल हुए, जिनका इलाज चल रहा है. इस दौरान सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को भी मार गिराया है.

पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि यह मुठभेड़ गुरुवार सुबह करीब 8 बजे शुरू हुई. जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा हाल ही में घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों के एक समूह के खिलाफ चलाए जा रहे खोजी अभियान के दौरान अचानक गोलीबारी होने लगी. आतंकवादी जंगल में छिपे हुए थे और उन्होंने घात लगाकर अपनी ओर आते सुरक्षाबलों को निशाना बनाया.

राजबाग के घाटी जुथाना इलाके में जखोले गांव के पास हुई इस मुठभेड़ में करीब आधा दर्जन आतंकवादियों के शामिल होने की आशंका है. माना जा रहा है कि ये आतंकवादी पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) संगठन के सदस्य हैं. इलाके में अभी भी आतंकवादियों की मौजूदगी के कारण अब तक शहीद हुए जवानों के शव बरामद नहीं किए जा सके हैं.

'जल्द ही सभी को मार गिराया जाएगा'
कठुआ में इस बड़े आतंकवाद विरोधी अभियान का नेतृत्व कर रहे जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक नलिन प्रभात गुरुवार रात को ही दो आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि कर चुके थे, इसके बाद एक और आतंकी के मारे जाने की खबर आई. नलिन प्रभात ने विश्वास जताया कि जल्द ही अन्य छिपे हुए आतंकवादियों को भी मार गिराया जाएगा.

5 दिन से चल रहा था तलाशी अभियान
आतंकियों के खिलाफ यह तलाशी अभियान 5 दिन से चल रहा था. रविवार को सान्याल के जंगलों में कम से कम पांच आतंकवादी फंस गए थे. पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद वे भागने में सफल रहे और 20 किलोमीटर दूर जुथाना पहुंच गए. गुरुवार सुबह पुलिस ने उन्हें फिर से जुथाना के जंगलों में घेर लिया. इस अभियान में हेलीकॉप्टर, ड्रोन, बुलेटप्रूफ वाहन और खोजी कुत्तों की मदद ली गई और सुरक्षा एजेंसियों ने कई लोगों से पूछताछ भी की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget