एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ का कटघोरा बना कोरोना हॉटस्पॉट, अब तक 16 मामले आए सामने

छत्तीसगढ़ का कटघोरा टाउन कोरोना हॉटस्पॉट बन गया है.सीएम भूपेश बघेल के आदेश पर कटघोरा को सील कर दिया गया है.

रायपुर: छत्तीसगढ़ में देर रात कोरोना के सात और नए मामले सामने आए हैं. कोरबा जिले के कटघोरा शहर से ही कुल 16 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं. कटघोरा में पहला कोरोना पॉजिटिव तब्लीगी जमात से जुड़ा युवक था. जिसके बाद से लगातार कटघोरा से कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे हैं.

हालांकि तब्लीगी जमात से जुड़े उस पहले कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट अब निगेटिव आई है और उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है. लेकिन कटघोरा से अब लगातार कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं. अभी छत्तीसगढ़ में कुल 15 कोरोना पॉजिटिव मामले हैं, सभी कटघोरा शहर से ही हैं. कटघोरा शहर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आदेश पर पूरी तरह सील कर दिया गया है.

इसके साथ ही तब्लीगी जमात का ये युवक जिस वार्ड 10 और 11 के संपर्क में था, वहां रहने वाले हर व्यक्ति की जांच की जा रही है. इसी जांच के दौरान कल देर रात सात नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. जो युवक सबसे पहले कोरोना पॉजिटिव आया था उसकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे महाराष्ट्र भेज दिया गया है.

केवल कोरबा जिले से ही आ रहे हैं संक्रमित

छत्तीसगढ़ में अब केवल कोरबा ऐसा जिला है जहां से कोरोना पॉजिटिव के मामले एक दो दिन के अंतर में आ जाते हैं. कोरबा को छोड़कर दूसरा ऐसा कोई शहर नहीं है जहां कोरोना के पीड़ित मिल रहे हों. जबकि अन्य जिलों में भी लोगों की जांच जारी है. कोरबा में सबसे पहले 46 जमाती आए थे जिसमें से एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला था. उसके बाद अब जो मामले आ रहे हैं वो जमाती नहीं हैं बल्कि जिस मस्जिद में जमाती ठहरे थे उसके आस पास में रहने वाले लोग हैं.

कटघोरा में अतिरिक्त फोर्स लगाकर की जा रही है निगरानी

कोरबा के कटघोरा में पुलिस अब स सख्त हो गई है. पुलिस को जिस पर संदेह हो रहा है, उससे पूछताछ की जा रही है. कटघोरा में हालात इसलिए बिगड़े क्योंकि जमातियों ने अपने आने की तारीख छिपाई थी. पुलिस पूछताछ में ये पता चला था की जमातियों ने झूठ बोला है. जिसके बाद 16 जमातियों पर एफआईआर भी दर्ज हुई थी. अब कटघोरा में अतिरिक्त फोर्स लगाकर लोगों की निगरानी की जा रही है और बाहर से आए सभी जमातियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

ये भी पढ़ें

महाराष्ट्र: लॉकडाउन को आगे बढ़ने की स्थिति में नहीं होगी जरूरी वस्तुओं की कमी, भारतीय रेलवे का मास्टर प्लान

दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक हजार के पार, 3 और हॉटस्पॉट सील, अब तक 33 इलाके पूरी तरह बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
Tamil Nadu Budget 2026: शिक्षा से सुरक्षा तक किन मुद्दों पर फोकस? तमिलनाडु की विजय सरकार का पहला बजट पेश
शिक्षा से सुरक्षा तक किन मुद्दों पर फोकस? तमिलनाडु की विजय सरकार का पहला बजट पेश
'पेट्रोल पंप से उन गाड़ियों को नहीं मिले पेट्रोल जो...', सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से क्या कहा?
'पेट्रोल पंप से उन गाड़ियों को नहीं मिले पेट्रोल जो...', सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से क्या कहा?
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
'मदरसे वाले आतंकी तो क्या चंदा चोर देशभक्त?', केशव मौर्य पर भड़के कपिल सिब्बल
'मदरसे वाले आतंकी तो क्या चंदा चोर देशभक्त?', केशव मौर्य पर भड़के कपिल सिब्बल
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget