एक्सप्लोरर

करतारपुर कॉरिडोर शिलान्यास कार्यक्रम से एक दिन पहले पाकिस्तान गए नवजोत सिंह सिद्धू

Kartarpur Corridor: पाकिस्तान दौरे से ठीक पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि करतारपुर कॉरिडोर खुलने से रिश्तों में मिठास घुलेगी.

नई दिल्ली: करतारपुर कॉरिडोर के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू आज पाकिस्तान रवाना हुए. वह वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान गए हैं. पाकिस्तान में करतारपुर कॉरिडोर का शिलान्यास कल (28 नवंबर) होगा. वहीं भारत में 26 नवंबर को गुरदासपुर में इस कॉरिडोर का उद्घाटन किया गया. इस मौके पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और अन्य नेता मौजूद थे. इस दौरान सिंह ने पाकिस्तान पर आतंकवाद फैलाने का आरोप लगाया.

उन्होंने भारत की तरफ से पाकिस्तान जाने वाले मंत्रियों पर कहा कि अगर उन्हें यह सही लगता है तो वह ऐसा कर सकते हैं. अमरिंदर ने कहा कि लेकिन व्यक्तिगत तौर पर मुझे लगता है कि हमें भारतीय जवानों और नागरिकों की भावनाओं के प्रति संवेदनशील होना चाहिए. हालांकि पंजाब के मुख्यमंत्री ने करतारपुर कॉरिडोर को बनाने के लिए आगे बढ़ने पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का धन्यवाद दिया.

दरअसल, अमरिंदर सिंह को भी पाकिस्तान ने आमंत्रित किया था. लेकिन उन्होंने जाने से इनकार कर दिया. वहीं उन्हीं के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान का दौरा कर रहे हैं. पाकिस्तान ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भी आमंत्रित किया है. केंद्र सरकार का कहना है कि भारत की तरफ से शिलान्यास कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और हरसिमरत कौर बादल जाएंगे.

चार महीने में चार लेन का करतारपुर गलियारा सरहद तक पहुंचाने की तैयारी

दौरे से ठीक पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि करतारपुर कॉरिडोर खुलने से रिश्तों में मिठास घुलेगी. सिद्धू करतारपुर कॉरिडोर खोलने के लिए लंबे समय से मांग करते रहे हैं. वे जब इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने के लिए पाकिस्तान गये थे तो काफी विवाद हुआ था. उन्होंने पाकिस्तानी सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा को गले लगा लिया था. तब सिद्धू ने दावा किया था कि उन्होंने बाजवा से करतारपुर कॉरिडोर खोलने की अपील की थी. उसके बाद करतारपुर कॉरिडोर अधिक सुर्खियों में आया.

भारत-पाक रिश्तों में जुड़ा नया अध्याय, गुरदासपुर में करतारपुर कॉरीडोर का शिलान्यास

नवजोत सिंह सिद्धू ने कल कहा था, ''28 नबम्बर को गुरू नानक जी के वास्ते मैं कांटों के रास्तों पर चलकर पाकिस्तान जा सकता हूं. मैं तो सिख हूं और हम तो झप्पी के लिए जाने जाते हैं ऐसे में जनरल बाजवा से झप्पी भी काम कर गई. मैं तो उसकी झप्पी करूंगा जो मेरे नानक के वास्ते हैं.'' करतापुर कॉरिडोर बनने से सिखों का 70 साल लंबा इंतजार खत्म होगा. सिख तीर्थयात्री करतारपुर में रावी नदी के तट पर प्रतिष्ठित गुरुद्वारा दरबार साहिब का दौरा करने में सक्षम होंगे. सिख श्रद्धालुओं को बिना वीजा के पाकिस्तान में एंट्री मिलेगी, सिर्फ टिकट लेना होगा. करतारपुर साहिब गलियारे के निर्माण की मांग भारत दो दशक से करता आ रहा है, जहां गुरुनानक का निधन 1539 में हुआ था. यह धार्मिक स्थल भारतीय सीमा से दिखाई पड़ता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
आई वेरिफिकेशन के चक्कर में फंसा नागा शख्स, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पा रहे लोग
आई वेरिफिकेशन के चक्कर में फंसा नागा शख्स, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पा रहे लोग
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर मामले में केस रद्द
राहुल गांधी को SC से राहत, समन रद्द

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget