एक्सप्लोरर

कर्नाटक फ्लोर टेस्ट: मायावती ने कहा- कुमारस्वामी सरकार के समर्थन में वोट करेंगे BSP के विधायक

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी कल बहुमत परीक्षण का सामना कर सकते हैं. मौजूदा हालात को देखें तो कुमारस्वामी को कुर्सी गंवानी पड़ सकती है. कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार से 18 विधायक समर्थन वापस ले चुके हैं.

बेंगलुरू: कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस सरकार रहेगी या जाएगी, इस पर कल विधानसभा में फैसला हो सकता है. सत्तारूढ़ दल को बहुमत साबित करने के लिए विधायकों की दरकार है. इस बीच बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने अपने एक विधायक से कहा है कि वे कुमारस्वामी सरकार को अपना समर्थन दें.

मायावती ने आज ट्वीट कर कहा, ''बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती जी ने कर्नाटक में अपने बीएसपी के विधायक को सीएम कुमारस्वामी की सरकार के समर्थन में वोट देने हेतु निर्देशित किया है.'' कांग्रेस जेडीएस गठबंधन सरकार से 18 विधायक समर्थन वापस ले चुके हैं. इन 18 विधायकों में से 16 कांग्रेस जेडीएस के हैं और दो निर्दलीय हैं. 16 विधायकों ने अपने पद से इस्तीफा दिया है.

सोमवार को कुमारस्वामी विधानसभा में बहुमत परीक्षण का सामना कर सकते हैं. इससे पहले गुरुवार और शुक्रवार को विश्वास मत प्रस्ताव पर हंगामे के बीच बहस हुई. लेकिन वोटिंग नहीं हुआ. राज्यपाल वजुभाई वाला ने दो बार पत्र लिखकर समयसीमा के भीतर वोटिंग के लिए कहा. कुमारस्वामी और कांग्रेस ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट का रूख कर आरोप लगाया था कि राज्यपाल ने उस वक्त विधानसभा की कार्यवाही में हस्तक्षेप किया, जब विश्वास मत पर चर्चा चल रही थी.

बीजेपी वोटिंग नहीं होने के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रही है. यदि सत्तारूढ़ गठबंधन सोमवार को भी इसे टालने की कोशिश करती है तो फिर सारी नजरें राज्यपाल के अगले कदम पर होंगी.

विश्वास प्रस्ताव पर मतदान की प्रक्रिया को सत्तारूढ़ गठबंधन द्वारा पूरा करने में की जा रही देर को बागी विधायकों को कांग्रेस-जद(एस) के मनाने की आखिरी पल तक की जा रही कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक इस सिलसिले में कोशिशें की गई हैं लेकिन इसका कुछ ज्यादा लाभ अब तक नहीं मिल पाया है क्योंकि बागी विधायकों का दावा है कि उनमें से 13 एकजुट हैं और अपने इस्तीफे पर दृढ़ हैं तथा उनके लौटने का सवाल ही नहीं उठता है.

इस बीच, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने रविवार को भरोसा जताया कि ‘‘सोमवार’’ कुमारस्वामी नीत सरकार का आखिरी दिन होगा. येदियुरप्पा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं आश्वस्त हूं कि कल(सोमवार) कुमारस्वामी सरकार का आखिरी दिन होगा. ’’

कर्नाटक: कल हो सकता है कुमारस्वामी सरकार के भविष्य पर फैसला, सरकार बनाने की स्थिति में बीजेपी

येदियुरप्पा ने पहले ही दावा किया है कि कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के पास महज 98 विधायक हैं और वह बहुमत खो चुका है. जबकि बीजेपी के पास 106 विधायक हैं और वह एक वैकल्पिक सरकार के गठन के लिए सहज स्थिति में है.

विधानसभा की मौजूदा स्थिति कर्नाटक में विधानसभा की 224 सीटें हैं. कांग्रेस 79, जेडीएस 37 और बीएसपी एक विधायक के साथ मिलकर सरकार चला रही है. बीजेपी के पास सूबे में 105 विधायक हैं. एक निर्दलीय और एक केपीजेपी के विधायक ने समर्थन देने का एलान किया है. कांग्रेस-जेडीएस के विधायकों में 16 घटा दिए जाएं तो विधायकों की संख्या 101 हो जाती है. जो बहुमत साबित करने के लिए नाकाफी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget