एक्सप्लोरर

Karnataka Crime: काला जादू? 30 खोपड़ियां, हड्डियां और सिंदूर के साथ तांत्रिक गिरफ्तार, पूजा करने के लिए रात में जाता था क्रबिस्तान

Karnataka Black Magic: कर्नाटक में पुलिस ने बलराम नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है जिस पर काला जादू करने का आरोप लगा है.

Black Magic: कर्नाटक के बिदादी में कथित काला जादू करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. बिदादी पुलिस ने 30 खोपड़ियां, हड्डियां, त्रिशूल और सिंदूर के साथ एक 35 साल के बलराम नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है. गांव वालों का आरोप है कि ये शख्स इन चीजों का इस्तेमाल जादू-टोना करने के लिए किया करता था. इतना ही नहीं ग्रामीणों ने ये भी आरोप लगाया कि ये तांत्रिक पूजा करने के लिए रात में कब्रिस्तान जाता था.

दि हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बात की जानकारी गांव वालों ने पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस की एक टीम बिदादी पुलिस थाने की सीमा के जोगराडोड्डी गांव पहुंची और बलराम को गिरफ्तार कर लिया. आगे की जांच के लिए खोपड़ियां और हड्डियां के साथ अन्य सामग्री जब्त कर ली. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, खोपड़ी और हड्डियों को विश्लेषण के लिए एफएसएल भेजा गया है.

बना रखा था अस्थाई काली मंदिर

पुलिस के मुताबिक, बलराम बिदादी इंडस्ट्रियल एरिया से सटे अपने खेत पर बने अस्थायी मंदिर में अकेला रहता था और कभी किसी को इसके अंदर नहीं जाने देता था. उसने अपनी जमीन के कोने पर एक शेड का निर्माण किया था और इसे काली मंदिर में बदल दिया था. पुलिस को त्रिशूल और सिन्दूर के साथ काली की तस्वीर के आसपास खोपड़ियां और हड्डियां रखी हुई मिलीं, जिससे पता चलता है कि वह अक्सर तंत्र साधना करता था.

रात में जाता था कब्रिस्तान

शुरुआती जांच से पता चला कि आरोपी कभी भी किसी को अस्थायी मंदिर में जाने की इजाजत नहीं देता था और कथित तौर पर अनुष्ठान करने के लिए रात में कब्रिस्तान जाता था. चिंतित ग्रामीणों ने उसे कब्रिस्तान में न जाने की चेतावनी दी थी, लेकिन बलराम ने इन लोगों की बात नहीं मानी.

रविवार को पूर्णिमा के दिन बलराम फिर कब्रिस्तान गया, जिससे ग्रामीणों को शक हुआ और वे अस्थायी मंदिर में गए, जहां उन्होंने खोपड़ियां और हड्डियां देखीं.

कौन है बलराम

पुलिस के मुताबिक, बलराम अपनी पैतृक संपत्ति में रहा करता था और उसका अपने रिश्तेदारों के साथ संपत्ति को लेकर विवाद भी था. ग्रामीणों ने कहा कि वो एक होटल का मालिक भी है और कब्रिस्तान की देखभाल भी करता था. गांव वालों को शक है कि इसी कब्रिस्तान से उसने खोपड़ियां और हड्डियां इकट्ठी की होंगी. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आरोपी अपने विरोधियों के खिलाफ विशेष शक्तियां हासिल करने के लिए काला जादू कर रहा था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: Delhi Crime: बेटे को लगा पिता करते हैं काला जादू, लगा दिया कैमरा और फिर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
धर्मेंद्र प्रधान की जगह प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर CPI(M) ने दी प्रतिक्रिया, कहा - 'ऐसा करने से...'
प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर CPI(M) ने दी प्रतिक्रिया, कहा - 'ऐसा करने से...'
स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बाद भड़के अभिषेक बनर्जी, Gen-Z से की अपील, 'अगली बार फिल्म या मैच का टिकट खरीदना तो...'
स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बाद भड़के अभिषेक बनर्जी, Gen-Z से की अपील, 'अगली बार फिल्म या मैच का टिकट खरीदना तो...'

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget