एक्सप्लोरर

कर्नाटक: पीएम मोदी का हमला, बोले 'सीधा रुपैया सरकार' है सिद्धरमैया की सरकार

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा के 75वें जन्मदिन के मौके पर रैली का आयोजन किया गया था. बीजेपी ने आगामी राज्य विधानसभा चुनाव में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश कर रही है. पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक में सबकुछ पैसों के लिए हो रहा है और सिद्धरमैया सरकार ‘एक सीधा रुपैया सरकार’ बन चुकी है.

दावणगेरे: कर्नाटक में सिद्धरमैया सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे ‘सीधा रुपैया सरकार’ बताया. उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी सरकार एक मिनट भी नहीं रहनी चाहिए. पीएम् मोदी ने बीजेपी किसान रैली में कहा, ‘‘यह अब साफ हो गया है कि कर्नाटक सरकार जाएगी.’’ उन्होंने कहा कि सिद्धरमैया सरकार के खिलाफ जनता में नाराजगी है.

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा के 75वें जन्मदिन के मौके पर रैली का आयोजन किया गया था. बीजेपी ने आगामी राज्य विधानसभा चुनाव में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश कर रही है. पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक में सबकुछ पैसों के लिए हो रहा है और सिद्धरमैया सरकार ‘एक सीधा रुपैया सरकार’ बन चुकी है.

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘यहां एक ऐसा मुख्यमंत्री है. कुछ लोगों को लगता है कि कर्नाटक में सिद्धरमैया सरकार है. लेकिन सच यह है कि यहां ‘सीधा रुपैया’ सरकार है. हर चीज में सीधा रुपैया है, तभी काम होता है.’’ उन्होंने उपस्थित जनसमूह से पूछा, ‘‘आप मुझे बताएं कि क्या आप यह सीधा रुपैया संस्कृति चाहते हैं? क्या आप सीधा रुपैया कारनामे चाहते हैं? क्या आम आदमी को इस सीधा रुपैया से ही न्याय मिलेगा? इस सीधा रुपैया सरकार को जाना होगा.’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘इसलिए कर्नाटक में सीधा रुपैया कारोबार के बजाय ऐसी सरकार होनी चाहिए जो अपनी जनता की बात सुने और उनके काम करे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘आप देशभर में देखिए. जब भी लोगों को अवसर मिला उन्होंने पहले कांग्रेस को हटाया. क्योंकि देश को पता चल गया है कि हमारी सभी समस्याओं की जड़ कांग्रेस संस्कृति है और जब कांग्रेस संस्कृति होगी तो हम जो भी देखेंगे, वो अच्छा नहीं होगा. हम कुछ अच्छा नहीं देख सकते.’’

पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक की जनता सिद्धरमैया सरकार को जाते हुए देखने को उत्सुक है. उन्होंने कहा, ‘‘मैं कर्नाटक में कुछ जगहों पर गया हूं. मैंने जनता का मिजाज देखा है. मैंने इस सरकार के खिलाफ गुस्सा देखा है. इस सरकार के खिलाफ इतना गुस्सा है जो किसी भी सरकार के खिलाफ बहुत कम देखने को मिलता है.’’ यह करीब एक महीने के भीतर पीएम मोदी का तीसरा कर्नाटक दौरा है.

राज्य में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं और पार्टी सत्ता में वापसी के लिए पुरजोर प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा, ‘‘इस देश में किसी वर्तमान मंत्री के आवास पर कभी छापा नहीं पड़ा. यहां उनके घरों में आपको डायरियां, पैसा मिलता है. आपको नेताओं के घरों से नोटों की गड्डियां मिलती हैं. यह पैसा कहां से आया?’’ प्रधानमंत्री ने परोक्ष रूप से पिछले साल मुख्यमंत्री के करीबी प्रदेश के एक मंत्री के घर पर आयकर विभाग के छापों का जिक्र कर रहे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: केजरीवाल ने PM आवास की ओर शुरू किया मार्च, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे
LIVE: केजरीवाल ने PM आवास की ओर शुरू किया मार्च, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे
विधायकों के इस्तीफे के बाद गुस्से में डीके शिवकुमार, बोले- 'मिनटों में ही...'
विधायकों के इस्तीफे के बाद गुस्से में डीके शिवकुमार, बोले- 'मिनटों में ही...'
संसद में मचे बवाल के बीच PM मोदी की बैठक, मंत्रियों को दिए निर्देश
संसद में मचे बवाल के बीच PM मोदी की बैठक, मंत्रियों को दिए निर्देश
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
Embed widget