एक्सप्लोरर

Karnataka New CM: 'मुझे दुखी...', मुख्यमंत्री की घोषणा पर बोले डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया ने क्या कुछ कहा? तस्वीरें भी शेयर की

Karnataka Government Formation: डीके शिवकुमार नई सरकार में एकमात्र उपमुख्यमंत्री होने के साथ अगले लोकसभा चुनाव तक प्रदेश अध्यक्ष पद पर भी बने रहेंगे. 20 मई को बेंगलुरु में शपथ ग्रहण होगा.

Karnataka New CM: कांग्रेस ने गहन मंथन के बाद गुरुवार (18 मई) को कर्नाटक के सीएम के नाम की घोषणा कर दी. राज्य के नए मुखिया सिद्धारमैया (Siddaramaiah) होंगे और प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेंगे. शपथ ग्रहण का आयोजन 20 मई को बेंगलुरु में होगा. इस घोषणा के बाद सिद्धारमैया और शिवकुमार ने राज्य की जनता के कल्याण के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई. 

सिद्धारमैया ने ट्वीट किया कि कन्नडिगा लोगों के हितों की रक्षा के लिए हम हमेशा मिलकर काम करेंगे. कांग्रेस पार्टी जनहितैषी, पारदर्शी, भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने और सभी गारंटी को पूरा करने के लिए परिवार की तरह काम करेगी. उन्होंने एक फोटो भी जारी की जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे उनका और शिवकुमार का हाथ एकसाथ उठाकर एकजुटता प्रदर्शित कर रहे हैं. 

"मुझे दुखी क्यों होना चाहिए?"

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार ने भी इसी तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा कि कर्नाटक का सुरक्षित भविष्य और हमारी जनता का कल्याण हमारी शीर्ष प्राथमिकता है और हम इसे सुनिश्चित करने के लिए एकजुट हैं. उपमुख्यमंत्री मनोनीत किए जाने पर खुश हैं या दुखी के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे दुखी क्यों होना चाहिए? अभी लंबा रास्ता तय करना है. पार्टी में सब कुछ ठीक है और आगे भी सब कुछ ठीक रहने वाला है.

डीके शिवकुमार ने कहा कि मैंने पहले भी कहा था कि पार्टी हाईकमान जो भी निर्णय लेगा, हम उसे स्वीकार करेंगे. जो भी फार्मूला बनाया गया है, पार्टी के हित में हम सभी उसे स्वीकर करते हैं. कर्नाटक के लोगों के सामने हमारी एक प्रतिबद्धता है. संसदीय चुनाव आगे हैं इसलिए मुझे कांग्रेस अध्यक्ष और गांधी परिवार का फैसला मान्य है. 

"सभी से चर्चा करने के बाद लिया फैसला"

इससे पहले कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सीएम की घोषणा करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने फैसला किया कि सिद्धारमैया को कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाया जाए और डीके शिवकुमार को कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री बनाया जाए. सभी से चर्चा करने के बाद कांग्रेस पार्टी ने ये फैसला लिया है. हमारी पहली प्राथमिकता है कि हम अपने 5 गारंटी को लागू करे जो कि हम अपने पहले कैबिनेट बैठक में निर्णय लेंगे. हम एक समान विचारधारा वाली पार्टी को शपथ समारोह में बुलाएंगे. 

"शिवकुमार एकलौते उपमुख्यमंत्री होंगे"

उन्होंने कहा कि डीके शिवकुमार कर्नाटक के एकलौते उपमुख्यमंत्री होंगे. शिवकुमार संसदीय चुनाव के अंत तक प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बने रहेंगे. 20 मई को शपथ ग्रहण समारोह होगा जिसमें मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ ही मंत्रियों का एक समूह भी उस दिन शपथ लेगा. वहीं कर्नाटक के कांग्रेस प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मैं कर्नाटक के लोगों का कांग्रेस की ओर से धन्यवाद देना चाहता हूं. ये चुनाव अमीर और गरीब लोगों के बीच था. हमारे सभी नेताओं, खासकर पार्टी अध्यक्ष खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और हमारे मुख्यमंत्रियों ने जमकर मेहनत की. ये शुरुआत तब हुई जब भारत जोड़ो यात्रा हुई थी. 

"दोनों हमारे लिए एसेट हैं"

सुरजेवाला ने कहा कि हम आम सहमति में विश्वास रखते हैं, न कि तानाशाही में. हमने तीन दिनों तक यही किया. सिद्धारमैया सीनियर और अनुभवी नेता हैं उन्होंने बहुत मेहनत की तो डीके शिवकुमार ने भी मेहनत की है. दोनों हमारे लिए एसेट हैं. दोनों मुख्यमंत्री बनने लायक हैं और हमने सोनिया, राहुल और प्रियंका जी से भी सलाह ली. आखिरकार कांग्रेस अध्यक्ष ने फैसला किया कि सिद्धारमैया मुख्यमंत्री बनेंगे. केवल एक उपमुख्यमंत्री होगा और वो शिवकुमार होंगे. 

ये भी पढ़ें- 

Karnataka Result: कैसी होगी कैबिनेट, कौन-कौन मंत्री... चर्चा करने फिर दिल्ली जाएंगे- पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget