एक्सप्लोरर

Karnataka: 14 मई तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे एचडी रेवन्ना, अपहरण मामले में जारी रहेगी पूछताछ

HD Revanna Arrested: जेडीएस नेता एचडी रेवन्ना को स्पेशल कोर्ट ने राहत नहीं मिली है. बुधवार को हुई सुनवाई में उनकी ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ा दी गई है. कर्नाटक एसआईटी ने उन्हें गिरफ्तार किया था.

HD Revanna Arrested: जेडीएस नेता एचडी रेवन्ना को 14 मई तक ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया है. कर्नाटक के केआर नगर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ दर्ज अपहरण के एक मामले में एसआईटी अधिकारियों ने उन्हें 4 मई (शनिवार) को गिरफ्तार किया था. एचडी रेवन्ना 8 मई तक (एसआईटी की हिरासत में थे.

होलेनरसीपुरा विधायक और उनके सहयोगी पर आईपीसी की धारा 364ए (फिरौती के लिए अपहरण), 365 (नुकसान पहुंचाने के इरादे से अपहरण) और 34 (सामान्य इरादे से अपराध) के तहत मामला दर्ज किया गया था.

एचडी रेवन्ना को नहीं मिली राहत

एचडी रेवन्ना को स्पेशल कोर्ट से भी राहत नहीं मिली. उनकी याचिका पर बुधवार (8 मई) को सुनवाई हुई. इससे पहले कोर्ट ने 4 मई को उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी. एचडी रेवन्ना और उनके करीबी सतीश बबन्ना के खिलाफ 29 अप्रैल को एक महिला का अपहरण करने के आरोप में गुरुवार (2 मई) की रात को मामला दर्ज किया गया था.

प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ जारी हुआ था ब्लू नोटिस 

एचडी रेवन्ना के बेटे प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ राज्य की एसआईटी की ओर से ब्लू नोटिस जारी किया था, जिसका इंटरपोल ने सोमवार (6 मई) को जवाब दिया. इंटरपोल की ओर से कहा गया कि सभी 196 देशों को सतर्क कर दिया गया है कि अगर प्रज्वल रेवन्ना को उनके अधिकार क्षेत्र में किसी भी बंदरगाह पर देखा जाता है तो उसकी पहचान करें और रिपोर्ट करें.

एचडी कुमारस्वामी ने राज्य सरकार पर लगाए आरोप

इस मामले को लेकर जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर चुनाव से पहले यूएसबी ड्राइव बांटने का आरोप लगाया. उन्होंने एसआईटी पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठाए.

एचडी रेवन्ना को शनिवार को मेडिकल जांच के लिए बॉरिंग अस्पताल लाया गया था. वहां उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी गिरफ्तारी एक राजनीतिक साजिश का हिस्सा है. उन्होंने कहा, 'मेरे 40 साल के राजनीतिक करियर में मेरे खिलाफ कोई आरोप नहीं लगा है.''

ये भी पढ़ें : Arvind Kejriwal Bail: केजरीवाल को बेल मिलेगी या नहीं? सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को करेगा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
78 वीरता पुरस्कार का ऐलान, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, 13 मरणोपरांत भी शामिल
78 वीरता पुरस्कार का ऐलान, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, 13 मरणोपरांत भी शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget