एक्सप्लोरर

NDA में शामिल हुई JDS, अमित शाह और एचडी कुमारस्वामी की मुलाकात के बाद जेपी नड्डा ने की घोषणा

NDA JDS Alliance: पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पार्टी जेडीएस बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन एनडीए में शुक्रवार (22 सितंबर) को शामिल हो गई.

BJP JDS Alliance: पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पार्टी जनता दल सेक्युलर (JDS) ने बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल होने का ऐलान किया है. शुक्रवार (22 सितंबर) को गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर जेडीएस के नेता एचडी कुमारस्वामी ने मुलाकात की. इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे. सूत्रों ने बताया कि तीनों नेताओं के बीच लोकसभा चुनाव को देखते हुए कर्नाटक की सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा हुई.

मीटिंग के बाद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जेडीएस राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल हो गई है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ''कर्नाटक के पूर्व सीएम और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी से गृह मंत्री अमित शाह की मौजदूगी में मुलाकात की. मुझे खुशी है कि जेडीएस ने एनडीए में शामिल होने का फैसला लिया.'' 

नड्डा ने आगे कहा कि हम एनडीए में उनका तहे दिल से स्वागत करते हैं. यह एनडीए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण नए इंडिया, मजबूत भारत को और मजबूत करेगा. वहीं एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि गठबंधन हो गया और हम आगे अब सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा करेंगे. 

क्यों अहम है?
इस समय कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है. इसी साल मई में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 135 सीटों पर जीत मिली थी. वहीं बीजेपी को सत्ता से हाथ धोना पड़ा था. बीजेपी को 66 और जेडीएस को 19 सीटों पर जीत हासिल हुई थी.

ऐसे में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह गठबंधन अहम माना जा रहा है. बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में कर्नाटक में 25 सीट जीती थी, जबकि उसके समर्थन वाली निर्दलीय (मांड्या से सुमलता अंबरीश) ने एक सीट पर जीत हासिल की थी. वहीं कांग्रेस और जेडीएस ने एक-एक सीट जीती थी. राज्य में लोकसभा की कुल 28 सीट हैं.

जेडीएस कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी?
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और संसदीय बोर्ड के सदस्य बीएस येदियुरप्पा ने हाल ही में कहा था कि जेडीएस कर्नाटक में चार लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. 

ये भी पढ़ें-कर्नाटक में तीन डिप्टी सीएम बनाने की मांग पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया बोले- इस पर फैसला...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Dharmendra Pradhan Resign: धर्मेंद्र प्रधान ने खुद की थी दो बार इस्तीफे की पेशकश? सरकार ने नहीं किया मंजूर, क्या है सच
धर्मेंद्र प्रधान ने खुद की थी इस्तीफे की पेशकश? सरकार ने नहीं किया मंजूर, क्या है सच
छात्रों के प्रदर्शन के बाद पीएम मोदी का पहला मन की बात कार्यक्रम, पढ़ें किन-किन मुद्दों पर की बात
छात्रों के प्रदर्शन के बाद पीएम मोदी का पहला मन की बात कार्यक्रम, पढ़ें किन-किन मुद्दों पर की बात
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget