एक्सप्लोरर

Karnataka: पर्सनल फोटो शेयर करने पर IAS-IPS में जंग, सरकार ने दोनों का बिना पोस्टिंग किया ट्रांसफर

Karnataka News: आईपीएस डी रूपा मौदगिल और आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंधुरी का सोशल मीडिया पर निजी तस्वीरें शेयर करने को लेकर झगड़ा हुआ था. बीते दिन दोनों ने मुख्य सचिव से एक दूसरे के खिलाफ शिकायत की थी.

Karnataka IPS-IAS Fight: दो महिला अधिकारियों (डी रूपा मौदगिल और रोहिणी सिंधु) के झगड़े ने कर्नाटक प्रशासन को हिला कर रख दिया था. दोनों अधिकारियों का एक दूसरे के खिलाफ शिकायत करने के बाद मंगलवार (21 फरवरी) को बिना पोस्टिंग के ट्रांसफर कर दिया है. आईपीएस अधिकारी डी रूपा मौदगिल (D Roopa) और आईएएस रोहिणी सिंधुरी (Rohini Sindhuri) के बीच सोशल मीडिया पर निजी तस्वीरें शेयर करने को लेकर लड़ाई हुई थी.

डी रूपा के पति आईएएस अधिकारी मुनीश मौदगिल को प्रचार विभाग के प्रधान सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है. डी रूपा राज्य हस्तशिल्प विकास निगम की प्रबंध निदेशक के रूप में और रोहिणी सिंधुरी हिंदू धार्मिक संस्थान और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग की आयुक्त के रूप में कार्यरत थीं. बीते दिन राज्य के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने दोनों अधिकारियों के "बुरे व्यवहार" को लेकर कार्रवाई की चेतावनी दी थी. 

राज्य के गृह मंत्री ने दी थी चेतावनी

गृह मंत्री ज्ञानेंद्र ने कहा था कि हम चुप नहीं बैठे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. वे दोनों इतना बुरा व्यवहार कर रही हैं, जैसा कोई आम आदमी भी सड़क पर नहीं करेगा. चाहे उनके जो कुछ भी व्यक्तिगत मुद्दे हों, लेकिन (मामले का) मीडिया के सामने आना और इस तरह का व्यवहार करना सही नहीं है. 

निजी तस्वीरें की शेयर

रविवार को दोनों अधिकारियों के बीच मनमुटाव तब बढ़ गया जब डी रूपा ने फेसबुक पर रोहिणी सिंधुरी की निजी तस्वीरें शेयर कीं. उन्होंने दावा किया कि रोहिणी सिंधुरी ने पुरुष आईएएस अधिकारियों को उनकी तस्वीरें भेजकर सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन किया है. डी रूपा ने आरोप लगाया कि सिंधुरी ने 2021 और 2022 में तीन अधिकारियों के साथ उनकी तस्वीरें शेयर की थीं. 

भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए

एक दिन पहले, डी रूपा ने सिंधुरी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की एक लंबी सूची जारी की थी. डी रूपा ने दावा किया कि उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और मुख्य सचिव वंदिता शर्मा से भी शिकायत की थी. 

सिंधुरी ने आरोपों को खारिज किया

आरोपों को बेबुनियाद करार देते हुए सिंधुरी ने कहा कि एक जिम्मेदार पद पर आसीन रूपा उनके खिलाफ व्यक्तिगत नफरत की भावना से इस तरह की टिप्पणियां कर रही हैं और ऐसा व्यवहार कर रही हैं जैसे कि उन्होंने अपना मानसिक संतुलन खो दिया हो. रूपा उनके खिलाफ झूठा, व्यक्तिगत निंदा अभियान चला रही थीं और कार्रवाई की धमकी दे रही थीं. 

बताया मानसिक रूप से बीमार

रोहिणी सिंधुरी (Rohini Sindhuri) ने कहा कि उसने मुझे बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया से तस्वीरें और मेरे व्हाट्सएप स्टेटस के स्क्रीनशॉट लिए थे. जैसा कि उसने आरोप लगाया है कि मैंने ये तस्वीरें कुछ अधिकारियों को भेजी हैं, मैं उनसे उनके नामों का खुलासा करने का आग्रह करती हूं. उन्होंने आगे कहा कि मानसिक बीमारी एक बड़ी समस्या है. इसके लिए दवाई और काउंसलिंग की आवश्यकता है. जब ये जिम्मेदार पदों पर मौजूद लोगों को प्रभावित करता है तो यह और भी खतरनाक हो जाता है. 

ये भी पढ़ें- 

Raid: CBI, ED, NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी से गरमाई राजनीति, कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने, जानिए किसने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UAE से भारत लाया गया भगोड़ा ड्रग माफिया, अमित शाह बोले- 'कानून से नहीं बच सकते तस्कर'
UAE से भारत लाया गया भगोड़ा ड्रग माफिया, अमित शाह बोले- 'कानून से नहीं बच सकते तस्कर'
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
DUSU Elections 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget